पोर्टल पर अंक अपलोड करने में लग रहा समय, रिजल्ट में हो सकती है देरी
पांचवीं-आठवीं परीक्षा की उत्तरपुस्तिका का मूल्यांकन काफी धीमा चल रहा है। ऐसे में 15 मई तक मूल्यांकन पूरा होना मुश्किल लग रहा है।
पांचवीं-आठवीं परीक्षा की उत्तरपुस्तिका का मूल्यांकन काफी धीमा चल रहा है। ऐसे में 15 मई तक मूल्यांकन पूरा होना मुश्किल लग रहा है। वेबसाइट के सर्वर में दिक्कत आने से प्रत्येक प्रश्न के प्राप्त अंक को पोर्टल पर अपलोड करने में समय अधिक लग रहा है। इससे रिजल्ट में देरी हो सकती है। शिक्षकों की मांग है कि अंक चढ़ाने के लिए प्रत्येक मूल्यांकन केंद्र में कंप्यूटर आपरेटर की व्यवस्था की जाए। हालांकि, राज्य शिक्षा केंद्र ने रिजल्ट घोषित करने की तारीख तय नहीं की है।
अप्रैल के तीसरे सप्ताह में पांचवीं-आठवीं की परीक्षा खत्म हुई थी। कापी जांचने का काम 23 अप्रैल से शुरू हुआ। प्रत्येक जिले में विकासखंड स्तर पर मूल्यांकन केंद्र बनाए हैं। इनमें शासकीय उत्कृष्ट हायर सेकंडरी स्कूल देपालपुर, शासकीय हासे स्कूल रालामंडल, उत्कृष्ट हासे स्कूल महू, शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय सांवेर में, शारदा कन्या हासे स्कूल शामिल हैं। देपालपुर, महू, सांवेर और भोपाल की कापियों का मूल्यांकन चल रहा है। इस कार्य से जिले से करीब 1500 शिक्षक एवं अन्य कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। अंग्रेजी माध्यम के विद्यार्थियों की कापियां जांचने के लिए निजी स्कूलों के 300 शिक्षकों की मदद ली गई है। अधिकारियों के मुताबिक दो लाख कापियां भोपाल से जंचने के लिए आई है।
लग रहा अधिक समय
मूल्यांकन के बाद शिक्षकों को पोर्टल पर मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से विद्यार्थियों के अंक अपलोड करने हैं। शुरुआत में शिक्षकों को अंक चढ़ाने में पांच से दस मिनट लग रहे थे। समस्या बताने के बाद शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। बावजूद कुछ केंद्रों से विद्यार्थियों के अंक चढ़ाने का काम धीमी गति से हो रहा है।
सर्वर के कारण आ रही परेशानी
सर्वर की दिक्कत होने से मोबाइल एप्लीकेशन से शिक्षकों को अंक चढ़ाने में समय लग रहा था। बाद में साफ्टवेयर के बारे में शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया। उसके बाद प्रक्रिया सामान्य हो गई है। वैसे रिजल्ट घोषित करने का काम राज्य शिक्षा केंद्र करेगा। अभी तारीख तय नहीं हुई है।

23 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
MadhyaPradeshजनजातीय नायक टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर होंगे छात्रावासों में संवाद कार्यक्रम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 3 घंटे पहले
MadhyaPradeshआईएफएमआईएस केयर्स थीम पर आहरण एवं संवितरण अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 3 घंटे पहले
Indoreखजराना गणेश मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान श्री गणेश को अर्पित किया गया 56 व्यंजनों का भोग 8 घंटे पहले
Indoreइन्दौर में मानवता की मिसाल: एक ही दिन में हुए दो देहदान, चिकित्सा शिक्षा और शोध को मिला संबल 8 घंटे पहले
Indoreइंदौर के वृत्त सांवेर क्षेत्र में अवैध मदिरा के परिवहन के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई 8 घंटे पहले
Indoreइंदौर-अहमदाबाद रोड पर यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त, डायल-112 ने 08 घायलों को पहुंचाया अस्पताल 8 घंटे पहले
India News10-10 हजार में बैंक खाते खरीदकर देशभर में साइबर ठगी:रतलाम का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तमिलनाडु-तेलंगाना में भी दर्ज हैं केस 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में बिल्डर से मारपीट, ICU में भर्ती:दुकान कम कीमत में खरीदने का दबाव, बिल्डर को 8-10 लोगों ने पीटा 1 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की तीन प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई, 9 खाद्य नमूने जांच हेतु लिए गए 1 दिन पहले
Indoreनगरीय निकायों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति पर दें विशेष ध्यान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 दिन पहले
Indoreसिंचाई परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में करें पूर्ण : जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट 1 दिन पहले
Indoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट के प्रयासों से सांवेर विधानसभा के 15 स्कूलों को मिली 28 करोड़ रुपये की सौगात 1 दिन पहले
Indoreजनजातीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने का प्रभावी माध्यम बनेगा “आदि बाजार” : केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उईके 1 दिन पहले
Indoreअधिकारियों को फोन लगाती रही नेता प्रतिपक्ष:दुकान लगाने वाले बोले –एरिया अच्छा नहीं, जहां जगह दी वहां कई परेशानियां, कांग्रेस ने दी चेतावनी 2 दिन पहले
Indoreइंदौर बायपास पर मौत बनकर दौड़ी कार, दो बाइकों को मारी टक्कर, इलेक्ट्रिक ठेकेदार की मौत; बेटा गंभीर 2 दिन पहले
Indoreसड़क निर्माण में बाधक 09 भवनों पर रिमूवल कार्रवाई 2 दिन पहले
Indoreइंदौर के लालबाग में मिली होलकरकालीन तिजोरी, खोलकर देखा जाएगा क्या है उसमें 7 दिन पहले
Indoreआयुक्त द्वारा निगम मुख्यालय में जनसुनवाई 42 आवेदनों पर तत्काल निराकरण के दिए निर्देश 7 दिन पहले
Indoreनिजी कंपनी के जनरल मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:25 दिन पहले ही केरल से इंदौर आए थे; पैर में दर्द के बाद बिगड़ी तबीयत 8 दिन पहले
Indoreइंदौर में नशेड़ी कार सवारों का उत्पात, सिग्नल पर कार को मारी टक्कर, महिला से बदसलूकी व युवकों को पीटा 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर श्री वर्मा ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में लापरवाही बरतने पर सेक्शन प्रभारी को किया निलंबित, बीएमओ और प्रोफेसर के पांच-पांच दिन के वेतन कटौती के दिये निर्देश 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर नियम विरुद्ध बाइक टैक्सी संचालन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 8 दिन पहले
Indoreकलारिया से झलारिया तक 10 ई-बसों का शुभारंभ, केंद्र सरकार के सहयोग से इंदौर को मिली 150 आधुनिक लोक परिवहन बसों की सौगात, ग्रामीण क्षेत्रों की शहरों से कनेक्टिविटी होगी मजबूत 8 दिन पहले
Indoreइंदौर में जलप्रदाय व्यवस्था की समीक्षा, लंबित पाइपलाइन कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश 8 दिन पहले