हाउसिंग बोर्ड ने लगाया समस्या समाधान शिविर
शिविर में 300 हितग्राहियों की सुनी गईं समस्याएं , 105 आवेदनों का किया गया त्वरित निराकरण मध्यप्रदेश गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल वृत्त इंदौर में शिविर का हुआ आयोजन मध्यप्रदेश गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल, वृत्त इंदौर द्वारा गुरूवार को विभिन्न कॉलोनियों के निवासियों की समस्याओं के निराकरण के लिए समस्या समाधान शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में 300 हितग्राहियों की सुनी गईं समस्याएं , 105 आवेदनों का किया गया त्वरित निराकरण
मध्यप्रदेश गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल वृत्त इंदौर में शिविर का हुआ आयोजन
मध्यप्रदेश गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल, वृत्त इंदौर द्वारा गुरूवार को विभिन्न कॉलोनियों के निवासियों की समस्याओं के निराकरण के लिए समस्या समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मंडल के अध्यक्ष श्री ओम जैन की उपस्थिति रही।
वृत्त कार्यालय, दैनिक भास्कर प्रेस कॉम्प्लेक्स के सामने आयोजित इस शिविर में लगभग 300 हितग्राहियों की समस्याएं सुनी गईं। शिविर के दौरान नामांतरण, लीज नवीनीकरण, रजिस्ट्री, फ्रीहोल्ड, अनापत्ति प्रमाण-पत्र सहित विभिन्न विषयों से संबंधित शिकायतों एवं आवेदनों पर सुनवाई की गई। प्राप्त 105 आवेदनों का मौके पर ही त्वरित निराकरण किया गया तथा 5 हितग्राहियों को नामांतरण एवं फ्रीहोल्ड प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए गए।
शिविर में प्राप्त मांग आधारित तथा नियमों एवं प्रक्रियाओं में सुधार से संबंधित मामलों के निराकरण के लिए मुख्यालय स्तर पर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। विशेष रूप से उन संपत्तियों के फ्रीहोल्ड संबंधी मामलों पर चर्चा हुई, जिनका नाम राजस्व अभिलेखों में मंडल के नाम दर्ज नहीं है। अध्यक्ष श्री ओम जैन ने इस विषय को गंभीरता से लेते हुए राजस्व विभाग से समन्वय कर संबंधित कॉलोनियों की भूमि का नामांतरण मंडल के नाम कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
हितग्राहियों ने इस पहल की सराहना करते हुए अध्यक्ष श्री ओम जैन एवं मंडल प्रशासन का आभार व्यक्त किया। शिविर में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ मंडल के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
MadhyaPradeshसेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहले
MadhyaPradeshस्व-सहायता समूहों से जुड़कर महिलाएं बन रही हैं आत्मनिर्भर, विकसित भारत के निर्माण में निभा रही हैं महत्वपूर्ण भूमिका : मंत्री श्री सिलावट 1 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 1 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 1 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 1 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 1 दिन पहले
MadhyaPradeshएशियन गेम्स में नीरू ढांडा का दूसरा गोल्ड, मिक्स्ड टीम में भी रचा इतिहास 1 दिन पहले
MadhyaPradeshपुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 2 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई 1 दिन पहले
MadhyaPradeshएमपी ट्रांसको की टीम ने प्रतिकूल मौसम में बहाल की ग्वालियर-औरैया इंटर स्टेट ट्रांसमिशन लाइन 2 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 2 दिन पहले
India Newsएशियन गेम्स में देव कुमार मीना का ऐतिहासिक प्रदर्शन, 5.50 मीटर की छलांग से बनाया नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड 2 दिन पहले
MadhyaPradeshप्रदेश की हर विधानसभा में विकसित होंगे सर्वसुविधायुक्त सीएम स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स : मंत्री श्री सारंग 2 दिन पहले
MadhyaPradeshएशियन गेम्स में नीरू ढांडा का गोल्डन निशाना, भारत के लिए रचा इतिहास 2 दिन पहले
MadhyaPradeshमादक पदार्थों के विरुद्ध मध्य प्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई 2 दिन पहले
MadhyaPradeshप्रदेश से जुड़ी विभूतियों पर केंद्रित कार्यक्रम भी कालिदास समारोह का हिस्सा बनें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 2 दिन पहले
MadhyaPradeshप्रदेश में सफल हो रहा है सेवा संकल्प अभियान 2026: मुख्यमंत्री डॉ. यादव 2 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 6 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 6 दिन पहले
MadhyaPradeshगणेश विसर्जन में भाजपा नेता के दो बेटे डूबे, मौत:खंडवा में 5 बच्चे डूबे, तीन को ग्रामीणों ने बचाया, प्रतिमा के साथ पानी में उतरे थे 6 दिन पहले
MadhyaPradeshअंत्योदय और एकात्म मानववाद का दर्शन समाज के अंतिम व्यक्ति के कल्याण का मार्ग प्रशस्त कर रहा है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 दिन पहले
MadhyaPradeshतकनीक एवं नवाचार से बढ़ायेंगे किसानों का उत्पादन और आमदनी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा से आसान होगा प्रदेशवासियों का सफर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7 दिन पहले
MadhyaPradeshप्रदेश में तेजी से हो रहा हैं सड़क परियोजनाओं का क्रियान्वयन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 7 दिन पहले