हाल ही में इंदौर की पूर्व अपर कलेक्टर आईएएस अधिकारी रेनू पंत के घर नकाबपोश हथियारबंद बदमाशों ने पूरे परिवार को घर के कमरों में बाहर से कमरों के गेटों को बंद कर बंधक बनाकर अलमारियों में रखे जेवरात और नगदी लेकर भाग निकले थे इस घटना में पुलिस के हाथ सीसीटीवि तो लगे हैं लेकिन पुलिस उनकी तलाश में जुटी हैं हाल ही में बदमाश पुलिस की गिरफ्त से दूर है
पूर्व आईएएस के घर या चोरी की वारदात कनाडिया थाना क्षेत्र के संपत फार्म में रविवार की रात सामने आई थी जब पूर्व अपर कलेक्टर अपने पति के साथ कमरे में सो रही थी वही बेटी दामाद ऊपरी मंजिल पर कमरे में सो रहे थे लेकिन बंगले के पीछे से नकाबपोश बदमाश बंगले में हथियार लेकर पहुंचे और पहले नीचे सो रहे दंपति के कमरे का गेट बाहर से बंद किया जब दामाद को बदमाशों की आहट सुनाई दी तो उनको भी बदमाशों ने गेट बंद कर दिया था लेकिन परिवार ने अपनी जान बचाने के लिए कमरे में ही चुपपी बनाए रखी लेकिन बदमाश अलमारियों का लॉक तोड़ जेवरात और नगदी लेकर भाग निकले थे बाद में परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे थे डीसीपी अभिषेक आनंद का कहना है कि यह बाहरी गैंग भी हो सकती है जो फुटेज सीसीटीवी में संदिग्ध बदमाशों की नजर आए उनकी तलाश की जा रही है
