इंदौर में आयोजित रोजगार मेले में 531 युवाओं का हुआ चयन
34 युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं का मार्गदर्शन, 44 का अप्रेंटिसशिप के लिए चयन 26 कंपनियों ने लिया भाग, 647 युवाओं ने कराया पंजीयन मध्यप्रदेश शासन एवं जिला प्रशासन के निर्देशानुसार युवाओं को एक ही स्थान पर रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला रोजगार कार्यालय, आईटीआई तथा जिला उद्योग केन्द्र, इंदौर के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को आईटीआई नंदा नगर परिसर में एक दिवसीय "युवा संगम (रोजगार मेला)" आयोजित किया गया।
34 युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं का मार्गदर्शन, 44 का अप्रेंटिसशिप के लिए चयन
26 कंपनियों ने लिया भाग, 647 युवाओं ने कराया पंजीयन
मध्यप्रदेश शासन एवं जिला प्रशासन के निर्देशानुसार युवाओं को एक ही स्थान पर रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला रोजगार कार्यालय, आईटीआई तथा जिला उद्योग केन्द्र, इंदौर के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को आईटीआई नंदा नगर परिसर में एक दिवसीय “युवा संगम (रोजगार मेला)” आयोजित किया गया।
उप संचालक रोजगार श्री पी.एस. मण्डलोई ने बताया कि रोजगार मेले में विभिन्न क्षेत्रों की 26 प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लेकर अभ्यर्थियों के साक्षात्कार लिए। मेले में कुल 647 युवाओं ने पंजीयन कराया, जिनमें 463 पुरुष एवं 184 महिला अभ्यर्थी शामिल रहे। साक्षात्कार के उपरांत विभिन्न कंपनियों द्वारा 531 अभ्यर्थियों का प्रारंभिक रूप से चयन किया गया। चयनित अभ्यर्थियों में 438 पुरुष एवं 93 महिला उम्मीदवार शामिल हैं। चयनित युवाओं को एचआर, सेल्स एग्जीक्यूटिव, मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव, टेक्नीशियन, कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव, डिजिटल मार्केटिंग, टेलीकॉलर, फार्मेसी, बैक ऑफिस, ट्रेनी, फिटर, वेल्डर, इलेक्ट्रिशियन, कोपा, टर्नर, ऑपरेटर सहित विभिन्न पदों पर अवसर प्राप्त हुए। रोजगार मेले में श्याम ऑटोमोटिव, मोज़ेक वर्क स्किल, एलएंडटी एनर्जी कार्बनलाइट सोल सहित 26 कंपनियों ने सहभागिता की।
इस अवसर पर जिला उद्योग केन्द्र के अधिकारियों ने 34 इच्छुक युवाओं को शासन की विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी एवं मार्गदर्शन प्रदान किया तथा उन्हें स्वयं का उद्यम प्रारंभ करने और प्रकरण तैयार करने के लिए प्रेरित किया। वहीं शासन की अप्रेंटिसशिप योजना के अंतर्गत 44 अभ्यर्थियों का चयन कर संबंधित कंपनियों में भेजा गया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में जिला रोजगार कार्यालय, आईटीआई तथा जिला उद्योग केन्द्र के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। समापन अवसर पर संभागीय आईटीआई की प्राचार्य श्रीमती रीना सोलंकी ने सभी उद्योग प्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश के राज्यपाल ने 01 नवंबर को स्थापना दिवस समारोह का नेतृत्व किया 9 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश में एशियन वूमेन हॉकी चैम्पियन्स ट्रॉफी-2026 की मेजबानी 10 घंटे पहले
Indoreस्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने कलेक्टर कार्यालय में लगाया गया महिला स्व-सहायता समूहों का विशेष स्टॉल 1 दिन पहले
Indoreजनसुनवाई सम्पन्न – 200 से अधिक आवेदकों की सुनी गई समस्याएं 1 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस ने कल्याणकारी निर्णय लिए, भर्ती और नशामुक्ति में प्रगति 1 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश में मल्टी क्रापिंग से एक एकड़ पर 10 लाख आय 1 दिन पहले
Indoreइंदौर के ‘बड़े भैया’ की अनसुनी कहानी: मजदूरी से राजनीति तक का सफर, जानिए जिंदगी के 6 ऐसे किस्से जो कम लोग जानते हैं 1 दिन पहले
Indoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने खुडैल तहसील कार्यालय का किया औचक निरीक्षण 2 दिन पहले
Indoreटीआई दिलीप पुरी हत्याकांड: गोस्वामी समाज ने संभागायुक्त कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन 6 घंटे पहले
Indoreकानून की पूरी अनदेखी: हाईकोर्ट ने निरस्त कानूनी प्रावधानों के तहत आदेश पारित करने वाले इंदौर नगर निगम के अधिकारी पर लगाया 1 लाख का जुर्माना 5 दिन पहले
Indoreदिवाली पर परंपरागत जगहों पर लगेंगी दीये-बत्ती की दुकानें- महापौर 5 दिन पहले
Indoreअधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी – श्री हितोषी जय हार्डिया 6 दिन पहले
Indore13 लाख टन कचरा, 100 एकड़ जमीन और 65 करोड़ की बचत… इंदौर ने कर दिखाया 6 दिन पहले
Indoreअफसरों पर भड़के महापौर, बोले आपके कागजी खेल से सरकार की छवि खराब हो रही 6 दिन पहले
Indoreअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदम 7 दिन पहले
Indoreअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारी 7 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 19 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 19 दिन पहले
Indoreहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्त 19 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 19 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 19 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 20 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 20 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 20 दिन पहले

