MP में कोरोना मरीज़ों की संख्या बढ़कर 29 हुई, भोपाल में मिला तीसरा पेशेंट
मुंबई में कोरोना से डॉक्टर की मौत भोपाल में जो मरीज़ मिला है वो रेलवे में गार्ड हैं और झांसी-भुसावल रूट पर ड्यूटी पर थे.
मुंबई में कोरोना से डॉक्टर की मौत
भोपाल में जो मरीज़ मिला है वो रेलवे में गार्ड हैं और झांसी-भुसावल रूट पर ड्यूटी पर थे.
भोपाल में एक और नये मरीज़ में कोरोना (Corona) की पुष्टि हुई है.इसे मिलाकर अब तक भोपाल (bhopal) में कोरोना के तीन मरीज़ हो गए हैं.इनमें से दो मरीज़ पिता और बेटी हैं. ये तीसरा पेशेंट रेलवे गार्ड है. इन्हें मिलाकर पूरे मध्य प्रदेश में कोरोना के 29 मरीज़ हो चुके हैं. इनमें से दो की इंदौर में मौत हो चुकी है.जबलपुर में आज दो और नये पेशेंट्स मिले हैं. मरीज़ों की तादाद पिछले एक हफ्ते में 7 गुना बढ़ गयी है. पिछले शनिवार को 4 पेशेंट्स में कोरोना पॉजिटिव मिला था.भोपाल में कोरोना पेशेंट्स की संख्या बढ़कर तीन हो गयी है. तीसरा पेशेंट समरधा इलाके का रहने वाला है, जो रेलवे में गार्ड है. रेलवे गार्ड की झांसी-भुसावल के बीच ड्यूटी थी.तबियत खराब होने पर वो खुद ही जांच के लिए एम्स गया था. आज आयी रिपोर्ट में कोरोना की पुष्टि हुई है. लैब में कुल 14 लोगों के सैंपल्स की जांच हुई थी जिसमें ये एक केस पॉजिटिव मिला बाकी सब निगेटिव आए हैं. कलेक्टर तरुण पिथौड़े ने इसकी पुष्टि की है.AIIMS में एडमिट
भोपाल में मिले इस तीसरे पेशेंट ने सर्दी-जुकाम की शिकायत पर रेलवे हॉस्पिटल में जांच कराई थी. वहां से डॉक्टरों ने उन्हें एम्स रेफर कर दिया था. एम्स में हुई सैंपल जांच में कोरोना पॉजिटिव पाया गया. उसके बाद पेशेंट को तत्काल वहीं भर्ती कर आइसोलेशन वॉर्ड में रखा गया है. फिलहाल पेशेंट की हालत सामान्य है.परिवार की स्क्रीनिंग
सीएमएचओ डॉ. सुधीर डेहरिया ने बताया कि जिला अस्पताल की मेडिकल टीम रेलवे गार्ड की समरधा स्थित कॉलोनी भेजी गयी थी. वहां उनके परिवार की मेडिकल स्क्रीनिंग की गयी. उसके पूरे परिवार को भी क्वारेंटाइन कर दिया गया है. फिलहाल परिवार के सभी सदस्यों की तबियत सामान्य है.कोरोना के 3 मरीज़
रेलवे गार्ड को मिलाकर अब भोपाल में कोरोना पेशेंट्स की संख्या बढ़कर तीन हो गयी है. सबसे पहले लंदन से भोपाल लोटी युवती में कोरोना पॉजिटिव मिला था. बेटी के बाद उसके पिता को भी संक्रमण हुआ. पेशे से पत्रकार पिता की रिपोर्ट दो दिन पहले बुधवार को आयी है. जिसमें कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है.प्रशासन ने तीनों मरीज़ों के घर के बाहर सूचना देते हुए पोस्टर covi-19 do not visit के पोस्टर लगा दिए हैं और पूरे इलाके को सेनेटाइज किया जा रहा है.जबलपुर में दो नये पेशेंट्स
जबलपुर में दो नये कोरोना पॉजिटिव पेशेंट्स मिले हैं.दोनों को सुखसागर मेडिकल कॉलेज में आइसोलेट किया गया है. इन्हें मिलाकर अब तक शहर में कोरोना के 8 पेशेंट्स मिल चुके हैं. आईसीएमआर लैब से आज मिली तीन रिपोर्ट्स में से दो पॉजिटिव मिले. ये दोनों शहर के उस ज्वेलर सम्पर्क में आए थे जिसमें सबसे पहले कोरोना की पुष्टि हुई है.मध्यप्रदेश में अब तक 29 कोरोना मरीज़
शिवपुरी – 2
ग्वालियर -1
इंदौर – 13
भोपाल – 3
जबलपुर -82 की मौत
प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 29 हो गई है. इनमें से 2 की मौत हो चुकी है. इनमें से पहली मौत उज्जैन की एक महिला की हुई थी जो इंदौर में भर्ती थी. उसके बाद गुरुवार को इंदौर में 65 साल के एक बुज़ुर्ग पेशेंट की मौत हुई. अब तक इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, भोपाल, ग्वालियर और शिवपुरी में कोरोना पेशेंट मिले हैं.ये भी पढ़ें-कोरोना से निपटने के लिए डॉक्टरों की नियुक्ति पर विवाद, जानिए ये है मसलाइंदौर में 3 दिन में मिले 15 पॉजिटिव मरीज़, हज़ारों लोग होम क्वारंटाइन
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए भोपाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: March 27, 2020, 7:50 PM IST

23 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
MadhyaPradeshजनजातीय नायक टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर होंगे छात्रावासों में संवाद कार्यक्रम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 घंटा पहले
MadhyaPradeshआईएफएमआईएस केयर्स थीम पर आहरण एवं संवितरण अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 1 घंटा पहले
Indoreखजराना गणेश मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान श्री गणेश को अर्पित किया गया 56 व्यंजनों का भोग 6 घंटे पहले
Indoreइन्दौर में मानवता की मिसाल: एक ही दिन में हुए दो देहदान, चिकित्सा शिक्षा और शोध को मिला संबल 6 घंटे पहले
Indoreइंदौर के वृत्त सांवेर क्षेत्र में अवैध मदिरा के परिवहन के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई 6 घंटे पहले
Indoreइंदौर-अहमदाबाद रोड पर यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त, डायल-112 ने 08 घायलों को पहुंचाया अस्पताल 6 घंटे पहले
India News10-10 हजार में बैंक खाते खरीदकर देशभर में साइबर ठगी:रतलाम का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तमिलनाडु-तेलंगाना में भी दर्ज हैं केस 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में बिल्डर से मारपीट, ICU में भर्ती:दुकान कम कीमत में खरीदने का दबाव, बिल्डर को 8-10 लोगों ने पीटा 1 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की तीन प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई, 9 खाद्य नमूने जांच हेतु लिए गए 1 दिन पहले
Indoreनगरीय निकायों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति पर दें विशेष ध्यान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 दिन पहले
Indoreसिंचाई परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में करें पूर्ण : जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट 1 दिन पहले
Indoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट के प्रयासों से सांवेर विधानसभा के 15 स्कूलों को मिली 28 करोड़ रुपये की सौगात 1 दिन पहले
Indoreजनजातीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने का प्रभावी माध्यम बनेगा “आदि बाजार” : केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उईके 1 दिन पहले
Indoreअधिकारियों को फोन लगाती रही नेता प्रतिपक्ष:दुकान लगाने वाले बोले –एरिया अच्छा नहीं, जहां जगह दी वहां कई परेशानियां, कांग्रेस ने दी चेतावनी 2 दिन पहले
Indoreइंदौर बायपास पर मौत बनकर दौड़ी कार, दो बाइकों को मारी टक्कर, इलेक्ट्रिक ठेकेदार की मौत; बेटा गंभीर 2 दिन पहले
Indoreसड़क निर्माण में बाधक 09 भवनों पर रिमूवल कार्रवाई 2 दिन पहले
Indoreइंदौर के लालबाग में मिली होलकरकालीन तिजोरी, खोलकर देखा जाएगा क्या है उसमें 7 दिन पहले
Indoreआयुक्त द्वारा निगम मुख्यालय में जनसुनवाई 42 आवेदनों पर तत्काल निराकरण के दिए निर्देश 7 दिन पहले
Indoreनिजी कंपनी के जनरल मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:25 दिन पहले ही केरल से इंदौर आए थे; पैर में दर्द के बाद बिगड़ी तबीयत 8 दिन पहले
Indoreइंदौर में नशेड़ी कार सवारों का उत्पात, सिग्नल पर कार को मारी टक्कर, महिला से बदसलूकी व युवकों को पीटा 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर श्री वर्मा ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में लापरवाही बरतने पर सेक्शन प्रभारी को किया निलंबित, बीएमओ और प्रोफेसर के पांच-पांच दिन के वेतन कटौती के दिये निर्देश 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर नियम विरुद्ध बाइक टैक्सी संचालन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 8 दिन पहले
Indoreकलारिया से झलारिया तक 10 ई-बसों का शुभारंभ, केंद्र सरकार के सहयोग से इंदौर को मिली 150 आधुनिक लोक परिवहन बसों की सौगात, ग्रामीण क्षेत्रों की शहरों से कनेक्टिविटी होगी मजबूत 8 दिन पहले
Indoreइंदौर में जलप्रदाय व्यवस्था की समीक्षा, लंबित पाइपलाइन कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश 8 दिन पहले