देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
देश 6 बार पढ़ी गई

3 और सांसद सदन से निलंबित, अब तक 27:50 घंटे के धरने पर बैठे; विपक्षी पार्टियों ने संभाला खानपान, मेन्यू में चिकन-गाजर हलवा

राज्यसभा से गुरुवार को विपक्ष के तीन सांसद और सस्पेंड किए गए हैं। इनमें आम आदमी पार्टी के सांसद सुशील गुप्ता, संदीप पाठक और निर्दलीय अजीत कुमार शामिल हैं।

Abhishek Raghuvanshi28 जुलाई 2022 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

राज्यसभा से गुरुवार को विपक्ष के तीन सांसद और सस्पेंड किए गए हैं। इनमें आम आदमी पार्टी के सांसद सुशील गुप्ता, संदीप पाठक और निर्दलीय अजीत कुमार शामिल हैं। अब तक लोकसभा और राज्यसभा के 27 सांसद निलंबित हो चुके हैं, इसमें चार लोकसभा के और 23 राज्यसभा के हैं।

इधर, सस्पेंड हुए सांसद संसद भवन परिसर में गांधी मूर्ति के सामने 50 घंटे का रिले धरना दे रहे हैं। यानी बारी-बारी से 50 घंटे तक सांसद धरना दे रहे हैं। बुधवार सुबह 11 बजे शुरू हुआ धरना शुक्रवार दोपहर एक बजे तक चलेगा।

तस्वीरों में खबर4 फोटो
गुरुवार सुबह धरने पर बैठे सांसद चाय पीते हुए।धरने पर बैठे सांसद आप सासंद संजय सिंह चादर बिछाते हुए।बारिश से बचने के लिए धरना स्थल पर सांसदों ने छाते का भी इंतजाम किया है।संसद परिसर में निलंबित सांसद बुधवार सुबह 11 बजे से धरने पर बैठे हैं। धरना शुक्रवार दोपहर तक चलेगा।

सांसदों के खाने-पीने समेत जरूरी सुविधाओं का इंतजाम विपक्षी पार्टियों ने किया है। ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर के लिए बाकायदा फूड रोस्टर तैयार किया है। इसमें दही-चावल, डोसा, हलवा, चिकन और गाजर हलवा तक शामिल हैं।

AAP, TMC और DMK ने धरने के दौरान खान-पान का पूरा जिम्मा संभाला है। बुधवार को DMK सांसद तिरुचि शिवा ने धरने पर बैठे सांसदों को ब्रेकफास्ट में डोसा खिलाया। डिनर तृणमूल कांग्रेस ने दिया। आज डिनर की जिम्मेदारी AAP की है।

सांसदों का यह धरना बुधवार सुबह 11 बजे शुरू हुआ था जो शुक्रवार की दोपहर 1 बजे तक चलेगा। धरने में शामिल कुछ महिलाएं और बुजुर्ग सांसद शिफ्ट में इस प्रदर्शन में शामिल हो रहे हैं। सांसदों का यह प्रदर्शन 50 घंटे का है।

सांसदों के हाथ में मोदी-शाह तानाशाह लिखी तख्ती
सस्पेंड हुए सांसदों के हाथ में ‘मोदी-शाह तानाशाह’ की तख्ती है। सांसदों ने आरोप लगाया है कि सरकार सदन में चर्चा से भाग रही है इसलिए हम लोगों को सस्पेंड कर दिया है। AAP से राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि गुजरात में जहरीली शराब से हुई मौत का मुद्दा राज्यसभा में उठा रहा था, लेकिन मुझे सस्पेंड कर दिया गया।

पहले 19 और फिर एक सांसद को किया गया सस्पेंड
राज्यसभा से मंगलवार को विपक्ष के 19 सांसदों को सस्पेंड कर दिया गया था। इनमें से 7 सांसद सिर्फ तृणमूल कांग्रेस के थे। वहीं बुधवार को आप सांसद संजय सिंह को निलंबित किया गया है। सभी पर चर्चा की मांग को लेकर उप सभापति के ऊपर कागज फेंकने का आरोप है।

लोकसभा में सोमवार को भारी हंगामे के बीच स्पीकर ओम बिड़ला ने कांग्रेस के 4 सदस्‍यों को पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया था। ये सांसद ज्योतिमणि, माणिकम टैगोर, टीएन प्रथापन और राम्या हरिदास हैं।

पहले भी रात में धरने पर बैठ चुके हैं राज्यसभा सांसद
सितंबर 2020 में कृषि कानून पास होने के दौरान विपक्ष के 8 सांसदों को सस्पेंड कर दिया गया था। उस वक्त भी सभी सांसद विरोध में धरने पर बैठ गए थे। हालांकि, अगले दिन उन सांसदों को खुद चाय पिलाने राज्यसभा के उप-सभापति हरिवंश पहुंचे थे।

ePaper
आज का अंक23 november

23 नवंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
जनजातीय नायक टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर होंगे छात्रावासों में संवाद कार्यक्रम : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshजनजातीय नायक टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर होंगे छात्रावासों में संवाद कार्यक्रम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 घंटा पहलेआईएफएमआईएस केयर्स थीम पर आहरण एवं संवितरण अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभMadhyaPradeshआईएफएमआईएस केयर्स थीम पर आहरण एवं संवितरण अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 1 घंटा पहलेखजराना गणेश मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान श्री गणेश को अर्पित किया गया 56 व्यंजनों का भोगIndoreखजराना गणेश मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान श्री गणेश को अर्पित किया गया 56 व्यंजनों का भोग 6 घंटे पहलेइन्दौर में मानवता की मिसाल: एक ही दिन में हुए दो देहदान, चिकित्सा शिक्षा और शोध को मिला संबलIndoreइन्दौर में मानवता की मिसाल: एक ही दिन में हुए दो देहदान, चिकित्सा शिक्षा और शोध को मिला संबल 6 घंटे पहलेइंदौर के वृत्त सांवेर क्षेत्र में अवैध मदिरा के परिवहन के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाईIndoreइंदौर के वृत्त सांवेर क्षेत्र में अवैध मदिरा के परिवहन के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई 6 घंटे पहलेइंदौर-अहमदाबाद रोड पर यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त, डायल-112 ने 08 घायलों को पहुंचाया अस्पतालIndoreइंदौर-अहमदाबाद रोड पर यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त, डायल-112 ने 08 घायलों को पहुंचाया अस्पताल 6 घंटे पहले10-10 हजार में बैंक खाते खरीदकर देशभर में साइबर ठगी:रतलाम का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तमिलनाडु-तेलंगाना में भी दर्ज हैं केसIndia News10-10 हजार में बैंक खाते खरीदकर देशभर में साइबर ठगी:रतलाम का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तमिलनाडु-तेलंगाना में भी दर्ज हैं केस 1 दिन पहलेइंदौर में बिल्डर से मारपीट, ICU में भर्ती:​दुकान कम कीमत में खरीदने का दबाव, बिल्डर को 8-10 लोगों ने पीटाIndoreइंदौर में बिल्डर से मारपीट, ICU में भर्ती:​दुकान कम कीमत में खरीदने का दबाव, बिल्डर को 8-10 लोगों ने पीटा 1 दिन पहले
खाद्य सुरक्षा प्रशासन की तीन प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई, 9 खाद्य नमूने जांच हेतु लिए गएIndoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की तीन प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई, 9 खाद्य नमूने जांच हेतु लिए गए 1 दिन पहलेनगरीय निकायों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति पर दें विशेष ध्यान : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreनगरीय निकायों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति पर दें विशेष ध्यान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 दिन पहलेसिंचाई परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में करें पूर्ण : जल संसाधन मंत्री श्री सिलावटIndoreसिंचाई परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में करें पूर्ण : जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट 1 दिन पहलेमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट के प्रयासों से सांवेर विधानसभा के 15 स्कूलों को मिली 28 करोड़ रुपये की सौगातIndoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट के प्रयासों से सांवेर विधानसभा के 15 स्कूलों को मिली 28 करोड़ रुपये की सौगात 1 दिन पहलेजनजातीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने का प्रभावी माध्यम बनेगा “आदि बाजार” : केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उईकेIndoreजनजातीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने का प्रभावी माध्यम बनेगा “आदि बाजार” : केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उईके 1 दिन पहलेअधिकारियों को फोन लगाती रही नेता प्रतिपक्ष:दुकान लगाने वाले बोले –एरिया अच्छा नहीं, जहां जगह दी वहां कई परेशानियां, कांग्रेस ने दी चेतावनीIndoreअधिकारियों को फोन लगाती रही नेता प्रतिपक्ष:दुकान लगाने वाले बोले –एरिया अच्छा नहीं, जहां जगह दी वहां कई परेशानियां, कांग्रेस ने दी चेतावनी 2 दिन पहलेइंदौर बायपास पर मौत बनकर दौड़ी कार, दो बाइकों को मारी टक्कर, इलेक्ट्रिक ठेकेदार की मौत; बेटा गंभीरIndoreइंदौर बायपास पर मौत बनकर दौड़ी कार, दो बाइकों को मारी टक्कर, इलेक्ट्रिक ठेकेदार की मौत; बेटा गंभीर 2 दिन पहलेसड़क निर्माण में बाधक 09 भवनों पर रिमूवल कार्रवाईIndoreसड़क निर्माण में बाधक 09 भवनों पर रिमूवल कार्रवाई 2 दिन पहले
इंदौर के युवक के बैंक खाते से लाखों का संदिग्ध लेनदेन, पांच राज्यों से मिली थीं शिकायतेंIndoreइंदौर के युवक के बैंक खाते से लाखों का संदिग्ध लेनदेन, पांच राज्यों से मिली थीं शिकायतें 7 दिन पहलेइंदौर में कृषि कॉलेज के पास चार्टर्ड बस डिपो में लगी आग, 4 से 5 बसें जलींIndoreइंदौर में कृषि कॉलेज के पास चार्टर्ड बस डिपो में लगी आग, 4 से 5 बसें जलीं 7 दिन पहलेइंदौर के लालबाग में मिली होलकरकालीन तिजोरी, खोलकर देखा जाएगा क्या है उसमेंIndoreइंदौर के लालबाग में मिली होलकरकालीन तिजोरी, खोलकर देखा जाएगा क्या है उसमें 7 दिन पहलेआयुक्त द्वारा निगम मुख्यालय में जनसुनवाई 42 आवेदनों पर तत्काल निराकरण के दिए निर्देशIndoreआयुक्त द्वारा निगम मुख्यालय में जनसुनवाई 42 आवेदनों पर तत्काल निराकरण के दिए निर्देश 7 दिन पहलेनिजी कंपनी के जनरल मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:25 दिन पहले ही केरल से इंदौर आए थे; पैर में दर्द के बाद बिगड़ी तबीयतIndoreनिजी कंपनी के जनरल मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:25 दिन पहले ही केरल से इंदौर आए थे; पैर में दर्द के बाद बिगड़ी तबीयत 8 दिन पहलेइंदौर में नशेड़ी कार सवारों का उत्पात, सिग्नल पर कार को मारी टक्कर, महिला से बदसलूकी व युवकों को पीटाIndoreइंदौर में नशेड़ी कार सवारों का उत्पात, सिग्नल पर कार को मारी टक्कर, महिला से बदसलूकी व युवकों को पीटा 8 दिन पहलेकलेक्टर श्री वर्मा ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में लापरवाही बरतने पर सेक्शन प्रभारी को किया निलंबित, बीएमओ और प्रोफेसर के पांच-पांच दिन के वेतन कटौती के दिये निर्देशIndoreकलेक्टर श्री वर्मा ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में लापरवाही बरतने पर सेक्शन प्रभारी को किया निलंबित, बीएमओ और प्रोफेसर के पांच-पांच दिन के वेतन कटौती के दिये निर्देश 8 दिन पहलेकलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर नियम विरुद्ध बाइक टैक्सी संचालन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाईIndoreकलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर नियम विरुद्ध बाइक टैक्सी संचालन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 8 दिन पहले
↑