मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट की उपस्थिति में जल गंगा संवर्धन अभियान-2026 का समापन
300 वर्ष पुरानी बावड़ी में जल अर्पित कर जल संरक्षण का दिया संदेश शनिवार को जनपद पंचायत सांवेर की ग्राम पंचायत कदवाली बुजुर्ग में प्रदेश के जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट के मुख्य आतिथ्य में गरिमामय वातावरण में जल गंगा संवर्धन अभियान 2026 का समापन समारोह आयोजित किया गया।
300 वर्ष पुरानी बावड़ी में जल अर्पित कर जल संरक्षण का दिया संदेश
शनिवार को जनपद पंचायत सांवेर की ग्राम पंचायत कदवाली बुजुर्ग में प्रदेश के जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट के मुख्य आतिथ्य में गरिमामय वातावरण में जल गंगा संवर्धन अभियान 2026 का समापन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, स्व-सहायता समूहों, सामाजिक संगठनों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
समारोह का शुभारंभ ग्रामीण महिलाओं द्वारा पारंपरिक वेशभूषा में निकाली गई भव्य कलश यात्रा से हुआ। कलश यात्रा गांव की लगभग 300 वर्ष पुरानी ऐतिहासिक बावड़ी तक पहुंची, जहां महिलाओं ने विधि-विधान से जल अर्पित कर जल स्रोतों के संरक्षण एवं पुनर्जीवन का संदेश दिया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमुदाय ने जल संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का संकल्प भी लिया।
कार्यक्रम के दौरान “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं ग्रामीणों द्वारा पौधरोपण किया गया। सभी ने पर्यावरण संरक्षण, हरियाली बढ़ाने तथा भावी पीढ़ियों के लिए सुरक्षित प्राकृतिक संसाधन उपलब्ध कराने का संकल्प लिया।
समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संदेश का वाचन कर आमजन को जल संरक्षण के महत्व, जल स्रोतों के संवर्धन तथा जनभागीदारी की आवश्यकता से अवगत कराया गया। इसके साथ ही सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से जल गीत प्रस्तुत किया गया, जिसने उपस्थित ग्रामीणों को जल बचाने और वर्षा जल के अधिकतम संरक्षण के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में अभियान की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए बताया गया कि जल गंगा संवर्धन अभियान-2026 के अंतर्गत पूरे मध्यप्रदेश में 3.62 लाख से अधिक जल संरक्षण एवं संवर्धन कार्यों का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन किया गया। वहीं जनपद पंचायत सांवेर में 614 जल संवर्धन कार्य तथा इंदौर जिले में कुल 1,863 कार्य पूर्ण किए गए। इन कार्यों में बावड़ियों, कुओं, तालाबों एवं अन्य पारंपरिक जल स्रोतों का संरक्षण, साफ-सफाई, गहरीकरण, जल संरचनाओं का पुनर्जीवन तथा वर्षा जल संरक्षण से जुड़े विभिन्न कार्य शामिल रहे।
समापन समारोह का मुख्य उद्देश्य अभियान के दौरान प्राप्त उपलब्धियों को जनसामान्य के समक्ष प्रस्तुत करना, जल संरक्षण में सहयोग देने वाले नागरिकों एवं संस्थाओं का सम्मान करना तथा समाज में जल सुरक्षा और जल संसाधनों के संरक्षण के प्रति दीर्घकालिक जनभागीदारी सुनिश्चित करना रहा।
इस अवसर पर जल गंगा संवर्धन अभियान में उल्लेखनीय योगदान देने वाले गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं स्व-सहायता समूहों (एसएचजी) को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जल संरक्षण को प्रत्येक नागरिक का दायित्व बताते हुए भविष्य में भी जल स्रोतों के संरक्षण और संवर्धन के लिए निरंतर कार्य करने का आह्वान किया गया।
समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री सतीश मालवीय, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री मानसिंह चौहान, जनपद पंचायत सांवेर की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री कुसुम मंडलोई, स्थानीय जनप्रतिनिधि श्री रवि वाजपेयी, ग्राम पंचायत के सरपंच, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, स्व-सहायता समूहों की सदस्य तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

23 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
MadhyaPradeshजनजातीय नायक टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर होंगे छात्रावासों में संवाद कार्यक्रम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 घंटा पहले
MadhyaPradeshआईएफएमआईएस केयर्स थीम पर आहरण एवं संवितरण अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 1 घंटा पहले
Indoreखजराना गणेश मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान श्री गणेश को अर्पित किया गया 56 व्यंजनों का भोग 6 घंटे पहले
Indoreइन्दौर में मानवता की मिसाल: एक ही दिन में हुए दो देहदान, चिकित्सा शिक्षा और शोध को मिला संबल 6 घंटे पहले
Indoreइंदौर के वृत्त सांवेर क्षेत्र में अवैध मदिरा के परिवहन के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई 6 घंटे पहले
Indoreइंदौर-अहमदाबाद रोड पर यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त, डायल-112 ने 08 घायलों को पहुंचाया अस्पताल 6 घंटे पहले
India News10-10 हजार में बैंक खाते खरीदकर देशभर में साइबर ठगी:रतलाम का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तमिलनाडु-तेलंगाना में भी दर्ज हैं केस 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में बिल्डर से मारपीट, ICU में भर्ती:दुकान कम कीमत में खरीदने का दबाव, बिल्डर को 8-10 लोगों ने पीटा 1 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की तीन प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई, 9 खाद्य नमूने जांच हेतु लिए गए 1 दिन पहले
Indoreनगरीय निकायों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति पर दें विशेष ध्यान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 दिन पहले
Indoreसिंचाई परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में करें पूर्ण : जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट 1 दिन पहले
Indoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट के प्रयासों से सांवेर विधानसभा के 15 स्कूलों को मिली 28 करोड़ रुपये की सौगात 1 दिन पहले
Indoreजनजातीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने का प्रभावी माध्यम बनेगा “आदि बाजार” : केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उईके 1 दिन पहले
Indoreअधिकारियों को फोन लगाती रही नेता प्रतिपक्ष:दुकान लगाने वाले बोले –एरिया अच्छा नहीं, जहां जगह दी वहां कई परेशानियां, कांग्रेस ने दी चेतावनी 2 दिन पहले
Indoreइंदौर बायपास पर मौत बनकर दौड़ी कार, दो बाइकों को मारी टक्कर, इलेक्ट्रिक ठेकेदार की मौत; बेटा गंभीर 2 दिन पहले
Indoreसड़क निर्माण में बाधक 09 भवनों पर रिमूवल कार्रवाई 2 दिन पहले
Indoreइंदौर के युवक के बैंक खाते से लाखों का संदिग्ध लेनदेन, पांच राज्यों से मिली थीं शिकायतें 7 दिन पहले
Indoreइंदौर में कृषि कॉलेज के पास चार्टर्ड बस डिपो में लगी आग, 4 से 5 बसें जलीं 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के लालबाग में मिली होलकरकालीन तिजोरी, खोलकर देखा जाएगा क्या है उसमें 7 दिन पहले
Indoreआयुक्त द्वारा निगम मुख्यालय में जनसुनवाई 42 आवेदनों पर तत्काल निराकरण के दिए निर्देश 7 दिन पहले
Indoreनिजी कंपनी के जनरल मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:25 दिन पहले ही केरल से इंदौर आए थे; पैर में दर्द के बाद बिगड़ी तबीयत 8 दिन पहले
Indoreइंदौर में नशेड़ी कार सवारों का उत्पात, सिग्नल पर कार को मारी टक्कर, महिला से बदसलूकी व युवकों को पीटा 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर श्री वर्मा ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में लापरवाही बरतने पर सेक्शन प्रभारी को किया निलंबित, बीएमओ और प्रोफेसर के पांच-पांच दिन के वेतन कटौती के दिये निर्देश 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर नियम विरुद्ध बाइक टैक्सी संचालन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 8 दिन पहले





