
रघुवंश के गौरव श्री श्री 1008 श्री कनक बिहारी जी महाराज का देवलोक गमन हो गया है। सोमवार को नरसिंहपुर जिले के बरमान राजमार्ग के मध्य सगरी बीतली के पास उनके वाहन क्रमांक एमपी 28 सीबी 1212 सड़क दुर्घटना ग्रस्त हो गया और उनका दुखद निधन हो गया।

श्री कनक बिहारी जी महाराज ने अयोध्या श्रीराम मंदिर में फरवरी 2024 में श्रीराम यज्ञ 9009 कुंडीय करने का संकल्प था जिसमे सभी यजमान रघुवंशी समाज से होने का प्रस्ताव समाज के मध्य रखा था। रघुवंशी परिवार में जन्मे महान संत का जाना अत्यंत दुखद है।


