सोमालिया में ब्लास्ट:अलग-अलग बम हमलों में 19 लोगों की मौत, 23 घायल; आतंकी संगठन अल-शबाब ने जिम्मेदारी ली
सोमालिया के दो शहरों में बुधवार को अलग-अलग बम हमलों में कम से कम 19 लोग मारे गए और 23 घायल हो गए। दोनों हमले लोअर शबेले क्षेत्र में हुए। पहली घटना मार्का शहर में हुई, जहां एक हमलावर ने खुद को बम से उड़ा लिया।
सोमालिया के दो शहरों में बुधवार को अलग-अलग बम हमलों में कम से कम 19 लोग मारे गए और 23 घायल हो गए। दोनों हमले लोअर शबेले क्षेत्र में हुए। पहली घटना मार्का शहर में हुई, जहां एक हमलावर ने खुद को बम से उड़ा लिया। इसमें 13 लोगों की जान चली गई, जबकि पांच घायल हो गए। दूसरी घटना अफगोय शहर में हुई, जहां दो हमले हुए। इनमें 7 लोग मारे गए, जबकि 18 अन्य घायल हो गए।
अल-शबाब ने ली हमले की जिम्मेदारी
इस्लामी आतंकवादी समूह अल-शबाब ने हमले की जिम्मेदारी ली है। एक अधिकारी ने बताया कि पहला धमाका मार्का शहर के एडमिनिस्ट्रेटिव हेडक्वार्टर के ठीक बाहर हुआ। मेयर अब्दुल्लाही अली वाफो टारगेट थे। यहां के गवर्नर इब्राहिम अदन अली नाजा ने कहा- आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटक जैकेट पहनी हुई थी। जैसे ही वह के एडमिनिस्ट्रेटिव हेडक्वार्टर के बाहर पहुंचा उसने खुद को उड़ा लिया। इस हमले में मेयर अब्दुल्लाही अली वाफो मारे गए। हमलावर समेत 12 लोगों की मौत हो गई।
दूसरा धमाका एक मार्केट में हुआ
अधिकारी ने बताया कि अफगोय शहर के एक स्थानीय बाजार में दो हमले हुए। सड़क किनारे हुए इन 2 विस्फोटों में 7 लोग मारे गए। 18 लोग घायल हुए। अफगोय जिला प्रशासन के पूर्व प्रवक्ता अब्दुकादिर आइडल ने बताया कि दो बारूदी सुरंगों में विस्फोट हुआ। दूसरा धमाका भीषण था। यहां पहले धमाके के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा था। तभी दूसरा धमाका हुआ। धमाके में 2 सैनिकों के मारे जाने की भी खबर है। हालांकि मृतकों की पहचान फिलहाल नहीं हुई है।
क्या है अल-शबाब
- अल-शबाब एक आतंकी संगठन है। इसका मकसद 2017 में बनी सोमालिया सरकार को जड़ से उखाड़ना है।
- अल-शबाब का जन्म 2006 में हुआ। ये सऊदी अरब के वहाबी इस्लाम को मानता है।
- मोगादिशू शहर यूनियन ऑफ इस्लामिक कोर्ट्स के कब्जे में था, जो कि शरिया अदालतों का एक संगठन था। इसका मुखिया शरीफ शेख अहमद था। 2006 में इथियोपिया की सेना ने इस संगठन को हरा दिया और अल-शबाब का जन्म हुआ। अल-शबाब यूनियन ऑफ इस्लामिक कोर्ट्स की ही एक कट्टरपंथी शाखा है।

23 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
MadhyaPradeshजनजातीय नायक टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर होंगे छात्रावासों में संवाद कार्यक्रम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 घंटा पहले
MadhyaPradeshआईएफएमआईएस केयर्स थीम पर आहरण एवं संवितरण अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 1 घंटा पहले
Indoreखजराना गणेश मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान श्री गणेश को अर्पित किया गया 56 व्यंजनों का भोग 6 घंटे पहले
Indoreइन्दौर में मानवता की मिसाल: एक ही दिन में हुए दो देहदान, चिकित्सा शिक्षा और शोध को मिला संबल 6 घंटे पहले
Indoreइंदौर के वृत्त सांवेर क्षेत्र में अवैध मदिरा के परिवहन के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई 6 घंटे पहले
Indoreइंदौर-अहमदाबाद रोड पर यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त, डायल-112 ने 08 घायलों को पहुंचाया अस्पताल 6 घंटे पहले
India News10-10 हजार में बैंक खाते खरीदकर देशभर में साइबर ठगी:रतलाम का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तमिलनाडु-तेलंगाना में भी दर्ज हैं केस 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में बिल्डर से मारपीट, ICU में भर्ती:दुकान कम कीमत में खरीदने का दबाव, बिल्डर को 8-10 लोगों ने पीटा 1 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की तीन प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई, 9 खाद्य नमूने जांच हेतु लिए गए 1 दिन पहले
Indoreनगरीय निकायों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति पर दें विशेष ध्यान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 दिन पहले
Indoreसिंचाई परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में करें पूर्ण : जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट 1 दिन पहले
Indoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट के प्रयासों से सांवेर विधानसभा के 15 स्कूलों को मिली 28 करोड़ रुपये की सौगात 1 दिन पहले
Indoreजनजातीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने का प्रभावी माध्यम बनेगा “आदि बाजार” : केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उईके 1 दिन पहले
Indoreअधिकारियों को फोन लगाती रही नेता प्रतिपक्ष:दुकान लगाने वाले बोले –एरिया अच्छा नहीं, जहां जगह दी वहां कई परेशानियां, कांग्रेस ने दी चेतावनी 2 दिन पहले
Indoreइंदौर बायपास पर मौत बनकर दौड़ी कार, दो बाइकों को मारी टक्कर, इलेक्ट्रिक ठेकेदार की मौत; बेटा गंभीर 2 दिन पहले
Indoreसड़क निर्माण में बाधक 09 भवनों पर रिमूवल कार्रवाई 2 दिन पहले
Indoreइंदौर के युवक के बैंक खाते से लाखों का संदिग्ध लेनदेन, पांच राज्यों से मिली थीं शिकायतें 7 दिन पहले
Indoreइंदौर में कृषि कॉलेज के पास चार्टर्ड बस डिपो में लगी आग, 4 से 5 बसें जलीं 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के लालबाग में मिली होलकरकालीन तिजोरी, खोलकर देखा जाएगा क्या है उसमें 7 दिन पहले
Indoreआयुक्त द्वारा निगम मुख्यालय में जनसुनवाई 42 आवेदनों पर तत्काल निराकरण के दिए निर्देश 7 दिन पहले
Indoreनिजी कंपनी के जनरल मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:25 दिन पहले ही केरल से इंदौर आए थे; पैर में दर्द के बाद बिगड़ी तबीयत 8 दिन पहले
Indoreइंदौर में नशेड़ी कार सवारों का उत्पात, सिग्नल पर कार को मारी टक्कर, महिला से बदसलूकी व युवकों को पीटा 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर श्री वर्मा ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में लापरवाही बरतने पर सेक्शन प्रभारी को किया निलंबित, बीएमओ और प्रोफेसर के पांच-पांच दिन के वेतन कटौती के दिये निर्देश 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर नियम विरुद्ध बाइक टैक्सी संचालन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 8 दिन पहले
