Indore
इंदौर में आयोजित रोजगार मेले में 531 युवाओं का हुआ चयन
34 युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं का मार्गदर्शन, 44 का अप्रेंटिसशिप के लिए चयन 26 कंपनियों ने लिया भाग, 647 युवाओं ने कराया पंजीयन मध्यप्रदेश शासन एवं जिला प्रशासन के निर्देशानुसार युवाओं को एक ही स्थान पर रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला रोजगार कार्यालय, आईटीआई तथा जिला उद्योग केन्द्र, इंदौर के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को आईटीआई नंदा नगर परिसर में एक दिवसीय "युवा संगम (रोजगार मेला)" आयोजित किया गया।
