चुनाव जीतकर निगम में जाने वाले भाजपा के नेता भी इन अधिकारियों के खिलाफ बोलने से डरते हैं – शुक्ला
निगम में भ्रष्टाचार रोका तो उस पैसे से ही इंदौर का आधा विकास हो जाएगाप्रदेश सरकार ने कभी भी भ्रष्ट अधिकारियों को इंदौर से नहीं हटाया इंदौर।
- निगम में भ्रष्टाचार रोका तो उस पैसे से ही इंदौर का आधा विकास हो जाएगा
- प्रदेश सरकार ने कभी भी भ्रष्ट अधिकारियों को इंदौर से नहीं हटाया
इंदौर। कांग्रेस के महापौर पद के प्रत्याशी संजय शुक्ला ने कहा है कि इंदौर नगर निगम से यदि भ्रष्टाचार मिटा दिया तो जो पैसा बचेगा उसी से इंदौर का आधा विकास हो जाएगा । राज्य सरकार ने इंदौर नगर निगम के किसी भी भ्रष्ट अधिकारी को यहां से नहीं हटाया है । भाजपा के जो नेता निगम का चुनाव जीतकर जाते हैं, वे भी इन अधिकारियों के खिलाफ बोलने से डरते हैं ।
शुक्ला आज यहां विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 2 के अंतर्गत आने वाले विभिन्न वार्डों में जनसंपर्क कर रहे थे । इस जनसंपर्क के दौरान नागरिकों के साथ चर्चा में उन्होंने कहा कि हमेशा हम अखबार में पढ़ते हैं कि नगर निगम के अधिकारी से लेकर छोटे से छोटे कर्मचारी तक किसी के भी यहां छापा पड़ता है तो करोड़ों रुपए की संपत्ति मिलती है । यह संपत्ति भ्रष्टाचार से अर्जित की गई संपत्ति होती है । हम नगर निगम में भ्रष्टाचार को रोक देंगे तो जो पैसा निगम के खजाने में आएगा उसी से इंदौर का आधा विकास हो जाएगा । उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार के द्वारा नगर निगम के भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाती है । उन्हें यहां से हटाया भी नहीं जाता है । इन अधिकारियों पर सरकार की मेहरबानी इतनी ज्यादा होती है कि नगर निगम के चुनाव में जीत कर जाने वाले भाजपा के नेता निगम में जाने के बाद इन अधिकारियों के खिलाफ बोलने में भी डरते हैं ।
उन्होंने जनता से ही सवाल किया कि पिछले 20 सालों से नगर निगम में भाजपा के महापौर हैं बता दो कौन से महापौर के कार्यकाल में नगर निगम में भ्रष्टाचार समाप्त हो गया था ? उन्होंने कहा कि मेरे पास बहुत संपत्ति है । भाजपा के नेता मुझे लक्ष्मी पुत्र कहते हैं । मैं भी स्वीकारता हूं कि हां मैं लक्ष्मी पुत्र हूं । जब मैं कुर्सी पर बैठूंगा तो भ्रष्टाचार करने वाले लोगों को नहीं छोडूंगा । नगर निगम से भ्रष्टाचार पूरी तरह से समाप्त करवा दूंगा । यह भ्रष्टाचार समाप्त होने से निगम की कमाई में जो बढ़ोतरी होगी, उससे इंदौर की आधी समस्याओं का समाधान हो जाएगा ।
शुक्ला ने कहा कि आप इस बात की चिंता मत कीजिए कि प्रदेश में भाजपा की सरकार है और मैं जीत जाऊंगा तो वे लोग बदले की भावना से काम करते हुए इंदौर के अधिकार का पैसा रोक लेंगे । अभी पिछले दिनों भोपाल से घोषणा वीर इंदौर आए थे । उन्होंने इंदौर के लोगों को धमकी देते हुए कहा कि उद्घाटन कराने को तरस जाओगे । अरे घोषणा वीर जी आपके नेतृत्व में आपकी पार्टी के नेता तो इतने उस्ताद हो गए हैं कि जब लोग ऑक्सीजन के लिए तड़पते हुए मर रहे होते हैं तब भी वे ऑक्सीजन के टैंकर को उद्घाटन करने फीता काटने के लिए 2 घंटे तक रोक कर रखते हैं ।
शुक्ला ने आज मालवीय नगर, कृष्ण बाग कॉलोनी, सुंदर नगर की गलियों में भारी भीड़ के साथ जनसंपर्क किया । महेश बाग कॉलोनी, अनिल नगर की गलियों में महिला-पुरुष के साथ ही बच्चों ने भी उत्साह से शुक्ला का स्वागत किया । सोलंकी नगर में भाजपा के खिलाफ महिलाओं ने गुस्सा निकाला । यहां के लोग बीस साल से नारकीय जीवन जीने के लिए मजबूर है । वार्ड 31 मालवीय नगर गली नंबर 1 में खाटू श्याम मंदिर से जनसंपर्क में जनसैलाब उमर पडा । मालवीय नगर गली नंबर 3 में भी घर घर से निकल कर महिलाओं ने आरती उतारी । शीतल नगर, आदर्श मेघदूत नगर, अम्बे बाग कालोनी में जगह जगह लगे मंच से शुक्ला का स्वागत किया गया ।

23 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indore27 नवम्बर को इंदौर में होगी सिविल डिफेंस हवाई हमले एवं ब्लैकआउट की मॉक ड्रिल 2 घंटे पहले
Indoreसंविधान के मूल्यों को युवा व्यवहार और जीवन में उतारें – राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल 2 घंटे पहले
Indoreलोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान और जिम्मेदार नागरिकता का संदेश देंगे इंदौर के विद्यार्थी 7 घंटे पहले
Indoreआबकारी विभाग की कार्रवाई में 27 बल्क लीटर अवैध विदेशी मदिरा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार 8 घंटे पहले
Indoreखजराना गणेश मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान श्री गणेश को अर्पित किया गया 56 व्यंजनों का भोग 1 दिन पहले
Indoreइन्दौर में मानवता की मिसाल: एक ही दिन में हुए दो देहदान, चिकित्सा शिक्षा और शोध को मिला संबल 1 दिन पहले
Indoreइंदौर के वृत्त सांवेर क्षेत्र में अवैध मदिरा के परिवहन के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई 1 दिन पहले
Indoreइंदौर-अहमदाबाद रोड पर यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त, डायल-112 ने 08 घायलों को पहुंचाया अस्पताल 1 दिन पहले
Indoreप्रदेश के समग्र विकास, बुनियादी ढांचे के विस्तार और जनकल्याण के लिए 7 हजार करोड़ रूपये से अधिक की स्वीकृति 2 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की तीन प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई, 9 खाद्य नमूने जांच हेतु लिए गए 2 दिन पहले
Indoreनगरीय निकायों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति पर दें विशेष ध्यान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 2 दिन पहले
Indoreसिंचाई परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में करें पूर्ण : जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट 2 दिन पहले
Indoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट के प्रयासों से सांवेर विधानसभा के 15 स्कूलों को मिली 28 करोड़ रुपये की सौगात 2 दिन पहले
Indoreजनजातीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने का प्रभावी माध्यम बनेगा “आदि बाजार” : केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उईके 2 दिन पहले
Indoreअधिकारियों को फोन लगाती रही नेता प्रतिपक्ष:दुकान लगाने वाले बोले –एरिया अच्छा नहीं, जहां जगह दी वहां कई परेशानियां, कांग्रेस ने दी चेतावनी 3 दिन पहले
Indoreइंदौर बायपास पर मौत बनकर दौड़ी कार, दो बाइकों को मारी टक्कर, इलेक्ट्रिक ठेकेदार की मौत; बेटा गंभीर 3 दिन पहले
Indoreइंदौर में कृषि कॉलेज के पास चार्टर्ड बस डिपो में लगी आग, 4 से 5 बसें जलीं 8 दिन पहले
Indoreइंदौर के लालबाग में मिली होलकरकालीन तिजोरी, खोलकर देखा जाएगा क्या है उसमें 8 दिन पहले
Indoreआयुक्त द्वारा निगम मुख्यालय में जनसुनवाई 42 आवेदनों पर तत्काल निराकरण के दिए निर्देश 8 दिन पहले
Indoreनिजी कंपनी के जनरल मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:25 दिन पहले ही केरल से इंदौर आए थे; पैर में दर्द के बाद बिगड़ी तबीयत 9 दिन पहले
Indoreइंदौर में नशेड़ी कार सवारों का उत्पात, सिग्नल पर कार को मारी टक्कर, महिला से बदसलूकी व युवकों को पीटा 9 दिन पहले
Indoreकलेक्टर श्री वर्मा ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में लापरवाही बरतने पर सेक्शन प्रभारी को किया निलंबित, बीएमओ और प्रोफेसर के पांच-पांच दिन के वेतन कटौती के दिये निर्देश 9 दिन पहले
Indoreकलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर नियम विरुद्ध बाइक टैक्सी संचालन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 9 दिन पहले
Indoreकलारिया से झलारिया तक 10 ई-बसों का शुभारंभ, केंद्र सरकार के सहयोग से इंदौर को मिली 150 आधुनिक लोक परिवहन बसों की सौगात, ग्रामीण क्षेत्रों की शहरों से कनेक्टिविटी होगी मजबूत 9 दिन पहले