आगामी 12 अप्रैल को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के शुजालपुर पहुंचेंगे दौरे को लेकर की जा रही तैयारियां अंतिम चरण में है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री यहां लाड़ली बहन योजना के महिला सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके लिए जिले के प्रभारी मंत्री बृजेंद्रसिंह यादव ने रविवार को शुजालपुर पहुंचकर अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ एक समीक्षा बैठक ली। इस बैठक में संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को सभी व्यवस्थाओं को चाक चौबंद करने के लिए निर्देश दिए।
