90 हजार के साइलेंसर के लिए कारों की चोरी:इंदौर में पकड़ा जा चुका है गिरोह, रैकी के बाद करते हैं वारदात
इंदौर के आजाद नगर में हुई कार चोरी करने वाले तीन बदमाश चित्तौड़गढ़ क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़े हैं। 90 हजार रुपए की धातु के लिए बदमाश कारों के साइलैंसर को चुराते और दिल्ली के बाजारों में बेच देते हैं।
इंदौर के आजाद नगर में हुई कार चोरी करने वाले तीन बदमाश चित्तौड़गढ़ क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़े हैं। 90 हजार रुपए की धातु के लिए बदमाश कारों के साइलैंसर को चुराते और दिल्ली के बाजारों में बेच देते हैं। इंदौर के साथ आसपास के जिलों में भी आरोपियों ने वारदात की है। पलासिया पुलिस ने भी ईको कार के साइलैंसर चोरी के मामले में केस दर्ज किया है। आजाद नगर पुलिस भी चित्तौड़गढ़ में पकड़ाए आरोपियों से पूछताछ करेगी
टीआई नीरज मेढा के मुताबिक दिलीप कोटिया निवासी सीताराम पार्क की ईको कार नंबर MP09CJ1490 पवन नगर पालदा में मेडिकल से चोरी हो गई। इस चोरी के मामले में चित्तौड़गढ़ क्राइम ब्रांच ने तीन आरोपियों को पकड़ा है। आरोपी कार के साइलैंसर की मंहगी धातु के चलते कारों को चुरा रहे थे।
पहले भी गैंग इस तरह की कार चोरी में पकड़ा जा चुकी है। वहां से निकलने के बाद आरोपी दूसरे राज्यों के शहरों में भी कारों को अपना निशाना बनाने लगे। फरवरी 2023 में भी चित्तौड़गढ़ पुलिस ने इस तरह की गैंग पकड़ी थी।
पलासिया में कार से साइलैंसर चोरी
पलासिया पुलिस ने मंगलवार को पंकज कुमार साकेत निवासी तिलक नगर देवास की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पंकज ने बताया कि रविन्द्र नगर में कार पार्क की थी। जिसमें ईको स्पोर्ट्स कार में साइलैंसर अज्ञात बदमाश ने चुरा लिया।
पॉल्यूशन रोकने के लिए लगा होता है
कैटालिटिक कन्वर्टर ईको कार के साइलैंसर में कैटालिटिक कन्वर्टर लगा होता है। यह प्लेटिनम,पेलेडियम और रोडियम धातु के मिश्रण से बना होता है। जिसकी कीमत सोने से ज्यादा होती है। इसकी डस्ट तक मंहगे मूल्य में बिक जाती है। यह कन्वर्टर पाल्यूशन रोकने के लिए लगा होता है। विशेष तरह के इंजन में ही इसे लगाया जाता है।
कंपनी की मांने तो साइलैंसर की कंपनी कीमत करीब एक से एक लाख रुपए के लगभग होती है। इसमें अलग अलग मात्रा में लगे धातु की कीमत 50 हजार से शुरू होकर 90 हजार तक होती है।
कनाड़िया पुलिस ने पकड़ा था गिरोह
कनाड़िया पुलिस ने इलाके के मारुति यार्ड में चोरी होने के मामले में बिलाल, मोहम्मद अकरम, कल्लू उर्फ कलाम,वाहिद शाह और समीर को पकड़ा था। आरोपी कार नंबर के आधार पर रेकी करते हुए मालिक का पता आरटीओ कंपनी से निकाल लेते थे। उस समय 10 ग्राम प्लेटिनम की कीमत 30 हजार के लगभग बताई गई थी। जिसमें बिलाल उसका सौदा दिल्ली में करता था। आरोपियों ने यहां यार्ड में खड़ी एक साथ 10 कारों के साइलैंसर चुरा लिए थे।

23 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indore27 नवम्बर को इंदौर में होगी सिविल डिफेंस हवाई हमले एवं ब्लैकआउट की मॉक ड्रिल 15 घंटे पहले
Indoreसंविधान के मूल्यों को युवा व्यवहार और जीवन में उतारें – राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल 15 घंटे पहले
Indoreलोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान और जिम्मेदार नागरिकता का संदेश देंगे इंदौर के विद्यार्थी 20 घंटे पहले
Indoreआबकारी विभाग की कार्रवाई में 27 बल्क लीटर अवैध विदेशी मदिरा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार 21 घंटे पहले
Indoreखजराना गणेश मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान श्री गणेश को अर्पित किया गया 56 व्यंजनों का भोग 1 दिन पहले
Indoreइन्दौर में मानवता की मिसाल: एक ही दिन में हुए दो देहदान, चिकित्सा शिक्षा और शोध को मिला संबल 1 दिन पहले
Indoreइंदौर के वृत्त सांवेर क्षेत्र में अवैध मदिरा के परिवहन के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई 1 दिन पहले
Indoreइंदौर-अहमदाबाद रोड पर यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त, डायल-112 ने 08 घायलों को पहुंचाया अस्पताल 1 दिन पहले
Indoreप्रदेश के समग्र विकास, बुनियादी ढांचे के विस्तार और जनकल्याण के लिए 7 हजार करोड़ रूपये से अधिक की स्वीकृति 2 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की तीन प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई, 9 खाद्य नमूने जांच हेतु लिए गए 2 दिन पहले
Indoreनगरीय निकायों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति पर दें विशेष ध्यान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 2 दिन पहले
Indoreसिंचाई परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में करें पूर्ण : जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट 2 दिन पहले
Indoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट के प्रयासों से सांवेर विधानसभा के 15 स्कूलों को मिली 28 करोड़ रुपये की सौगात 2 दिन पहले
Indoreजनजातीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने का प्रभावी माध्यम बनेगा “आदि बाजार” : केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उईके 2 दिन पहले
Indoreअधिकारियों को फोन लगाती रही नेता प्रतिपक्ष:दुकान लगाने वाले बोले –एरिया अच्छा नहीं, जहां जगह दी वहां कई परेशानियां, कांग्रेस ने दी चेतावनी 3 दिन पहले
Indoreइंदौर बायपास पर मौत बनकर दौड़ी कार, दो बाइकों को मारी टक्कर, इलेक्ट्रिक ठेकेदार की मौत; बेटा गंभीर 3 दिन पहले
Indoreइंदौर में कृषि कॉलेज के पास चार्टर्ड बस डिपो में लगी आग, 4 से 5 बसें जलीं 8 दिन पहले
Indoreइंदौर के लालबाग में मिली होलकरकालीन तिजोरी, खोलकर देखा जाएगा क्या है उसमें 8 दिन पहले
Indoreआयुक्त द्वारा निगम मुख्यालय में जनसुनवाई 42 आवेदनों पर तत्काल निराकरण के दिए निर्देश 8 दिन पहले
Indoreनिजी कंपनी के जनरल मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:25 दिन पहले ही केरल से इंदौर आए थे; पैर में दर्द के बाद बिगड़ी तबीयत 9 दिन पहले
Indoreइंदौर में नशेड़ी कार सवारों का उत्पात, सिग्नल पर कार को मारी टक्कर, महिला से बदसलूकी व युवकों को पीटा 9 दिन पहले
Indoreकलेक्टर श्री वर्मा ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में लापरवाही बरतने पर सेक्शन प्रभारी को किया निलंबित, बीएमओ और प्रोफेसर के पांच-पांच दिन के वेतन कटौती के दिये निर्देश 9 दिन पहले
Indoreकलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर नियम विरुद्ध बाइक टैक्सी संचालन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 9 दिन पहले
Indoreकलारिया से झलारिया तक 10 ई-बसों का शुभारंभ, केंद्र सरकार के सहयोग से इंदौर को मिली 150 आधुनिक लोक परिवहन बसों की सौगात, ग्रामीण क्षेत्रों की शहरों से कनेक्टिविटी होगी मजबूत 9 दिन पहले