देश की बात, आपके शहर से
खेती की नई तकनीकें हैं किसानों की समृद्धि का नया द्वार: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
इंदौर 4 बार पढ़ी गई

खेती की नई तकनीकें हैं किसानों की समृद्धि का नया द्वार: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश को बागवानी फसल विकास में मिला पहला पुरस्कार कृषि को लाभ का व्यवसाय बनाने के लिए सरकार की प्रतिबद्ध मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बैतूल में हुए बलराम कृषि महोत्सव को वीसी में किसानों से किया संवाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि खेती की नई तकनीकें ही किसानों की समृद्धि का नया द्वार हैं।

Abhishek Raghuvanshi3 अगस्त 2026 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

मध्यप्रदेश को बागवानी फसल विकास में मिला पहला पुरस्कार

कृषि को लाभ का व्यवसाय बनाने के लिए सरकार की प्रतिबद्ध

तस्वीरों में खबर3 फोटो

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बैतूल में हुए बलराम कृषि महोत्सव को वीसी में किसानों से किया संवाद

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि खेती की नई तकनीकें ही किसानों की समृद्धि का नया द्वार हैं। किसान जितना अधिक नई तकनीकों, आधुनिक कृषि पद्धतियों और शासन की योजनाओं से जुड़ेंगे, उनकी आय उतनी ही बढ़ेगी और खेती अधिक लाभकारी बनेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में उद्यानिकी (बागवानी) फसलों का उत्पादन बढ़ता जा रहा है। बागवानी फसलों के विकास एवं विस्तार में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए देश का पहला पुरस्कार मध्यप्रदेश को मिला है। यह हमारी सरकार की किसानों की जिंदगी को बेहतर बनाने की प्रतिबद्धता का ही परिणाम है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोमवार को बैतूल में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव को मुख्यमंत्री निवास से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से संबोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बैतूल जिले की प्राकृतिक सम्पदा, उपजाऊ भूमि और मेहनतकश किसानों की सराहना करते हुए कहा कि जिस धरती को सूर्यपुत्री मां ताप्ती सहित सात नदियों का आशीर्वाद प्राप्त हो, वहां की उर्वरता और कृषि उत्पादन का कोई मुकाबला नहीं है। उन्होंने कहा कि यह किसानों का अपना कार्यक्रम है। किसान कल्याण एवं सशक्तिकरण के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। हम एग्रीकल्चर सेक्टर में विकास के नये पैमाने लिख रहे हैं। हम जो कहते हैं, वो करके दिखाते हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बैतूल ने मक्का उत्पादन के क्षेत्र में प्रदेश ही नहीं, देश में अपनी अलग पहचान बनाई है। जिले के किसान गेहूं, धान, मक्का और श्रीअन्न जैसी फसलों का उत्कृष्ट उत्पादन कर प्रदेश की खाद्य सुरक्षा को मजबूत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि मध्यप्रदेश आज देश की “फूड बास्केट” के रूप में उभर रहा है तो उसमें बैतूल की उपजाऊ मिट्टी और किसानों की मेहनत का अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि किसानों की चिंताओं को कम करने और उनकी समृद्धि को बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य सरकार 15 जुलाई से 13 नवंबर तक बलराम कृषि महोत्सव का आयोजन कर रही है। इस दौरान पूरा प्रशासन किसानों के बीच पहुंचकर उन्हें आधुनिक कृषि तकनीकों, नवीन योजनाओं तथा वैज्ञानिक खेती की जानकारी उपलब्ध करा रहा है। मुख्यमंत्री ने किसानों से आह्वान किया कि वे इस महोत्सव का अधिकतम लाभ उठाएं, विशेषज्ञों से संवाद करें, नई तकनीकों को जानें और उन्हें अपनाकर अपनी आमदनी बढ़ाएं।


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश के किसानों के हित में सरकार द्वारा लिए गए निर्णयों की जानकारी देते हुए कहा कि मूंग उत्पादक किसानों की मांग को देखते हुए उपार्जन के लिए पात्र किसानों की सीमा 25 प्रतिशत से बढ़ाकर 60 प्रतिशत कर दी गई है। हम किसानों की 60 प्रतिशत मूंग खरीदेंगे। स्लॉट बुकिंग की अंतिम तिथि 10 अगस्त तथा मूंग उपार्जन की अंतिम तिथि 20 अगस्त 2026 तक बढ़ा दी गई है। किसानों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए खाद वितरण में लागू ई-टोकन व्यवस्था को भी हमने तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष समर्थन मूल्य के साथ बोनस देकर गेहूं का रिकॉर्ड उपार्जन किया गया है। धान उत्पादक किसानों को 4 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर की अतिरिक्त सहायता दी जा रही है। प्रदेश में पहली बार कोदो-कुटकी की रिकॉर्ड खरीदी करते हुए किसानों को एक हजार रुपये प्रति क्विंटल बोनस भुगतान भी सुनिश्चित किया गया है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बैतूल के दीर्घकालिक विकास के लिए जल संरक्षण और सिंचाई सुविधाओं का विस्तार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र सरकार के साथ ‘तापी बेसिन मेगा रिचार्ज परियोजना’ के लिए समझौता हस्ताक्षर कर लिया गया है, इससे बैतूल, बुरहानपुर और खंडवा सहित पूरे क्षेत्र में सिंचाई क्षमता और भू-जल संरक्षण को नई मजबूती मिलेगी।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारी सरकार खेत से बाजार तक पूरी कृषि मूल्य श्रृंखला को मजबूत करने के लिए कार्य कर रही है। फूड प्रोसेसिंग , वेयरहाउसिंग, कोल्ड चेन, ग्रेडिंग, पैकेजिंग, वैल्यू एडिशन तथा कृषि निर्यात को प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि सरकार हर कदम पर उनके साथ खड़ी है और उसका एकमात्र संकल्प है कि किसानों को उनकी मेहनत का पूरा मूल्य मिले तथा खेती वास्तविक अर्थों में लाभ का व्यवसाय बने।
बैतूल में हुए कार्यक्रम में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री तथा बैतूल जिले के प्रभारी मंत्री श्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल, विधायक श्री चंद्रशेखर देशमुख, विधायक श्री योगेश पंडाग्रे, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजा पंवार, श्री कपिल यार्दे, श्री जयपाल सिंह चावड़ा, श्री राजेन्द्र सिंह राजपूत, श्री अशोक पांसे, श्री सुधाकर पंवार सहित जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में किसान बंधु उपस्थित थे।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
मध्यप्रदेश के राज्यपाल ने 01 नवंबर को स्थापना दिवस समारोह का नेतृत्व कियाMadhyaPradeshमध्यप्रदेश के राज्यपाल ने 01 नवंबर को स्थापना दिवस समारोह का नेतृत्व किया 10 घंटे पहलेमध्यप्रदेश में एशियन वूमेन हॉकी चैम्पियन्स ट्रॉफी-2026 की मेजबानीMadhyaPradeshमध्यप्रदेश में एशियन वूमेन हॉकी चैम्पियन्स ट्रॉफी-2026 की मेजबानी 10 घंटे पहलेप्रिंस विलियम ने जलवायु परिवर्तन से यूके में जंगली आग के खतरे पर चेतावनी दीScienceप्रिंस विलियम ने जलवायु परिवर्तन से यूके में जंगली आग के खतरे पर चेतावनी दी 13 घंटे पहलेसंयुक्त राष्ट्र ने अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में पाँच न्यायाधीश चुने, रिकॉर्ड मामलों के बीचWorldसंयुक्त राष्ट्र ने अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में पाँच न्यायाधीश चुने, रिकॉर्ड मामलों के बीच 14 घंटे पहलेBinance ने बताया फर्जी जॉब इंटरव्यू से $6.3bn क्रिप्टो चोरीTechnologyBinance ने बताया फर्जी जॉब इंटरव्यू से $6.3bn क्रिप्टो चोरी 21 घंटे पहलेयेमेन सरकार ने IRGC और हेज़बोला पर 21 विशेषज्ञ भेजने का आरोपWorldयेमेन सरकार ने IRGC और हेज़बोला पर 21 विशेषज्ञ भेजने का आरोप 21 घंटे पहलेस्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने कलेक्टर कार्यालय में लगाया गया महिला स्व-सहायता समूहों का विशेष स्टॉलIndoreस्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने कलेक्टर कार्यालय में लगाया गया महिला स्व-सहायता समूहों का विशेष स्टॉल 1 दिन पहलेजनसुनवाई सम्पन्न – 200 से अधिक आवेदकों की सुनी गई समस्याएंIndoreजनसुनवाई सम्पन्न – 200 से अधिक आवेदकों की सुनी गई समस्याएं 1 दिन पहले
टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड: गोस्वामी समाज ने संभागायुक्त कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापनIndoreटीआई दिलीप पुरी हत्याकांड: गोस्वामी समाज ने संभागायुक्त कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन 6 घंटे पहलेइंदौर के ‘बड़े भैया’ की अनसुनी कहानी: मजदूरी से राजनीति तक का सफर, जानिए जिंदगी के 6 ऐसे किस्से जो कम लोग जानते हैंIndoreइंदौर के ‘बड़े भैया’ की अनसुनी कहानी: मजदूरी से राजनीति तक का सफर, जानिए जिंदगी के 6 ऐसे किस्से जो कम लोग जानते हैं 1 दिन पहलेमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने खुडैल तहसील कार्यालय का किया औचक निरीक्षणIndoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने खुडैल तहसील कार्यालय का किया औचक निरीक्षण 2 दिन पहलेइंदौर में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभIndoreइंदौर में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभ 4 दिन पहलेकानून की पूरी अनदेखी: हाईकोर्ट ने निरस्त कानूनी प्रावधानों के तहत आदेश पारित करने वाले इंदौर नगर निगम के अधिकारी पर लगाया 1 लाख का जुर्मानाIndoreकानून की पूरी अनदेखी: हाईकोर्ट ने निरस्त कानूनी प्रावधानों के तहत आदेश पारित करने वाले इंदौर नगर निगम के अधिकारी पर लगाया 1 लाख का जुर्माना 5 दिन पहलेदिवाली पर परंपरागत जगहों पर लगेंगी दीये-बत्ती की दुकानें- महापौरIndoreदिवाली पर परंपरागत जगहों पर लगेंगी दीये-बत्ती की दुकानें- महापौर 5 दिन पहलेअधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी – श्री हितोषी जय हार्डियाIndoreअधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी – श्री हितोषी जय हार्डिया 6 दिन पहले13 लाख टन कचरा, 100 एकड़ जमीन और 65 करोड़ की बचत… इंदौर ने कर दिखायाIndore13 लाख टन कचरा, 100 एकड़ जमीन और 65 करोड़ की बचत… इंदौर ने कर दिखाया 6 दिन पहले
इंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 18 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 19 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 19 दिन पहलेबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 19 दिन पहलेबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोकIndoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 19 दिन पहलेहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्तIndoreहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्त 19 दिन पहलेमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेशIndoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 19 दिन पहलेभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्राIndoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 19 दिन पहले
↑