जिला कांग्रेस कमेटी की पूर्व उपाध्यक्ष तेजतर्रार महिला नेत्री श्रीमती विद्या यादव कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए निरंतर प्रयासरत हैं और वरिष्ठ नेताओं के साथ पूरे जिले भर में दौरा कर रही हैं! श्रीमती विद्या यादव पूर्व में मानव अधिकार आयोग मध्य प्रदेश की आयोग मित्र के तौर पर भी काम कर चुकी है! इसी के साथ ग्राम पंचायत भूआरा की सरपंच रहकर भी जनता से जुड़ी रही है! हर कार्यक्रम के मंचों से हमेशा कांग्रेस को एकजुट करने की बात करती हैं! टिकट चाहे किसी को मिले। टाइम न्यूज़ से खास बातचीत में उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी और कार्यकर्ताओं में काफी जोश दिखाई दे रहा है!
