इंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
आदर्श सड़क सुरक्षा नगर परियोजना के अंतर्गत विद्यार्थियों को सुरक्षित दोपहिया वाहन चालन एवं सड़क पर संभावित खतरों से बचाव की दी गई जानकारी सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने तथा युवाओं में सुरक्षित यातायात व्यवहार विकसित करने के उद्देश्य से आदर्श सड़क सुरक्षा नगर परियोजना के अंतर्गत इंदौर स्थित के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
आदर्श सड़क सुरक्षा नगर परियोजना के अंतर्गत विद्यार्थियों को सुरक्षित दोपहिया वाहन चालन एवं सड़क पर संभावित खतरों से बचाव की दी गई जानकारी
सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने तथा युवाओं में सुरक्षित यातायात व्यवहार विकसित करने के उद्देश्य से आदर्श सड़क सुरक्षा नगर परियोजना के अंतर्गत इंदौर स्थित के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन एशियन रोड सेफ्टी एकेडमी (ARSA) एवं होंडा इंडिया फाउंडेशन (HIF) द्वारा उच्च शिक्षा विभाग इंदौर के निर्देशन में किया गया।
कार्यक्रम में डॉ. प्रेरणा अरोड़ा सिंह ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं की जानकारी देते हुए सुरक्षित दोपहिया वाहन चालन के सही तरीकों और सड़क पर जिम्मेदार व्यवहार के महत्व को समझाया।
उन्होंने बताया कि सड़क सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन करने के साथ-साथ संभावित खतरों को समय रहते पहचानना और दुर्घटनाओं से बचने के लिए सही निर्णय लेना भी आवश्यक है। वीडियो के माध्यम से समझाए गए सड़क पर संभावित खतरे कार्यक्रम के दौरान शैक्षणिक वीडियो के माध्यम से सड़क पर उत्पन्न होने वाली विभिन्न खतरनाक परिस्थितियों को प्रदर्शित किया गया। डॉ. प्रेरणा अरोड़ा सिंह ने विद्यार्थियों को समझाया कि अचानक सामने आने वाले वाहन, अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं की अप्रत्याशित गतिविधियां तथा यातायात परिस्थितियों में अचानक होने वाले बदलाव दुर्घटनाओं का कारण बन सकते हैं। ऐसी परिस्थितियों में सतर्क रहना, गति नियंत्रित करना और सुरक्षित तरीके से प्रतिक्रिया देना अत्यंत आवश्यक है।
कार्यक्रम में डॉ. प्रेरणा अरोड़ा सिंह ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा संबंधी उपायों पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आगे चल रहे वाहन से पर्याप्त दूरी रखने से अचानक ब्रेक लगाने की स्थिति में टक्कर से बचने में मदद मिलती है। सड़क, यातायात और मौसम की परिस्थितियों के अनुसार उचित गति बनाए रखना तथा संभावित खतरे को देखते ही गति कम करना आवश्यक है। चारपहिया वाहन में चालक और सभी यात्रियों को सीट बेल्ट का उपयोग करना चाहिए। साथ ही सड़क पर संभावित जोखिमों को पहले से पहचानना, सतर्क रहना और समय पर उचित निर्णय लेना सुरक्षित वाहन चालन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने विद्यार्थियों के बीच सड़क सुरक्षा जागरूकता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सुरक्षित यातायात व्यवहार अपनाने और सड़क पर अपनी तथा दूसरों की सुरक्षा के प्रति जिम्मेदार रहने की आवश्यकता पर जोर दिया।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी देना ही नहीं, बल्कि उन्हें दैनिक जीवन में सुरक्षित यातायात व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित करना भी था। युवाओं में विकसित होने वाली सुरक्षित ड्राइविंग आदतें न केवल उनके अपने जीवन की रक्षा करती हैं, बल्कि अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा में भी महत्वपूर्ण योगदान देती हैं।
आदर्श सड़क सुरक्षा नगर परियोजना के अंतर्गत इंदौर में शैक्षणिक संस्थानों के माध्यम से युवाओं को सड़क सुरक्षा से जोड़ने और जिम्मेदार सड़क उपयोगकर्ताओं के निर्माण की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। यह पहल सुरक्षित यातायात संस्कृति विकसित करने और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के व्यापक उद्देश्य का हिस्सा है।
इस अवसर पर सड़क सुरक्षा नोडल अधिकारी डॉ. एस. के. उजले, उच्च शिक्षा विभाग इंदौर ने भी अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम में सुशीला देवी बंसल महाविद्यालय के निदेशक डॉ. राजेश कुमार चक्रवर्ती, प्राचार्य डॉ. राजेश आर्य, डीन डॉ. विकेश गुप्ता एवं रजिस्ट्रार डॉ. विजय बिसेन, स्टाफ सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
MadhyaPradeshजबलपुर-इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए विशेष कंपनी के गठन की मंजूरी 1 घंटा पहले
Newsइंदौर में MTO भंडारण पर प्रशासन का बड़ा छापा कृष्णा इंटरप्राइजेस से भारी मात्रा में सामग्री जब्त 5 घंटे पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 6 घंटे पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 घंटे पहले
Newsइंदौर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं ने किया स्वागत 17 घंटे पहले
Newsइंदौर में कैफे विवाद के बाद बवाल पार्किंग में दो गुटों के बीच जमकर मारपीट 23 घंटे पहले
Newsइंदौर में दोस्ती तोड़ने पर खूनी वारदात युवती की हत्या दो आरोपी अभिषेक और निखिल गिरफ्तार 1 दिन पहले
Newsहोलकर स्टेडियम में मैच के दौरान बवाल दर्शकों के बीच जमकर मारपीट 1 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 6 घंटे पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 3 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 3 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 5 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 5 दिन पहले
Indoreराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया इंदौर जिले के ग्रामों का सघन भ्रमण 5 दिन पहले
Indoreधार जिले के बाग में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय शिविर आयोजित 5 दिन पहले
Indoreएडिशनल डायरेक्टर डॉ. संध्या व्यास ने किया अशासकीय संस्था संजीवनी का अवलोकन 5 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 14 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 15 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 18 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 19 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 20 दिन पहले
Indoreमुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा से शहरी-ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत होगी सीधी बस कनेक्टिविटी, लाखों लोगों को मिलेगा लाभ : मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट 20 दिन पहले
Indoreशासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, किलाभवन में हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत व्याख्यान का आयोजन 20 दिन पहले
Indoreआरडीएसएस अंतर्गत मालवा निमाड़ में 92 नए सब स्टेशनों से बिजली वितरण 20 दिन पहले

