इंदौर में लगातार आत्महत्या का सिलसिला बढ़ता जा रहा है ऐसा ही मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र में सामने आया जहां कैंसर बीमारी से परेशान होकर महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया है
मामला इंदौर के गांधीनगर थाना क्षेत्र का हे यहां की रहने वाली सुनीता नामक महिला ने अपने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली परिजनों के मुताबिक सुनीता कैंसर की बीमारी से परेशान थी जो कुछ माह पूर्व बीमारी से परेशान होकर वृंदावन भी भाग गई थी जिसे परिजन इंदौर लाकर इलाज करवा रहे थे लेकिन अत्यधिक परेशान होने का कारण उसने अपने घर में ही फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है
