इंदौर में पिछले दस महीने में छेड़छाड़-मारपीट के 50 केस, भंवरकुआं और विजय नगर हाट स्पाट
अनुमति जारी कर भूल गया प्रशासन, नशाखोरी के अड्डे बनी चाय की दुकानें। भंवरकुआं, एलआइजी चौराहा और विजय नगर हाट स्पाट हैं। नाइट कल्चर की आड़ में नशाखोरी बढ़ रही है। दस महीने में 50 से ज्यादा घटनाएं नाइट कल्चर में हुई हैं।
- अनुमति जारी कर भूल गया प्रशासन, नशाखोरी के अड्डे बनी चाय की दुकानें।
भंवरकुआं, एलआइजी चौराहा और विजय नगर हाट स्पाट हैं। नाइट कल्चर की आड़ में नशाखोरी बढ़ रही है। दस महीने में 50 से ज्यादा घटनाएं नाइट कल्चर में हुई हैं। इसमें तीन हत्या के केस शामिल हैं। भंवरकुआं, एलआइजी चौराहा और विजय नगर हाट स्पाट हैं। इन जगहों पर रातभर युवाओं का मजमा लगा रहता है।
बी-टेक छात्र मोनू उर्फ प्रभाष की हत्या की आरोपित तानिया कुशवाह उर्फ तान्या रात 3 बजे तक दोस्तों के साथ घूम रही थी। मोनू एलआइजी चौराहा स्थित चाय की दुकान से निकला था। रास्ते में कमेंट्स बाजी हुई और तान्या व उसके दोस्त शोभित, छोटू और ऋतिक ने चाकू मारकर हत्या कर दी। इसके पहले भी रात में वारदात हो चुकी है।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, पिछले दस महीनों में करीब 50 केस नाइट कल्चर के कारण हुए है। इसमें मारपीट, जानलेवा हमला और छेड़छाड़ के मामले ज्यादा है। प्रशासन ने अनुमति देते वक्त दावा किया था कि बीआरटीएस से 100 मीटर के दायरे में रात में खुलने वाली दुकानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने होंगे। दुकान-होटल में बैठने की व्यवस्था करना होगी। दुकानों का रजिस्ट्रेशन करवाना भी आवश्यक है। नगर निगम, प्रशासन और पुलिस ने अनुमति जारी करने के बाद जांचने का प्रयास ही नहीं किया।
भंवरकुआं चौराहे से राजीव गांधीनगर चौराहे तक रातभर युवाओं की भीड़ रहती है। ज्यादातर दुकानों में बैठने की व्यवस्था नहीं है। सड़क पर ही वाहन खड़े होते हैं। 31 दिसंबर को भोलाराम उस्ताद मार्ग पर इंजीनियरिंग छात्र आयुष गुप्ता की बाइक सवारों ने चाकू मारकर हत्या कर दी थी। आयुष चाय पीने गया था। निकलने की बात पर आयुष पर हमला कर दिया।
एलआइजी चौराहा
एलआइजी चौराहा पर चार युवतियों ने एक युवती पर जानलेवा हमला कर दिया। यह घटना 6 नवंबर की है। आरोपित युवतियां नशा कर घूम रही थी।
विजयनगर
नाइट कल्चर शुरू होने के चौथे दिन ही पब संचालकों पर हमला हुआ था। पब में एंट्री को लेकर कहासुनी हुई और गोलियां चल गईं।
तीन स्थानों पर सिमटा नाइट कल्चर
प्रशासन ने पिछले वर्ष सितंबर में बीआरटीएस पर 11 किमी के दायरे में रात्रि में दुकानें खोलने की अनुमति दी है। नाइट कल्चर में प्रमुख प्रतिष्ठानों ने रुचि नहीं दिखाई लेकिन छोटी-दुकानों पर भीड़ लगने लगी। भंवरकुआं, एलआइजी चौराहा और विजय नगर चौराहा तक ही नाइट कल्चर सिमट कर रह गया।

23 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indore27 नवम्बर को इंदौर में होगी सिविल डिफेंस हवाई हमले एवं ब्लैकआउट की मॉक ड्रिल 14 घंटे पहले
Indoreसंविधान के मूल्यों को युवा व्यवहार और जीवन में उतारें – राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल 15 घंटे पहले
Indoreलोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान और जिम्मेदार नागरिकता का संदेश देंगे इंदौर के विद्यार्थी 20 घंटे पहले
Indoreआबकारी विभाग की कार्रवाई में 27 बल्क लीटर अवैध विदेशी मदिरा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार 20 घंटे पहले
Indoreखजराना गणेश मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान श्री गणेश को अर्पित किया गया 56 व्यंजनों का भोग 1 दिन पहले
Indoreइन्दौर में मानवता की मिसाल: एक ही दिन में हुए दो देहदान, चिकित्सा शिक्षा और शोध को मिला संबल 1 दिन पहले
Indoreइंदौर के वृत्त सांवेर क्षेत्र में अवैध मदिरा के परिवहन के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई 1 दिन पहले
Indoreइंदौर-अहमदाबाद रोड पर यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त, डायल-112 ने 08 घायलों को पहुंचाया अस्पताल 1 दिन पहले
Indoreप्रदेश के समग्र विकास, बुनियादी ढांचे के विस्तार और जनकल्याण के लिए 7 हजार करोड़ रूपये से अधिक की स्वीकृति 2 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की तीन प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई, 9 खाद्य नमूने जांच हेतु लिए गए 2 दिन पहले
Indoreनगरीय निकायों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति पर दें विशेष ध्यान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 2 दिन पहले
Indoreसिंचाई परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में करें पूर्ण : जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट 2 दिन पहले
Indoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट के प्रयासों से सांवेर विधानसभा के 15 स्कूलों को मिली 28 करोड़ रुपये की सौगात 2 दिन पहले
Indoreजनजातीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने का प्रभावी माध्यम बनेगा “आदि बाजार” : केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उईके 2 दिन पहले
Indoreअधिकारियों को फोन लगाती रही नेता प्रतिपक्ष:दुकान लगाने वाले बोले –एरिया अच्छा नहीं, जहां जगह दी वहां कई परेशानियां, कांग्रेस ने दी चेतावनी 3 दिन पहले
Indoreइंदौर बायपास पर मौत बनकर दौड़ी कार, दो बाइकों को मारी टक्कर, इलेक्ट्रिक ठेकेदार की मौत; बेटा गंभीर 3 दिन पहले
Indoreइंदौर में कृषि कॉलेज के पास चार्टर्ड बस डिपो में लगी आग, 4 से 5 बसें जलीं 8 दिन पहले
Indoreइंदौर के लालबाग में मिली होलकरकालीन तिजोरी, खोलकर देखा जाएगा क्या है उसमें 8 दिन पहले
Indoreआयुक्त द्वारा निगम मुख्यालय में जनसुनवाई 42 आवेदनों पर तत्काल निराकरण के दिए निर्देश 8 दिन पहले
Indoreनिजी कंपनी के जनरल मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:25 दिन पहले ही केरल से इंदौर आए थे; पैर में दर्द के बाद बिगड़ी तबीयत 9 दिन पहले
Indoreइंदौर में नशेड़ी कार सवारों का उत्पात, सिग्नल पर कार को मारी टक्कर, महिला से बदसलूकी व युवकों को पीटा 9 दिन पहले
Indoreकलेक्टर श्री वर्मा ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में लापरवाही बरतने पर सेक्शन प्रभारी को किया निलंबित, बीएमओ और प्रोफेसर के पांच-पांच दिन के वेतन कटौती के दिये निर्देश 9 दिन पहले
Indoreकलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर नियम विरुद्ध बाइक टैक्सी संचालन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 9 दिन पहले
Indoreकलारिया से झलारिया तक 10 ई-बसों का शुभारंभ, केंद्र सरकार के सहयोग से इंदौर को मिली 150 आधुनिक लोक परिवहन बसों की सौगात, ग्रामीण क्षेत्रों की शहरों से कनेक्टिविटी होगी मजबूत 9 दिन पहले