
- अपनी ही दादी के घर मौका देखकर किया था चोरी
- आए दिन उधर लेता था उनसे पैसे और कई दिनों से थी घर पर नजर
- आरोपी था भारी कर्ज में जिसको चुकाने के लिए दिया घटना को अंजाम
- आरी से काटकर तोड़ा था घर का ताला
- पूर्व में हत्या के मामले में रह चुका है आरोपी, जमानत पर था बाहर
- जमानत करवाने लिया था कर्ज
इन्दौर शहर में अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण हेतु पुलिस आयुक्त महोदय, महानगर इन्दौर श्री मकरंद देऊस्कर, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त महोदय, इन्दौर श्री मनीष कपूरिया एवं पुलिस उपायुक्त महोदय, जोन-4 इन्दौर श्री राजेश कुमार सिंह द्वारा अवैध हथियारो,संपत्ति संबंधी अपराधों जैसे लूट, डकैती, नकबजनी चोरी करने बदमाशों व संदिग्धों की धरपकड़ के संबंध प्रभावी कार्यवाही । निर्देश दिये गये हैं। निर्देशों के तारतम्य में अति, पुलिस उपायुक्त जोन 4 श्री अभिनय विश्वकर्मा के द्वारा थाना प्रभारी थाना रावजी बाजार आमोद सिंह राठौर को निर्देशित किया गया था ।
उक्त निर्देशों के तारतम्य में थाना क्षेत्र में नकबजनी चोरी करने बदमाशों व संदिग्धों की धरपकड़ हेतु सघन अभियान चलाया गया।
इसी क्रम में दिनांक 07.08.2023 फरियादी वाहिद अली पिता अहमद अली निवासी मोती तवेला इन्दौर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई की दिनांक 06.08.23 को हम परिवार के साथ कार्यक्रम मे ग्रीन पार्क कालोनी इन्दौर गये थे कार्यक्रम समाप्त होने के वाद रात्री 11 बजे घर लोटे तो देखा मुख्य गेट का ताला खुला मिला घर के अन्दर जा कर देखा तो अलमारी के ताले टूटे पढे है घर का सामान चैक किया तो अलमारी मे रखे दो सोने के हार सोने की बाली ,सोने की चेन,सोने के टाप्स पेन्डिल नगदी 75000 रु कोई अज्ञात व्यकित चुरा ले गया फरियादी की शिकायत पर से थाना हाजा पर अपराध धारा 457,380 भादवि का कायम कर विवेचना मे लिया गया ।

दिनांक 11.08.23 को मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की एक व्यक्ति साउथ तोडा चौराहा पर सोने का हार कम कीमत मे जल्दी बेचने की कोशिश कर रहा है मुखबीर की सुचना पर भरोसा कर मह फोर्स के रवाना हुया लोगो से पुछताछ करने पर बताया की एक व्यक्ति जो सोने का हार बेचने की बात कर रहा था वह चन्द्रभागा की ओर गया है मह फोर्स के बताये हुये स्थान की घेराबंधी करते मुखबीर द्वारा बताये गये हुलिये का एक व्यक्ति खडा मिला जो पुलिस को देख कर भागने की कोशिश की जिसे घेराबंदी कर पकडा तलाशी लेने पर उसकी पेंट की जेब मे रखा सोने का एक हार सेट मिला नाम पता पुछने पर उसने अपना नाम शाहरुख पिता जाकिर हुसैन निवासी 121 टाटपट्टी वाखल थाना छत्रीपुरा इन्दौर का होना बताया सख्ती से पुछताछ करने पर बताया की मोती तवेला इन्दौर मे घर की अलमारी का ताला तोड कर सोने के जैवर व नगदी चोरी करना कबूला आरोपी द्वारा बताये स्थान से नगदी एव सोने के आभुषण कुल मश्रुका 350000 जप्त किये गये वाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर थाना लेकर कर आये जिसे आज दिनांक को माननीय न्यायाल मे पेश कर पुलिस रिमांड लिया जायेगा
वरिष्ठ अधिकारीयो के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी रावजी बजार इन्दौर निरीक्षक आमोद सिंह राठौर ,सउनि तेजराम ,प्र.आरक्षक 1609 मुकेश गायकवाड प्र.आर प्रतिपाल व आरक्षक 676 धर्मेन्द्र पाठक थाना जूनी इंदौर के आर2421 विनीत,आर 1105 शेलेन्द्र की महत्वपुर्ण भूमिका रही।
