Fight Against COVID-19: भोपाल और जबलपुर में निजी वाहनों की आवाजाही पर रोक
कोरोना वायरस के संक्रमण से कैदियों को बचाने के लिए शिवराज सिंह चौहान ने बड़ा फैसला किया है. (फाइल फोटो) Coronavirus के संक्रमण को देखते हुए भोपाल और जबलपुर जिला प्रशासन ने निजी वाहनों पर रोक लगा दी है. भोपाल.
कोरोना वायरस के संक्रमण से कैदियों को बचाने के लिए शिवराज सिंह चौहान ने बड़ा फैसला किया है. (फाइल फोटो)
Coronavirus के संक्रमण को देखते हुए भोपाल और जबलपुर जिला प्रशासन ने निजी वाहनों पर रोक लगा दी है.
भोपाल. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सोमवार को कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण के कुल 111 सैम्पल लिए गए, जिनमें से 86 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है. तीन सैम्पल COVID-19 पॉजिटिव पाए गए हैं. इसके अलावा तीन सैम्पल रिजेक्ट हुए हैं, तो 19 की रिपोर्ट आना अभी बाकी है. इसके बाद ही प्रदेश में सख्ती के साथ कई नियम लागू कर दिए गए हैं. लॉकडाउन को प्रभावी बनाने के लिए भोपाल और जबलपुर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते मंगलवार से निजी दो पहिया और चार पहिया वाहनों की आवाजाही पर पूरी तरह से रोक लगा दी है.ऐसे में नागरिक ज़रूरी चीजों की खरीदारी के लिए पैदल ही निकल सकेंगे. दरअसल, कई इलाकों से शिकायत आ रही थी कि लोग लॉकडाउन का पूरी तरह से पालन नहीं कर रहे हैं और अपने घरों से घूमने के लिए निकल रहे हैं. इसके अलावा कोरोना पॉजिटिव मरीजों के घर के 3 किलोमीटर का दायरा कंटेन्मेंट जोन होगा, जिसमें कोई भी व्यक्ति आ और जा नहीं सकेगा. कोरोना को लेकर की गई सख्ती के तहत भोपाल शहर को 4 जोन में बांट दिया गया है. यह व्यवस्था इंदौर के तर्ज पर की गई है.चार और दो पहिया वाहनों पर भी प्रतिबंध
जानकारी के मुताबिक, कोई भी व्यक्ति एक जोन से दूसरे जोन में नहीं जा सकेगा. इसके अलावा भोपाल शहर में चार और दो पहिया वाहनों पर भी प्रतिबंध रहेगा. ऐसे में वाहन पकड़े जाने पर जब्ती के साथ लाइसेंस भी निरस्त कर दिए जाने के आदेश हैं. शहर में शाम 8:00 बजे से बड़े वाहनों की एंट्री पर भी रोक लगा दी गयी है. ऐसे में रात 12:00 बजे से पहले किराना और जरूरत के सामान के ट्रक रवाना कर दिए जाएंगे. नई व्यवस्था 14 अप्रैल तक लागू रहेगी.कोरोना सैंपल जांच की क्षमता बढ़ी
बता दें कि प्रदेश में कोरोना सैंपल जांच की क्षमता बढ़ा दी गयी है. एम्स में अब हर दिन 200 से ज्यादा सैम्पल की जांच होगी जिसमें अभी तक 60 सैंपल की जांच हो रही थी. इसके साथ ही प्रदेशभर की पांच लैब में भी सैम्पलों की जांच की क्षमता बढ़ाई गयी है. ऐसे में जहां पहले 260 सैंपल की जांच होती थी, वहीं अब 400 सैंपल की जांच होगी.शिवराज सरकार ने बढ़ाया हाथ
वहीं इस संकट की घड़ी में निर्माण श्रमिकों को मदद देने के लिए शिवराज सरकार ने हाथ बढ़ाया है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को मंत्रालय में एक क्लिन के जरिए ऐसे सभी रजिस्टर्ड श्रमिकों के खाते में एक साथ प्रति श्रमिक के हिसाब से एक हजार रुपए ट्रांसफर किए. ये राशि सभी श्रमिकों के खाते में 31 मार्च तक जमा हो जाएगी.
88 करोड़ 50 लाख 89 हज़ार रुपए ट्रांसफर
दरअसल शिवराज सरकार ने श्रमिकों के खाते में एक हजार रुपए ट्रांसफर करने का ऐलान किया था. इसी के तहत सोमवार को सीएम शिवराज सिंह चौहान ने रजिस्टर्ड भवन संनिर्माण श्रमिकों के खाते में राशि ट्रांसफर की. सीएम शिवराज ने सिंगल क्लिक के जरिए 8 लाख 85 हजार 89 मजदूरों के खातों में प्रति श्रमिक के खाते में रुपए जमा किए. इस हिसाब से सभी श्रमिकों के खातों में कुल 88 करोड़ 50 लाख 89 हज़ार रुपए ट्रांसफर किए गए. ये राशि सभी श्रमिकों के खातों में एक दिन बाद ही जमा हो जाएगी. इस मौके पर श्रमिकों के नाम अपने संदेश में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि श्रमिक भाई बहन किसी तरह की चिंता न करें. सभी लॉकडाउन का पालन करें और घर में रहें. सरकार उनकी चिंता कर रही है.ये भी पढ़ें- COVID-19: विदेशी पर्यटकों के पास कैश की कमी, दिल्ली के कारोबारी कर रहे मददCOVID 19: सरकारी स्कूलों के बच्चों के लिए दिल्ली सरकार शुरू करेगी ऑनलाइन क्लास
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए भोपाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: March 31, 2020, 7:42 AM IST

23 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
MadhyaPradeshजनजातीय नायक टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर होंगे छात्रावासों में संवाद कार्यक्रम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 2 घंटे पहले
MadhyaPradeshआईएफएमआईएस केयर्स थीम पर आहरण एवं संवितरण अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 2 घंटे पहले
Indoreखजराना गणेश मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान श्री गणेश को अर्पित किया गया 56 व्यंजनों का भोग 6 घंटे पहले
Indoreइन्दौर में मानवता की मिसाल: एक ही दिन में हुए दो देहदान, चिकित्सा शिक्षा और शोध को मिला संबल 6 घंटे पहले
Indoreइंदौर के वृत्त सांवेर क्षेत्र में अवैध मदिरा के परिवहन के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई 6 घंटे पहले
Indoreइंदौर-अहमदाबाद रोड पर यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त, डायल-112 ने 08 घायलों को पहुंचाया अस्पताल 6 घंटे पहले
India News10-10 हजार में बैंक खाते खरीदकर देशभर में साइबर ठगी:रतलाम का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तमिलनाडु-तेलंगाना में भी दर्ज हैं केस 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में बिल्डर से मारपीट, ICU में भर्ती:दुकान कम कीमत में खरीदने का दबाव, बिल्डर को 8-10 लोगों ने पीटा 1 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की तीन प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई, 9 खाद्य नमूने जांच हेतु लिए गए 1 दिन पहले
Indoreनगरीय निकायों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति पर दें विशेष ध्यान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 दिन पहले
Indoreसिंचाई परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में करें पूर्ण : जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट 1 दिन पहले
Indoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट के प्रयासों से सांवेर विधानसभा के 15 स्कूलों को मिली 28 करोड़ रुपये की सौगात 1 दिन पहले
Indoreजनजातीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने का प्रभावी माध्यम बनेगा “आदि बाजार” : केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उईके 1 दिन पहले
Indoreअधिकारियों को फोन लगाती रही नेता प्रतिपक्ष:दुकान लगाने वाले बोले –एरिया अच्छा नहीं, जहां जगह दी वहां कई परेशानियां, कांग्रेस ने दी चेतावनी 2 दिन पहले
Indoreइंदौर बायपास पर मौत बनकर दौड़ी कार, दो बाइकों को मारी टक्कर, इलेक्ट्रिक ठेकेदार की मौत; बेटा गंभीर 2 दिन पहले
Indoreसड़क निर्माण में बाधक 09 भवनों पर रिमूवल कार्रवाई 2 दिन पहले
Indoreइंदौर के लालबाग में मिली होलकरकालीन तिजोरी, खोलकर देखा जाएगा क्या है उसमें 7 दिन पहले
Indoreआयुक्त द्वारा निगम मुख्यालय में जनसुनवाई 42 आवेदनों पर तत्काल निराकरण के दिए निर्देश 7 दिन पहले
Indoreनिजी कंपनी के जनरल मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:25 दिन पहले ही केरल से इंदौर आए थे; पैर में दर्द के बाद बिगड़ी तबीयत 8 दिन पहले
Indoreइंदौर में नशेड़ी कार सवारों का उत्पात, सिग्नल पर कार को मारी टक्कर, महिला से बदसलूकी व युवकों को पीटा 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर श्री वर्मा ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में लापरवाही बरतने पर सेक्शन प्रभारी को किया निलंबित, बीएमओ और प्रोफेसर के पांच-पांच दिन के वेतन कटौती के दिये निर्देश 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर नियम विरुद्ध बाइक टैक्सी संचालन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 8 दिन पहले
Indoreकलारिया से झलारिया तक 10 ई-बसों का शुभारंभ, केंद्र सरकार के सहयोग से इंदौर को मिली 150 आधुनिक लोक परिवहन बसों की सौगात, ग्रामीण क्षेत्रों की शहरों से कनेक्टिविटी होगी मजबूत 8 दिन पहले
Indoreइंदौर में जलप्रदाय व्यवस्था की समीक्षा, लंबित पाइपलाइन कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश 8 दिन पहले