CM शिवराज ने रेडियो कक्षा में सुनाई 'मछली की आंख पर निशाना' लगाने की कहानी
लॉकडाउन के बीच सीएम शिवराज सिंह चौहान ने लगाई रेडियो कक्षा.
लॉकडाउन के बीच सीएम शिवराज सिंह चौहान ने लगाई रेडियो कक्षा.
कोरोना वायरस (coronavirus) के संक्रमण को लेकर लागू लॉकडाउन के बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) ने रेडियो स्कूल कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को लक्ष्य पर नजर बनाए रखने दिया संदेश.
भोपाल. कोरोना वायरस (coronavirus) के संक्रमण को रोकने के लिए लागू लॉकडाउन (lockdown) के बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) ने बुधवार से रेडियो स्कूल कार्यक्रम की शुरुआत की. स्कूल शिक्षा विभाग की तरफ से शुरू किए गए कार्यक्रम के पहले दिन सीएम शिवराज ने प्रदेशभर के छात्र छात्राओं को प्रेरक कहानी सुनाई. इसमें उन्होंने महाभारत में वर्णित अर्जुन के चिड़िया की आंख पर निशाना लगाने की कहानी सुनाई. इस कहानी के जरिए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने छात्र-छात्राओं को लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखने का संदेश दिया. सीएम ने बताया कि बेहतर भविष्य के लिए आपकी नजर केवल लक्ष्य पर होनी चाहिए.लॉकडाउन की अवधि तक रेडियो क्लासपहली से आठवीं तक के बच्चों की पढ़ाई अब हर रोज सुबह 11 से 12 बजे तक रेडियो के माध्यम से कराई जाएगी. इसमें बच्चों को कहानियां और विषयों की जानकारी दी जाएगी. इसके लिए एक वॉट्सएप ग्रुप भी बनाया गया है. इस ग्रुप पर अंग्रेजी के साथ ही सामाजिक विज्ञान और दूसरे विषयों की तैयारी कराई जाएगी. ग्रुप पर 5 मिनट के वीडियो भी भेजे जाएंगे जो बच्चे आसानी से देख सकें. साथ ही रोचक गतिविधियां भी भेजी जाएंगी. पहली से आठवीं कक्षा तक के सभी बच्चों को प्रतिदिन हिंदी और अंग्रेजी लिखने का अभ्यास भी इसी ग्रुप के जरिए कराया जाएगा. हालांकि अभिभावकों को भी निर्देश दिए गए हैं कि रोजाना बच्चों का रिवीजन भी करवाएं.समस्या के समाधान के लिए नंबर भी जारीतीसरी से पांचवीं कक्षा तक के बच्चों को 15 तक का पहाड़ा और छठी से आठवीं तक के विद्यार्थियों को 20 तक के पहाड़े याद कराए जाएंगे. अगर कोई समस्या है तो बच्चों के लिए एक मोबाइल नंबर भी जारी किया गया है. फोन नंबर 799967538 पर वॉट्सएप के माध्यम से शिकायत भी की जा सकती है. वहीं समस्या का समाधान भी पूछा जा सकता है. 21 दिनों के लॉकडाउन में बच्चों की पढ़ाई का नुकसान न हो, इसके लिए यह व्यवस्था की गई है, ताकि छात्र-छात्राएं छुट्टियों के दौरान भी घर पर रहकर पढ़ाई कर सकें.ये भी पढ़ें -COVID-19: MP में छठी मौत की पुष्टि, तीन दिन पहले खरगोन के मरीज ने तोड़ा था दम
इंदौर: 20 और मरीज़ों में Coronavirus की पुष्टि, संक्रमितों की संख्या हुई 63
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए भोपाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: April 1, 2020, 2:38 PM IST

23 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
MadhyaPradeshजनजातीय नायक टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर होंगे छात्रावासों में संवाद कार्यक्रम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 2 घंटे पहले
MadhyaPradeshआईएफएमआईएस केयर्स थीम पर आहरण एवं संवितरण अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 2 घंटे पहले
Indoreखजराना गणेश मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान श्री गणेश को अर्पित किया गया 56 व्यंजनों का भोग 6 घंटे पहले
Indoreइन्दौर में मानवता की मिसाल: एक ही दिन में हुए दो देहदान, चिकित्सा शिक्षा और शोध को मिला संबल 6 घंटे पहले
Indoreइंदौर के वृत्त सांवेर क्षेत्र में अवैध मदिरा के परिवहन के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई 6 घंटे पहले
Indoreइंदौर-अहमदाबाद रोड पर यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त, डायल-112 ने 08 घायलों को पहुंचाया अस्पताल 6 घंटे पहले
India News10-10 हजार में बैंक खाते खरीदकर देशभर में साइबर ठगी:रतलाम का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तमिलनाडु-तेलंगाना में भी दर्ज हैं केस 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में बिल्डर से मारपीट, ICU में भर्ती:दुकान कम कीमत में खरीदने का दबाव, बिल्डर को 8-10 लोगों ने पीटा 1 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की तीन प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई, 9 खाद्य नमूने जांच हेतु लिए गए 1 दिन पहले
Indoreनगरीय निकायों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति पर दें विशेष ध्यान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 दिन पहले
Indoreसिंचाई परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में करें पूर्ण : जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट 1 दिन पहले
Indoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट के प्रयासों से सांवेर विधानसभा के 15 स्कूलों को मिली 28 करोड़ रुपये की सौगात 1 दिन पहले
Indoreजनजातीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने का प्रभावी माध्यम बनेगा “आदि बाजार” : केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उईके 1 दिन पहले
Indoreअधिकारियों को फोन लगाती रही नेता प्रतिपक्ष:दुकान लगाने वाले बोले –एरिया अच्छा नहीं, जहां जगह दी वहां कई परेशानियां, कांग्रेस ने दी चेतावनी 2 दिन पहले
Indoreइंदौर बायपास पर मौत बनकर दौड़ी कार, दो बाइकों को मारी टक्कर, इलेक्ट्रिक ठेकेदार की मौत; बेटा गंभीर 2 दिन पहले
Indoreसड़क निर्माण में बाधक 09 भवनों पर रिमूवल कार्रवाई 2 दिन पहले
Indoreइंदौर के लालबाग में मिली होलकरकालीन तिजोरी, खोलकर देखा जाएगा क्या है उसमें 7 दिन पहले
Indoreआयुक्त द्वारा निगम मुख्यालय में जनसुनवाई 42 आवेदनों पर तत्काल निराकरण के दिए निर्देश 7 दिन पहले
Indoreनिजी कंपनी के जनरल मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:25 दिन पहले ही केरल से इंदौर आए थे; पैर में दर्द के बाद बिगड़ी तबीयत 8 दिन पहले
Indoreइंदौर में नशेड़ी कार सवारों का उत्पात, सिग्नल पर कार को मारी टक्कर, महिला से बदसलूकी व युवकों को पीटा 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर श्री वर्मा ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में लापरवाही बरतने पर सेक्शन प्रभारी को किया निलंबित, बीएमओ और प्रोफेसर के पांच-पांच दिन के वेतन कटौती के दिये निर्देश 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर नियम विरुद्ध बाइक टैक्सी संचालन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 8 दिन पहले
Indoreकलारिया से झलारिया तक 10 ई-बसों का शुभारंभ, केंद्र सरकार के सहयोग से इंदौर को मिली 150 आधुनिक लोक परिवहन बसों की सौगात, ग्रामीण क्षेत्रों की शहरों से कनेक्टिविटी होगी मजबूत 8 दिन पहले
Indoreइंदौर में जलप्रदाय व्यवस्था की समीक्षा, लंबित पाइपलाइन कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश 8 दिन पहले