MP: ये है ज़रूरी चीजों की लिस्ट, दुकानदार ने ज्यादा पैसे वसूले तो करें शिकायत
आवश्यक वस्तुओं की कालाबाज़ारी रोकने के लिए सरकार ने लिए फैसले(सांकेतिक फोटो) Lockdown: आवश्यक वस्तुओं की जमाखोरी के संबंध में शिकायत के लिये टोल फ्री नंबर 181 जारी किया गया है. भोपाल.
आवश्यक वस्तुओं की कालाबाज़ारी रोकने के लिए सरकार ने लिए फैसले(सांकेतिक फोटो)
Lockdown: आवश्यक वस्तुओं की जमाखोरी के संबंध में शिकायत के लिये टोल फ्री नंबर 181 जारी किया गया है.
भोपाल. कोरोना वायरस (Coronavirus) के संक्रमण की आपदा के बीच आवश्यक वस्तुओं की कालाबाज़ारी रोकने के लिए राज्य सरकार कड़े कदम उठा रही है. सरकार ने टोल फ्री नंबर जारी किए हैं. अगर कोई दुकानदार कालाबाज़ारी कर रहा है या किसी चीज की ज़्यादा कीमत वसूलता है तो फौरन इस नंबर पर शिकायत की जा सकती है. सरकार ने हैंड सैनिटाइजर और मास्क (Hand Sanitizer and Mask) को आवश्यक वस्तुओं में शामिल करते हुए सूची जारी की है. साथ ही सभी जिलों के कलेक्टर को सख्त निर्देश दिया है कि वो ज़रूरी चीजों की कमी ना होने दें. लॉकडाउन के दौरान जरूरी वस्तुओं की उपलब्धता बनाए रखी जाए.प्रमुख सचिव (खाद्य-नागरिक आपूर्ति) शिवशेखर शुक्ला ने सभी कलेक्टर्स को निर्देश जारी किया है वो देखें कि लॉकडाउन की अवधि में रोजमर्रा के उपयोग की ज़रूरी चीजों की सप्लाई रुके नहीं. साथ ही लगातार आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और कीमतों की नियमित समीक्षा और निगरानी के लिए भी कहा गया है. आवश्यक वस्तुओं की जमाखोरी के संबंध में शिकायत के लिये टोल फ्री नंबर 181 जारी किया गया है. इस नंबर पर आम लोग जमाखोरी या तय कीमत से ज्यादा वसूल करने वालों की शिकायत कर सकेंगे.ये है आवश्यक वस्तुओं की सूचीइन चीजों की सूची भी जारी की गयी है जिनका उपयोग लोग रोज करते हैं. चावल, गेहूँ, आटा, चना दाल, तुअर दाल, उड़द दाल, मूंग दाल, मसूर दाल, शक्कर, दूध, मूंगफली तेल, सरसों तेल, वनस्पति, सोया तेल, सूरजमुखी तेल, पामतेल, गुड, चायपत्ती, नमक, आलू, प्याज और टमाटर को सरकार ने आवश्यक सूची में शामिल किया है. इसके साथ ही 30 जून तक के लिये मास्क और हैंड सेनिटाइजर को भी आवश्यक वस्तुओं में शामिल किया गया है.माल की कालाबाज़ारी
कोरोना आपदा के सामने आने के तुरंत बाद ही बाजार में हैंड सैनिटाइजर और मास्क की बड़े पैमाने पर कालाबाजारी की खबरें सामने आई थीं. इसे देखते हुए सरकार ने कड़े कदम उठाने का फैसला किया. बावजूद इसके अभी भी कई जगहों पर इन दोनों सामान की कालाबाजारी हो रही है. साथ ही तय कीमत से ज्यादा पर इन्हें बेचा जा रहा है. बाजार में दूसरे आवश्यक वस्तुओं की कीमतें भी बढ़ गई हैं जिससे आम आदमी परेशान है.ये भी पढ़ें-
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए भोपाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: March 30, 2020, 9:03 AM IST

23 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
MadhyaPradeshजनजातीय नायक टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर होंगे छात्रावासों में संवाद कार्यक्रम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 2 घंटे पहले
MadhyaPradeshआईएफएमआईएस केयर्स थीम पर आहरण एवं संवितरण अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 2 घंटे पहले
Indoreखजराना गणेश मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान श्री गणेश को अर्पित किया गया 56 व्यंजनों का भोग 7 घंटे पहले
Indoreइन्दौर में मानवता की मिसाल: एक ही दिन में हुए दो देहदान, चिकित्सा शिक्षा और शोध को मिला संबल 7 घंटे पहले
Indoreइंदौर के वृत्त सांवेर क्षेत्र में अवैध मदिरा के परिवहन के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई 7 घंटे पहले
Indoreइंदौर-अहमदाबाद रोड पर यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त, डायल-112 ने 08 घायलों को पहुंचाया अस्पताल 7 घंटे पहले
India News10-10 हजार में बैंक खाते खरीदकर देशभर में साइबर ठगी:रतलाम का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तमिलनाडु-तेलंगाना में भी दर्ज हैं केस 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में बिल्डर से मारपीट, ICU में भर्ती:दुकान कम कीमत में खरीदने का दबाव, बिल्डर को 8-10 लोगों ने पीटा 1 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की तीन प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई, 9 खाद्य नमूने जांच हेतु लिए गए 1 दिन पहले
Indoreनगरीय निकायों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति पर दें विशेष ध्यान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 दिन पहले
Indoreसिंचाई परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में करें पूर्ण : जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट 1 दिन पहले
Indoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट के प्रयासों से सांवेर विधानसभा के 15 स्कूलों को मिली 28 करोड़ रुपये की सौगात 1 दिन पहले
Indoreजनजातीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने का प्रभावी माध्यम बनेगा “आदि बाजार” : केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उईके 1 दिन पहले
Indoreअधिकारियों को फोन लगाती रही नेता प्रतिपक्ष:दुकान लगाने वाले बोले –एरिया अच्छा नहीं, जहां जगह दी वहां कई परेशानियां, कांग्रेस ने दी चेतावनी 2 दिन पहले
Indoreइंदौर बायपास पर मौत बनकर दौड़ी कार, दो बाइकों को मारी टक्कर, इलेक्ट्रिक ठेकेदार की मौत; बेटा गंभीर 2 दिन पहले
Indoreसड़क निर्माण में बाधक 09 भवनों पर रिमूवल कार्रवाई 2 दिन पहले
Indoreइंदौर के लालबाग में मिली होलकरकालीन तिजोरी, खोलकर देखा जाएगा क्या है उसमें 7 दिन पहले
Indoreआयुक्त द्वारा निगम मुख्यालय में जनसुनवाई 42 आवेदनों पर तत्काल निराकरण के दिए निर्देश 7 दिन पहले
Indoreनिजी कंपनी के जनरल मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:25 दिन पहले ही केरल से इंदौर आए थे; पैर में दर्द के बाद बिगड़ी तबीयत 8 दिन पहले
Indoreइंदौर में नशेड़ी कार सवारों का उत्पात, सिग्नल पर कार को मारी टक्कर, महिला से बदसलूकी व युवकों को पीटा 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर श्री वर्मा ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में लापरवाही बरतने पर सेक्शन प्रभारी को किया निलंबित, बीएमओ और प्रोफेसर के पांच-पांच दिन के वेतन कटौती के दिये निर्देश 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर नियम विरुद्ध बाइक टैक्सी संचालन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 8 दिन पहले
Indoreकलारिया से झलारिया तक 10 ई-बसों का शुभारंभ, केंद्र सरकार के सहयोग से इंदौर को मिली 150 आधुनिक लोक परिवहन बसों की सौगात, ग्रामीण क्षेत्रों की शहरों से कनेक्टिविटी होगी मजबूत 8 दिन पहले
Indoreइंदौर में जलप्रदाय व्यवस्था की समीक्षा, लंबित पाइपलाइन कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश 8 दिन पहले