दिल्ली की तबलीगी जमात धार्मिक सभा में पहुंचे MP के 107 लोग, 82 की हुई पहचान
कुछ दिन पूर्व तबलीगी जमात का एक बड़ा धार्मिक आयोजन दिल्ली में हुआ था.
कुछ दिन पूर्व तबलीगी जमात का एक बड़ा धार्मिक आयोजन दिल्ली में हुआ था.
(सांकेतिक फोटो)
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने मंगलवार को एक उच्च स्तरीय बैठक में निर्देश दिए हैं कि दिल्ली में तबलीगी जमात (Tablighi Jamaat) में हिस्सा लेने वाले मध्य प्रदेश के 100 से अधिक लोगों को पृथक रखने की व्यवस्था की जाए.
भोपाल. मध्य प्रदेश सरकार (Madhya Pradesh) ने दिल्ली में तबलीगी जमात (Tablighi Jamaat) धार्मिक सभा में शामिल हुए मध्यप्रदेश के 107 लोगों में से 82 लोगों की पहचान कर ली है और उनमें से कुछ को पृथक (Isolate) कर दिया गया है. अधिकारिक जानकारी के अनुसार बाकी लोगों की भी पहचान की जा रही है. उन्होंने बताया कि ये लोग मध्यप्रदेश के भोपाल, सीहोर, विदिशा एवं रायसेन के रहने वाले हैं. इससे पहले मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने मंगलवार को यहां मंत्रालय में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में निर्देश दिए हैं कि दिल्ली में तबलीगी जमात में हिस्सा लेने वाले मध्य प्रदेश के 100 से अधिक लोगों को पृथक रखने की व्यवस्था की जाए.200 लोगों के कोविड-19 से संक्रमित होने की सूचनाउन्होंने कहा कि कुछ दिन पूर्व तबलीगी जमात का एक बड़ा धार्मिक आयोजन दिल्ली में हुआ था. इसमें पूरे देश के श्रद्धालु भाग लेने गए थे. इस समूह में 200 लोगों के कोविड-19 से संक्रमित होने तथा इनमें से छह लोगों की तेलंगाना में मृत्यु होने की सूचना प्राप्त हुई है. चौहान ने कहा कि मध्य प्रदेश से भी 100 से अधिक व्यक्ति इस धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित हुए, ऐसी जानकारी प्राप्त हुई है. उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में पूर्ण सजग रहने की जरूरत है.आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि तबलीगी जमात में सम्मिलित मध्यप्रदेश के व्यक्तियों को चिह्नित किया जाए तथा उन्हें पृथक रखकर उनका आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाए. उन्होंने कहा कि उन व्यक्तियों में यदि किसी भी प्रकार की बीमारी के लक्षण दिखाई देते हैं, तो उनकी जांच और इलाज की समुचित व्यवस्था भी की जाए. सभी कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक यह कार्रवाई शीघ्र करें. मुख्यमंत्री ने कहा कि धार्मिक कार्यक्रम के सिलसिले में जो भी व्यक्ति घूम रहे हैं, उनकी यात्रा का विवरण भी प्राप्त किया जाए और आवश्यक कार्रवाई की जाए.ये भी पढ़ेंःCovid-19: दिल्ली की मस्जिद से मिले 12 विदेशी होंगे क्वारंटाइन, मौलवी के खिलाफ मामला दर्ज
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए भोपाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: April 1, 2020, 7:46 AM IST

23 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
MadhyaPradeshजनजातीय नायक टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर होंगे छात्रावासों में संवाद कार्यक्रम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 घंटा पहले
MadhyaPradeshआईएफएमआईएस केयर्स थीम पर आहरण एवं संवितरण अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 1 घंटा पहले
Indoreखजराना गणेश मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान श्री गणेश को अर्पित किया गया 56 व्यंजनों का भोग 6 घंटे पहले
Indoreइन्दौर में मानवता की मिसाल: एक ही दिन में हुए दो देहदान, चिकित्सा शिक्षा और शोध को मिला संबल 6 घंटे पहले
Indoreइंदौर के वृत्त सांवेर क्षेत्र में अवैध मदिरा के परिवहन के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई 6 घंटे पहले
Indoreइंदौर-अहमदाबाद रोड पर यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त, डायल-112 ने 08 घायलों को पहुंचाया अस्पताल 6 घंटे पहले
India News10-10 हजार में बैंक खाते खरीदकर देशभर में साइबर ठगी:रतलाम का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तमिलनाडु-तेलंगाना में भी दर्ज हैं केस 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में बिल्डर से मारपीट, ICU में भर्ती:दुकान कम कीमत में खरीदने का दबाव, बिल्डर को 8-10 लोगों ने पीटा 1 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की तीन प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई, 9 खाद्य नमूने जांच हेतु लिए गए 1 दिन पहले
Indoreनगरीय निकायों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति पर दें विशेष ध्यान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 दिन पहले
Indoreसिंचाई परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में करें पूर्ण : जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट 1 दिन पहले
Indoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट के प्रयासों से सांवेर विधानसभा के 15 स्कूलों को मिली 28 करोड़ रुपये की सौगात 1 दिन पहले
Indoreजनजातीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने का प्रभावी माध्यम बनेगा “आदि बाजार” : केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उईके 1 दिन पहले
Indoreअधिकारियों को फोन लगाती रही नेता प्रतिपक्ष:दुकान लगाने वाले बोले –एरिया अच्छा नहीं, जहां जगह दी वहां कई परेशानियां, कांग्रेस ने दी चेतावनी 2 दिन पहले
Indoreइंदौर बायपास पर मौत बनकर दौड़ी कार, दो बाइकों को मारी टक्कर, इलेक्ट्रिक ठेकेदार की मौत; बेटा गंभीर 2 दिन पहले
Indoreसड़क निर्माण में बाधक 09 भवनों पर रिमूवल कार्रवाई 2 दिन पहले
Indoreइंदौर के लालबाग में मिली होलकरकालीन तिजोरी, खोलकर देखा जाएगा क्या है उसमें 7 दिन पहले
Indoreआयुक्त द्वारा निगम मुख्यालय में जनसुनवाई 42 आवेदनों पर तत्काल निराकरण के दिए निर्देश 7 दिन पहले
Indoreनिजी कंपनी के जनरल मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:25 दिन पहले ही केरल से इंदौर आए थे; पैर में दर्द के बाद बिगड़ी तबीयत 8 दिन पहले
Indoreइंदौर में नशेड़ी कार सवारों का उत्पात, सिग्नल पर कार को मारी टक्कर, महिला से बदसलूकी व युवकों को पीटा 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर श्री वर्मा ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में लापरवाही बरतने पर सेक्शन प्रभारी को किया निलंबित, बीएमओ और प्रोफेसर के पांच-पांच दिन के वेतन कटौती के दिये निर्देश 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर नियम विरुद्ध बाइक टैक्सी संचालन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 8 दिन पहले
Indoreकलारिया से झलारिया तक 10 ई-बसों का शुभारंभ, केंद्र सरकार के सहयोग से इंदौर को मिली 150 आधुनिक लोक परिवहन बसों की सौगात, ग्रामीण क्षेत्रों की शहरों से कनेक्टिविटी होगी मजबूत 8 दिन पहले
Indoreइंदौर में जलप्रदाय व्यवस्था की समीक्षा, लंबित पाइपलाइन कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश 8 दिन पहले