MP में फिर शुरू हुए तबादले तो कांग्रेस ने बीजेपी को याद दिलायी पुरानी बात
MP में फिर शुरू हुए तबादले तो कांग्रेस ने बीजेपी को याद दिलायी पुरानी बात कांग्रेस के प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने सीएम शिवराज पर निशाना साधते हुए कहा है कि उन्होंने कहा था कि उनकी प्राथमिकता करुणा आपदा से निपटना है लेकिन यहां तो ट्रांसफर उद्योग शुरू हो गया है.
MP में फिर शुरू हुए तबादले तो कांग्रेस ने बीजेपी को याद दिलायी पुरानी बात
कांग्रेस के प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने सीएम शिवराज पर निशाना साधते हुए कहा है कि उन्होंने कहा था कि उनकी प्राथमिकता करुणा आपदा से निपटना है लेकिन यहां तो ट्रांसफर उद्योग शुरू हो गया है.
भोपाल. कोरोना (corona) से बचाव के तमाम उपायों के बीच मध्य प्रदेश (Madhya pradesh) में तबादलों पर राजनीतिक उफान जारी है. सरकार बदलते ही फिर ट्रांसफर (transfer) और पोस्टिंग (posting) शुरू हो गयी है. कल तक तबादलों के लिए कमलनाथ सरकार को घेर रही बीजेपी अब खुद ट्रांसफर-पोस्टिंग में व्यस्त है और कांग्रेस उस पर उंगली उठा रही है.एमपी में ट्रांसफर और पोस्टिंग को लेकर एक बार फिर सियासत शुरू हो गई है. कांग्रेस का आरोप है कि सरकार कोरोना आपदा के बीच भी ट्रांसफर पोस्टिंग कर रही है. देर रात तक ट्रांसफर के ऑर्डर जारी किए जा रहे हैं. मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालने के बाद सीएम शिवराज ने ऐलान किया था कि उनकी प्राथमिकता कोरोना आपदा से निपटना है. इसे लेकर सीएम एक्शन में भी दिखे और शपथ लेने के तुरंत बाद वल्लभ भवन में कोरोना से बचाव के उपाय पर चर्चा के लिए बैठक की. सीएम ने इस दौरान अधिकारियों को कोरोना आपदा से निपटने के लिए निर्देश भी दिए. लेकिन इसी के साथ ट्रांसफर पोस्टिंग का सिलसिला भी शुरू हो गया.राजगढ़ से शुरुआत
सरकार ने राजगढ़ से तबादलों की शुरुआत की. सबसे पहले कलेक्टर निधि निवेदिता और एसडीएम प्रिया वर्मा को तत्काल प्रभाव से हटा दिया. यह वही दोनों अधिकारी हैं जिन्होंने सीएए के समर्थन में हो रही रैली के दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं पर थप्पड़ बरसाए थे. इसके बाद कुछ और अधिकारियों के भी ट्रांसफर हुए जिसमें सीएम शिवराज के करीबी अधिकारियों को पोस्टिंग दी गई. स्वास्थ्य विभाग में भी कुछ अधिकारियों को बदला बदला गया जबकि कुछ अधिकारियों के तबादले होने के बाद उन्हें रद्द भी किया गया. यही वजह है कि अब कांग्रेस इन तबादलों को लेकर सीएम शिवराज पर निशाना साध रही है.पहले बीजेपी ने कांग्रेस को घेरा था
कमलनाथ सरकार में जब तबादले चले तो बीजेपी ने कांग्रेस पर लगाए थे. कमलनाथ के सत्ता में आने के तुरंत बाद मध्यप्रदेश में तबादलों का दौर शुरू हो गया था. एक साथ कई आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादलों को लेकर बीजेपी लगातार कांग्रेस सरकार पर सवाल उठाती रही थी. हालांकि कमलनाथ का यह कहना था कि तबादले किसी दुर्भावना की वजह से नहीं बल्कि व्यवस्था को सुधारने के लिए किए जा रहे हैं. बीजेपी-कांग्रेस आमने सामने
कांग्रेस के प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने सीएम शिवराज पर निशाना साधते हुए कहा है कि उन्होंने कहा था कि उनकी प्राथमिकता करुणा आपदा से निपटना है लेकिन यहां तो ट्रांसफर उद्योग शुरू हो गया है. देर रात तक ऑर्डर पर ऑर्डर जारी हो रहे हैं. वहीं बीजेपी प्रवक्ता रजनीश अग्रवाल ने कहा है ट्रांसफर व्यवस्था को सुधारने के लिए किए जा रहे हैं ना की व्यवस्था बिगाड़ने के लिए.ये भी पढ़ें-
मस्जिद में एंट्री नहीं मिली तो घर में पढ़ी सामूहिक नमाज़, 30 पर FIRCovid-19:सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं करने पर कांग्रेस नेता के खिलाफ FIR दर्ज
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए भोपाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: March 27, 2020, 12:15 PM IST

23 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
MadhyaPradeshजनजातीय नायक टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर होंगे छात्रावासों में संवाद कार्यक्रम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 घंटा पहले
MadhyaPradeshआईएफएमआईएस केयर्स थीम पर आहरण एवं संवितरण अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 1 घंटा पहले
Indoreखजराना गणेश मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान श्री गणेश को अर्पित किया गया 56 व्यंजनों का भोग 6 घंटे पहले
Indoreइन्दौर में मानवता की मिसाल: एक ही दिन में हुए दो देहदान, चिकित्सा शिक्षा और शोध को मिला संबल 6 घंटे पहले
Indoreइंदौर के वृत्त सांवेर क्षेत्र में अवैध मदिरा के परिवहन के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई 6 घंटे पहले
Indoreइंदौर-अहमदाबाद रोड पर यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त, डायल-112 ने 08 घायलों को पहुंचाया अस्पताल 6 घंटे पहले
India News10-10 हजार में बैंक खाते खरीदकर देशभर में साइबर ठगी:रतलाम का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तमिलनाडु-तेलंगाना में भी दर्ज हैं केस 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में बिल्डर से मारपीट, ICU में भर्ती:दुकान कम कीमत में खरीदने का दबाव, बिल्डर को 8-10 लोगों ने पीटा 1 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की तीन प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई, 9 खाद्य नमूने जांच हेतु लिए गए 1 दिन पहले
Indoreनगरीय निकायों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति पर दें विशेष ध्यान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 दिन पहले
Indoreसिंचाई परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में करें पूर्ण : जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट 1 दिन पहले
Indoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट के प्रयासों से सांवेर विधानसभा के 15 स्कूलों को मिली 28 करोड़ रुपये की सौगात 1 दिन पहले
Indoreजनजातीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने का प्रभावी माध्यम बनेगा “आदि बाजार” : केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उईके 1 दिन पहले
Indoreअधिकारियों को फोन लगाती रही नेता प्रतिपक्ष:दुकान लगाने वाले बोले –एरिया अच्छा नहीं, जहां जगह दी वहां कई परेशानियां, कांग्रेस ने दी चेतावनी 2 दिन पहले
Indoreइंदौर बायपास पर मौत बनकर दौड़ी कार, दो बाइकों को मारी टक्कर, इलेक्ट्रिक ठेकेदार की मौत; बेटा गंभीर 2 दिन पहले
Indoreसड़क निर्माण में बाधक 09 भवनों पर रिमूवल कार्रवाई 2 दिन पहले
Indoreइंदौर के लालबाग में मिली होलकरकालीन तिजोरी, खोलकर देखा जाएगा क्या है उसमें 7 दिन पहले
Indoreआयुक्त द्वारा निगम मुख्यालय में जनसुनवाई 42 आवेदनों पर तत्काल निराकरण के दिए निर्देश 7 दिन पहले
Indoreनिजी कंपनी के जनरल मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:25 दिन पहले ही केरल से इंदौर आए थे; पैर में दर्द के बाद बिगड़ी तबीयत 8 दिन पहले
Indoreइंदौर में नशेड़ी कार सवारों का उत्पात, सिग्नल पर कार को मारी टक्कर, महिला से बदसलूकी व युवकों को पीटा 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर श्री वर्मा ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में लापरवाही बरतने पर सेक्शन प्रभारी को किया निलंबित, बीएमओ और प्रोफेसर के पांच-पांच दिन के वेतन कटौती के दिये निर्देश 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर नियम विरुद्ध बाइक टैक्सी संचालन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 8 दिन पहले
Indoreकलारिया से झलारिया तक 10 ई-बसों का शुभारंभ, केंद्र सरकार के सहयोग से इंदौर को मिली 150 आधुनिक लोक परिवहन बसों की सौगात, ग्रामीण क्षेत्रों की शहरों से कनेक्टिविटी होगी मजबूत 8 दिन पहले
Indoreइंदौर में जलप्रदाय व्यवस्था की समीक्षा, लंबित पाइपलाइन कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश 8 दिन पहले