देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndore
इंदौर 13 बार पढ़ी गई

एस आई ने किया दिव्यांग से दुर्व्यवहार , प्रताड़ित हो दिव्यांग ने की आत्महत्या

INDORE. मप्र में जनसुनवाई के क्या हाल है, इसका एक और बड़ा उदाहरण बुधवार, 2 अगस्त को सामने आया। इंदौर के द्वारकापुरी में रहने वाले एक 26 साल के दिव्यांग मोहन पाल ने मंगलवार रात फांसी लगाकर जान दे दी।

Abhishek Raghuvanshi2 अगस्त 2023 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

INDORE. मप्र में जनसुनवाई के क्या हाल है, इसका एक और बड़ा उदाहरण बुधवार, 2 अगस्त को सामने आया। इंदौर के द्वारकापुरी में रहने वाले एक 26 साल के दिव्यांग मोहन पाल ने मंगलवार रात फांसी लगाकर जान दे दी। फांसी लगाने के पहले उसने व्हॉट्सएप पर लिखा कि वह एसआई के व्यवहार से काफी दुखी है। इसके बाद उसने फांसी लगा ली। सुबह परिजन उठे तो मोहन का शव फंदे पर लटका देखा। भाई और पिता उसे नीचे उतारकर अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मोहन की मौत से गुस्साए परिजनों और परिचितों ने बुधवार सुबह द्वारकापुरी थाने पर हंगामा कर दिया। सूचना के बाद पहुंचे एडिशनल डीसीपी अभिनव विश्वकर्मा ने परिजनों को जांच का भरोसा दिया। और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। परिवार के लोग शव को थाने पर ही रखकर काफी देर तक हंगामा करते रहे। इस मामले में अभी आरोपी एसआई अमोद उइके को सस्पेंड कर मामला जांच में लिया गया है। वाट्सअप पर भेजे सुसाइड नोट में यह लिखा है डी ए 3 ए मोहन ने अपने भाई रतिराम को आत्महत्या से पहले सुसाइड नोट भी बेजा है। इसमें उसने कहा कि- द्वारकापुरी पुलिस के गलत व्यवहार के कारण मैं आज मोहन पाल सुसाइड करने जा रहा हूं। मुझे एसपी ऑफिस से थाने भेजा गया था, कलेक्टर ने एसपी (राजेश कुमार सिंह के) ऑफिस पहुंचाया था, और उन्होंने थाने पहुंचाया। थाने में मुझसे गाली-गलौज की गई। मुझसे गलत व्यवहार से बात की गई और कहा गया तु वहां क्यी करने गया थआ । इसलिए आम में द्वारिकापुरी पुलिसवालों के कारण सुसाइड करने जा रहा हूं. मैं कलेक्टर जनसुनवाई में भी गया था, वहां से मुझे एसपी ऑफिस पहुंचाया गया था। यहां टू स्टार (एसआई) ने मुझसे बहुत ही गलत बात की। मुझे बहुत ही गलत प्रकार से प्रताड़ित किया गया। रिपोर्ट नहीं लिखना थी तो सीधे बोल देते, लेकिन मुझसे बहुत ही गलत व्यवहार तरीके से बात की गई।

युवक के साथ हुआ था धोखा दिव्यांग युवक से शादी के नाम पर बिहार के व्यक्ति ने ऑनलाइन फ्रॉड किया था। इसके बाद से वह लगातार मामले में शिकायत कर रहा था। सायबर थाने में दिव्यांग कई बार गया। लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई। पुलिस के मुताबिक मृतक का नाम मोहन पुत्र रमन पाल निवासी आकाश नगर है जो रेती मंडी के यहां चाय की दुकान चलाता है। मोहन के साथ परिचित मलखान नामक युवक ने शादी की बात की थी। उसके साथ बिहार के प्रवेश ने आनलाइन फ्रॉड किया था। मामले में उसने डीसीपी राजेश सिंह के साथ कलेक्टर की जनसुनवाई में गुहार लगाई थी। इसके बाद उसे द्वारकापुरी थाने भेजा गया था। यहां मोहन पहुंचा तो उसे ड्यूटी पर एसआई उइके मिला। जिसने उसे अपशब्द कहे। एसआई उइके ने बदसलूकी की थी, उन्हें निलंबित करके लाइन अटैच कर दिया गया है। जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। मोहन एक हाथ से दिव्यांग था। उसके परिवार में दो भाई हैं। वह चाय की दुकान चलाकर घर का पालन पोषण करता है। सूचना के बाद सुबह भारी भीड़ द्वारकापुरी थाने पर पहुंची और हंगामा किया। पिता बोले- बेटे से शादी के नाम 90 हजार ठगे पिता रमन पाल ने कहा बेटे मोहन को मलखान नामक युवक ने शादी कराने के नाम पर 95 हजार रुपए लिए थे। मलखान ने प्रवेश से संपर्क करवाया। अपनी शादी का हवाला देते हुए बेटे की शादी कराने का कहा था। मलखान मेरे बेटे को बरात में बिहार भी ले गया था। उसी ने बेटे की शादी कराने के नाम पर ठगी की है। बेटा उसे लेकर ही परेशान था। मलखान ने फोन उठाना बंद कर दिए थे और वह बेटे को धमकी भी दे रहा था। इसके चलते वह पुलिस के पास शिकायत करने गया था। ऑनलाइन ठगी की, लड़की भगाने के नाम पर धमकाया मोहन ने कलेक्टर कार्यालय में की गई अपनी शिकायत में बताया था कि उसके परिचित ने बिहार में एजेंट प्रवेश शर्मा से मिलाया था। जो शादियां करवाता है। में अविवाहीत हूं और मुझे शादी करवाने का कहा था। इसके एवज में 95 हजार मांगे थे। यह पैसा शादी के नाम पर मांगा था। इसके बाद में विश्वास करके सहरसा बिहार चला गया। यहां मुझसे 95 हजार रुपए ले लिये। मुझे लड़की का फोटो दिखाया और शादी का दिलासा दिया। इसके बाद मैं इंदौर आ गया। शादी की बात करने के लिए मैंने प्रवेश को कॉल किया तो पहले उसने टालमटोल किया। इसके बाद उसने मेरा फोन उठाना भी बंद कर दिया। मैंने एजेंट के साथी श्याम सुंदर शर्मा उर्फ दिनेश के अकाउंट में ऑनलाईन 95 हजार रुपए ट्रांसफर किए हैं। रुपए लेने के बाद मैंने जब कॉल किये तो मुझे दूसरे नंबरों से कॉल आए कि हम बिहार के पूर्णिया थाने से बोल रहे हैं। तुम बिहार आए और लड़की भगाकर ले गए। तुम्हें अंदर कर दूंगा। इस पूरे मामले की शिकायत मोहन ने इंदौर में जनसुनवाई में कलेक्टर से की थी।

ePaper
आज का अंक23 november

23 नवंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
27 नवम्बर को इंदौर में होगी सिविल डिफेंस हवाई हमले एवं ब्लैकआउट की मॉक ड्रिलIndore27 नवम्बर को इंदौर में होगी सिविल डिफेंस हवाई हमले एवं ब्लैकआउट की मॉक ड्रिल 15 घंटे पहलेसंविधान के मूल्यों को युवा व्यवहार और जीवन में उतारें – राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेलIndoreसंविधान के मूल्यों को युवा व्यवहार और जीवन में उतारें – राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल 15 घंटे पहलेलोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान और जिम्मेदार नागरिकता का संदेश देंगे इंदौर के विद्यार्थीIndoreलोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान और जिम्मेदार नागरिकता का संदेश देंगे इंदौर के विद्यार्थी 20 घंटे पहलेआबकारी विभाग की कार्रवाई में 27 बल्क लीटर अवैध विदेशी मदिरा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तारIndoreआबकारी विभाग की कार्रवाई में 27 बल्क लीटर अवैध विदेशी मदिरा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार 20 घंटे पहलेखजराना गणेश मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान श्री गणेश को अर्पित किया गया 56 व्यंजनों का भोगIndoreखजराना गणेश मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान श्री गणेश को अर्पित किया गया 56 व्यंजनों का भोग 1 दिन पहलेइन्दौर में मानवता की मिसाल: एक ही दिन में हुए दो देहदान, चिकित्सा शिक्षा और शोध को मिला संबलIndoreइन्दौर में मानवता की मिसाल: एक ही दिन में हुए दो देहदान, चिकित्सा शिक्षा और शोध को मिला संबल 1 दिन पहलेइंदौर के वृत्त सांवेर क्षेत्र में अवैध मदिरा के परिवहन के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाईIndoreइंदौर के वृत्त सांवेर क्षेत्र में अवैध मदिरा के परिवहन के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई 1 दिन पहलेइंदौर-अहमदाबाद रोड पर यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त, डायल-112 ने 08 घायलों को पहुंचाया अस्पतालIndoreइंदौर-अहमदाबाद रोड पर यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त, डायल-112 ने 08 घायलों को पहुंचाया अस्पताल 1 दिन पहले
प्रदेश के समग्र विकास, बुनियादी ढांचे के विस्तार और जनकल्याण के लिए 7 हजार करोड़ रूपये से अधिक की स्वीकृतिIndoreप्रदेश के समग्र विकास, बुनियादी ढांचे के विस्तार और जनकल्याण के लिए 7 हजार करोड़ रूपये से अधिक की स्वीकृति 2 दिन पहलेखाद्य सुरक्षा प्रशासन की तीन प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई, 9 खाद्य नमूने जांच हेतु लिए गएIndoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की तीन प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई, 9 खाद्य नमूने जांच हेतु लिए गए 2 दिन पहलेनगरीय निकायों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति पर दें विशेष ध्यान : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreनगरीय निकायों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति पर दें विशेष ध्यान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 2 दिन पहलेसिंचाई परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में करें पूर्ण : जल संसाधन मंत्री श्री सिलावटIndoreसिंचाई परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में करें पूर्ण : जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट 2 दिन पहलेमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट के प्रयासों से सांवेर विधानसभा के 15 स्कूलों को मिली 28 करोड़ रुपये की सौगातIndoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट के प्रयासों से सांवेर विधानसभा के 15 स्कूलों को मिली 28 करोड़ रुपये की सौगात 2 दिन पहलेजनजातीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने का प्रभावी माध्यम बनेगा “आदि बाजार” : केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उईकेIndoreजनजातीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने का प्रभावी माध्यम बनेगा “आदि बाजार” : केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उईके 2 दिन पहलेअधिकारियों को फोन लगाती रही नेता प्रतिपक्ष:दुकान लगाने वाले बोले –एरिया अच्छा नहीं, जहां जगह दी वहां कई परेशानियां, कांग्रेस ने दी चेतावनीIndoreअधिकारियों को फोन लगाती रही नेता प्रतिपक्ष:दुकान लगाने वाले बोले –एरिया अच्छा नहीं, जहां जगह दी वहां कई परेशानियां, कांग्रेस ने दी चेतावनी 3 दिन पहलेइंदौर बायपास पर मौत बनकर दौड़ी कार, दो बाइकों को मारी टक्कर, इलेक्ट्रिक ठेकेदार की मौत; बेटा गंभीरIndoreइंदौर बायपास पर मौत बनकर दौड़ी कार, दो बाइकों को मारी टक्कर, इलेक्ट्रिक ठेकेदार की मौत; बेटा गंभीर 3 दिन पहले
इंदौर में कृषि कॉलेज के पास चार्टर्ड बस डिपो में लगी आग, 4 से 5 बसें जलींIndoreइंदौर में कृषि कॉलेज के पास चार्टर्ड बस डिपो में लगी आग, 4 से 5 बसें जलीं 8 दिन पहलेइंदौर के लालबाग में मिली होलकरकालीन तिजोरी, खोलकर देखा जाएगा क्या है उसमेंIndoreइंदौर के लालबाग में मिली होलकरकालीन तिजोरी, खोलकर देखा जाएगा क्या है उसमें 8 दिन पहलेआयुक्त द्वारा निगम मुख्यालय में जनसुनवाई 42 आवेदनों पर तत्काल निराकरण के दिए निर्देशIndoreआयुक्त द्वारा निगम मुख्यालय में जनसुनवाई 42 आवेदनों पर तत्काल निराकरण के दिए निर्देश 8 दिन पहलेनिजी कंपनी के जनरल मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:25 दिन पहले ही केरल से इंदौर आए थे; पैर में दर्द के बाद बिगड़ी तबीयतIndoreनिजी कंपनी के जनरल मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:25 दिन पहले ही केरल से इंदौर आए थे; पैर में दर्द के बाद बिगड़ी तबीयत 9 दिन पहलेइंदौर में नशेड़ी कार सवारों का उत्पात, सिग्नल पर कार को मारी टक्कर, महिला से बदसलूकी व युवकों को पीटाIndoreइंदौर में नशेड़ी कार सवारों का उत्पात, सिग्नल पर कार को मारी टक्कर, महिला से बदसलूकी व युवकों को पीटा 9 दिन पहलेकलेक्टर श्री वर्मा ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में लापरवाही बरतने पर सेक्शन प्रभारी को किया निलंबित, बीएमओ और प्रोफेसर के पांच-पांच दिन के वेतन कटौती के दिये निर्देशIndoreकलेक्टर श्री वर्मा ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में लापरवाही बरतने पर सेक्शन प्रभारी को किया निलंबित, बीएमओ और प्रोफेसर के पांच-पांच दिन के वेतन कटौती के दिये निर्देश 9 दिन पहलेकलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर नियम विरुद्ध बाइक टैक्सी संचालन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाईIndoreकलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर नियम विरुद्ध बाइक टैक्सी संचालन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 9 दिन पहलेकलारिया से झलारिया तक 10 ई-बसों का शुभारंभ, केंद्र सरकार के सहयोग से इंदौर को मिली 150 आधुनिक लोक परिवहन बसों की सौगात, ग्रामीण क्षेत्रों की शहरों से कनेक्टिविटी होगी मजबूतIndoreकलारिया से झलारिया तक 10 ई-बसों का शुभारंभ, केंद्र सरकार के सहयोग से इंदौर को मिली 150 आधुनिक लोक परिवहन बसों की सौगात, ग्रामीण क्षेत्रों की शहरों से कनेक्टिविटी होगी मजबूत 9 दिन पहले
↑