COVID 19: कोरोना के खिलाफ बच्चों ने किया ऐसा कारनामा, हैरान रह जाएंगे आप
कोरोना के खिलाफ जंग में बच्चों ने तोड़ दी गुल्लक नीमच के 2 मासूम बच्चों ने कोरोना के खिलाफ जंग में अपनी गुल्लक (piggy bank) तोड़ दी. बच्चों ने अपने सारे पैसे मज़दूरों को खाना खिलाने के लिए दे दिये. नीमच.
कोरोना के खिलाफ जंग में बच्चों ने तोड़ दी गुल्लक
नीमच के 2 मासूम बच्चों ने कोरोना के खिलाफ जंग में अपनी गुल्लक (piggy bank) तोड़ दी. बच्चों ने अपने सारे पैसे मज़दूरों को खाना खिलाने के लिए दे दिये.
नीमच. कोरोना अब क्यों नहीं हारेगा जब उससे मुकाबला करने के लिए मासूम बच्चों ने हौसला दिखाया है. शनिवार को 2 मासूम बच्चे अपने गुल्लक में महीनों से जमा की हुई राशि लेकर नीमच (Neemuch) जिले के कंजार्डा चौकी पहुंचे. उन्होंने चौकी प्रभारी से मिलकर ये राशि बेसहारा मज़दूरों के खाने के लिए दान दी. यह दृश्य भावुक कर देने वाला था क्योंकि जिस देश में 10 और 12 साल के बच्चों में मदद का ऐसा जज़्बा हो, वो कोरोना तो क्या किसी को भी हरा सकता है.मज़दूरों के खाने के लिए तोड़ दी गुल्लक
नीमच जिले की कंजार्डा पुलिस चौकी पर आज 10 वर्षीय देवराज सिंह परिहार (10 साल) और केशव सिंह परिहार (12 साल) पहुंचे. ये अपने साथ अपनी गुल्लक में महीनों से जमा की गई राशि 5060 रूपए लेकर पहुंचे थे. ये वो राशि थी जो बच्चों को खर्च के लिए परिजन देते हैं. इन बच्चों ने चौकी प्रभारी अनिल सिंह ठाकुर से मिलकर कहा कि ये रूपए उन मज़दूरों को खाने के लिए है जो अपने घर से दूर यहां फंसे हुए हैं, आप इन रुपयों से उन्हें खाना खिला देना.सामान खरीदने के लिए जमा किये थे पैसेदोनों भाई नीमच जिले के मनासा तहसील की कंजार्डा पुलिस चौकी के गाँव खेड़ली के रहने वाले है. केशव सिंह परिहार से जब हमने बात की तो उन्होंने कहा की इस गुल्लक में हम दोनों भाइयों ने महीनों से रूपए जमा किये थे. सोचा था अपने लिए कुछ खरीदेंगे, लेकिन जब कोरोना महामारी का सुना तो मन में ख़याल आया ये रुपए हम गरीब लोगों के खाने के लिए दे देते हैं और इसे लेकर हम चौकी पर आ गए.भावुक हो गए थाना प्रभारी
इन मासूम बच्चो का हौसला देखकर थाना प्रभारी अनिल ठाकुर भी भावुक हो गए और उन्होंने ये राशि स्वीकार कर ली. चौकी प्रभारी ने जब बच्चों से पूछा कि तुम थाने क्यों आये, तो उन्होंने कहा चूंकि पुलिस के सम्पर्क में सभी लोग रहते हैं इसलिए हम थाने चले आये.गुल्लक में परिजनों के दिये पैसे थे
कंजार्डा चौकी प्रभारी अनिल सिंह ठाकुर ने बताया कि बच्चों ने उन्हें बताया कि ये रूपये उनके माता, पिता, नाना, मामा और बुआ ने उन्हें दिये थे. उन्होंने कहा कि वो इन बच्चों के जज्बे से अभिभूत हैं. कोरोना के खिलाफ जंग में इन दो मासूम बच्चों ने मदद का हाथ बढ़ाकर पूरे देश को लड़ने का जज़्बा दिया है.
ये भी पढ़ें – Corona Lockdown: CM के नाम से वायरल की थी फेक पोस्ट, आरोपियों की धरपकड़ में जुटी पुलिसCOVID 19: फील्ड में तैनात जवानों की सुरक्षा के लिए DGP ने जारी किये दिशा निर्देश, दी डॉक्टरी सलाह
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए नीमच से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: March 28, 2020, 9:03 PM IST

23 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
MadhyaPradeshजनजातीय नायक टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर होंगे छात्रावासों में संवाद कार्यक्रम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 घंटा पहले
MadhyaPradeshआईएफएमआईएस केयर्स थीम पर आहरण एवं संवितरण अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 1 घंटा पहले
Indoreखजराना गणेश मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान श्री गणेश को अर्पित किया गया 56 व्यंजनों का भोग 6 घंटे पहले
Indoreइन्दौर में मानवता की मिसाल: एक ही दिन में हुए दो देहदान, चिकित्सा शिक्षा और शोध को मिला संबल 6 घंटे पहले
Indoreइंदौर के वृत्त सांवेर क्षेत्र में अवैध मदिरा के परिवहन के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई 6 घंटे पहले
Indoreइंदौर-अहमदाबाद रोड पर यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त, डायल-112 ने 08 घायलों को पहुंचाया अस्पताल 6 घंटे पहले
India News10-10 हजार में बैंक खाते खरीदकर देशभर में साइबर ठगी:रतलाम का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तमिलनाडु-तेलंगाना में भी दर्ज हैं केस 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में बिल्डर से मारपीट, ICU में भर्ती:दुकान कम कीमत में खरीदने का दबाव, बिल्डर को 8-10 लोगों ने पीटा 1 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की तीन प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई, 9 खाद्य नमूने जांच हेतु लिए गए 1 दिन पहले
Indoreनगरीय निकायों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति पर दें विशेष ध्यान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 दिन पहले
Indoreसिंचाई परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में करें पूर्ण : जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट 1 दिन पहले
Indoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट के प्रयासों से सांवेर विधानसभा के 15 स्कूलों को मिली 28 करोड़ रुपये की सौगात 1 दिन पहले
Indoreजनजातीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने का प्रभावी माध्यम बनेगा “आदि बाजार” : केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उईके 1 दिन पहले
Indoreअधिकारियों को फोन लगाती रही नेता प्रतिपक्ष:दुकान लगाने वाले बोले –एरिया अच्छा नहीं, जहां जगह दी वहां कई परेशानियां, कांग्रेस ने दी चेतावनी 2 दिन पहले
Indoreइंदौर बायपास पर मौत बनकर दौड़ी कार, दो बाइकों को मारी टक्कर, इलेक्ट्रिक ठेकेदार की मौत; बेटा गंभीर 2 दिन पहले
Indoreसड़क निर्माण में बाधक 09 भवनों पर रिमूवल कार्रवाई 2 दिन पहले
Indoreइंदौर के लालबाग में मिली होलकरकालीन तिजोरी, खोलकर देखा जाएगा क्या है उसमें 7 दिन पहले
Indoreआयुक्त द्वारा निगम मुख्यालय में जनसुनवाई 42 आवेदनों पर तत्काल निराकरण के दिए निर्देश 7 दिन पहले
Indoreनिजी कंपनी के जनरल मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:25 दिन पहले ही केरल से इंदौर आए थे; पैर में दर्द के बाद बिगड़ी तबीयत 8 दिन पहले
Indoreइंदौर में नशेड़ी कार सवारों का उत्पात, सिग्नल पर कार को मारी टक्कर, महिला से बदसलूकी व युवकों को पीटा 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर श्री वर्मा ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में लापरवाही बरतने पर सेक्शन प्रभारी को किया निलंबित, बीएमओ और प्रोफेसर के पांच-पांच दिन के वेतन कटौती के दिये निर्देश 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर नियम विरुद्ध बाइक टैक्सी संचालन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 8 दिन पहले
Indoreकलारिया से झलारिया तक 10 ई-बसों का शुभारंभ, केंद्र सरकार के सहयोग से इंदौर को मिली 150 आधुनिक लोक परिवहन बसों की सौगात, ग्रामीण क्षेत्रों की शहरों से कनेक्टिविटी होगी मजबूत 8 दिन पहले
Indoreइंदौर में जलप्रदाय व्यवस्था की समीक्षा, लंबित पाइपलाइन कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश 8 दिन पहले