देश की बात, आपके शहर से
Indore28°CMostly clear
TimeNewsTODAYअभीRight news, better tomorrow
E-Paper
TimeNewsIndore
इंदौर 3 बार पढ़ी गई

शहीदों के परिवारों के सम्मान में हर आंख हुई नम

इन्फोसिस फाउंडेशन और भारतीय विद्या भवन के द्वारा किए गए 7 दिवसीय 'सम्सकृति दर्शन' का रविवार को समापन रवींद्र नाट्यगृह में आयोजित कार्यक्रम में गलवान घाटी में शहीद हुए जवानों के परिवारों का किया गया सम्मान सम्सकृति दर्शन के आयोजन में शिव कुमार पाठक म्यूज़िकल ग्रुप ने दी देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति इंदौर 6 मार्च, 2023।

Abhishek Raghuvanshi6 मार्च 2023 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
  • इन्फोसिस फाउंडेशन और भारतीय विद्या भवन के द्वारा किए गए 7 दिवसीय ‘सम्सकृति दर्शन’ का रविवार को समापन
  • रवींद्र नाट्यगृह में आयोजित कार्यक्रम में गलवान घाटी में शहीद हुए जवानों के परिवारों का किया गया सम्मान
  • सम्सकृति दर्शन के आयोजन में शिव कुमार पाठक म्यूज़िकल ग्रुप ने दी देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति

इंदौर 6 मार्च, 2023। रविवार को इंफोसिस फाउंडेशन और भारतीय विद्या भवन के द्वारा एक भव्य कार्यक्रम आयोजित कर गलवान घाटी में शहीद जवानों के परिवार का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में भारतीय विद्या भवन, इंदौर के प्रेसीडेंट राजीव जैन, सचिव राजकुमार गोस्वामी और कोषाध्यक्ष पारस डोशी ने अमर शहीदों की शहादत के बारे में जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों ने शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस अवसर पर रवींद्र नाट्यगृह में मौजूद हर एक शख़्स की आंखें नम हो गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनरल मनोज नटराजन शौर्य चक्र (बिहार रेजिमेंट के कर्नल) थे। उन्होंने कहा कि “इंफोसिस फाउंडेशन और भारतीय विद्या भवन को मैं इस भव्य आयोजन के लिए धन्यवाद देता हूं। आज आप सभी ने भारतीय सेना के योगदान को सम्मान दिया है, इसके लिए हम आपके आभारी है। तिरंगे की रक्षा के लिए हमारे जवानों को जान भी देना पड़े तो वे पीछे नहीं हटते। नाम, नमक और निशान के लिए हर जवान समर्पित रहता है।” उन्होंने विरसा मुंडा, टांट्या भील जैसे योद्धाओं की गाथा को भी सम्मान के साथ प्रस्तुत किया।

भारतीय विद्या भवन, इंदौर चैप्टर के चेयरमैन राजीव जैन भंडावत ने बताया कि 15 जून 2020 को गलवान घाटी में 20 सैनिक शहीद हो गए थे। हमारे आयोजन के अंतिम दिन हमने सभी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के अंतर्गत गलवान घाटी में शहीद हुए जवानों के परिवारों का सम्मान किया गया। यह सभी के लिए भावुक कर देने वाला क्षण था। गौरतलब है कि गलवान घाटी में शहीद हुए जवानों में अधिकतर बिहार रेजिमेंट के थे और बिहार रेजिमेंट में 50 प्रतिशत जवान आदिवासी समुदाय से आते हैं। बिहार रेजिमेंट के नाम कई बड़ी उपलब्धि शामिल है।

तस्वीरों में खबर3 फोटो

विशिष्ठ अतिथी – ब्रिगेडियर सुरेश ज्ञानदेव साळोखे (से.नि.)

मुंबई से आए हुए ब्रिगेडियर सुरेश ज्ञानदेव साळोखे (से.नि.) इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम के अतिथि के रूप में उपस्थित थे। उन्होंने बताया कि मैंने अपनी 35 वर्ष की जर्नी में कई साथियों और जवानों को खोया है। लेकिन हमें फौज में सिखाया जाता है किसी भी तरह की स्थिति में अपना धैर्य नहीं खोना है। हर एक जवान हर तरह की परिस्थिति के लिए तैयार रहता है। हम अपने परिवार से पहले देश के लिए और इंसानियत के लिए खड़े रहते हैं। आज के इस कार्यक्रम में मैं गलवान घाटी में शहीद हुए सभी जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। साथ ही मातृभूमि की सेवा में समर्पित हुए सभी देशभक्तों को नमन करता हूं। इन वीरों ने चायना को बताया कि हम हिंदुस्तानी किसी भी सूरत में कम नहीं है।

ब्रिगेडियर सुरेश ज्ञानदेव साळोखे जी की जन्मस्थली कोल्हापुर महाराष्ट्र है। बाकी उनकी कर्मस्थली पूरा भारत रहा है। 1965 में उनके कॅरियर की शुरुआत हुई थी। 35 वर्षों तक वे देश सेवा के सबसे बड़े क्षेत्र से जुड़े रहे। इस दौरान उन्होंने अलग-अलग रेजिमेंट के साथ जुड़कर काम किया। मुख्य रूप से उन्होंने बिहार बटालियन के साथ जुड़कर काम किया।

विशिष्ठ अतिथि – मेजर जनरल ओम प्रकाश गुलिया

मुंबई से आए मेजर जनरल ओम प्रकाश गुलिया ने अपने वक्तव्य में कहा कि “गलवान घाटी में शहीद हुए 20 जवानों को 2.5 वर्ष से ज्यादा का समय हो गया है। इतने समय के बाद भी इंफोसिस फाउंडेशन और भारतीय विद्या भवन, इंदौर ने उन्हें याद किया और उनके परिजनों को सम्मानित किया यह बहुत अच्छी बात है। सेना के हर एक जवान को खुशी है कि देश उनके साथ है।”

मेजर जनरल ओम प्रकाश गुलिया कुछ वर्ष महूं में भी पदस्थ रहे हैं। उन्होंने आगे बताया कि “गलवान घाटी में बिहार रेजिमेंट का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। मैं आज सभी शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।”

  • इन शहीदों के परिवारजनों का हुआ सम्मान

(1). गलवान घाटी में चीनी सैनिकों से लोहा लेते हुए शहीद हुए सिपाही गुरविंदर सिंह (22) के परिवार से उनके बड़े भाई गुरप्रीत सिंह और भाभी वीरपाल कौर समारोह में आए थे। शहीद गुरविंदर तोलावाल जिला संगरूर के रहने वाले थे। उनकी माता का नाम चरणजीत कौर और पिता का नाम लाभ सिंह है। शहीद की भाभी वीरपाल कौर ने भावुक होते हुए कहा कि “पूरे परिवार में गुरविंदर सबसे छोटा और सबका लाड़ला था। मुझे वो भाभी नहीं माँ ही मानता था। आज हमारे गाँव के और भी लोग गुरविंदर को देखते हुए फौज में जाना चाहते हैं। मेरी बेटी जश्मिन कौर ने भी अपने चाचा की शहादत के दिन प्रण ले लिया था कि वो भी फौज में जाकर अपने देश का नाम रौशन करेगी।”

(2). शहीद गुरतेज सिंह (21) के परिवार से उनके भाई गुरप्रीत सिंह और भाभी लवप्रीत कौर कार्यक्रम में शामिल हुई थी। उनकी माता का नाम प्रकाश कौर और पिता का नाम विरसा सिंह है। शहीद के भाई गुरप्रीत सिंह ने बताया कि “मेरे भाई ने बहुत छोटी उम्र में परिवार और देश का नाम रौशन किया है। हमें उस पर गर्व है। हालांकि उसके बिछड़ने का दुख तो सारी उम्र रहेगा ही। गुरतेज का शुरू से ही आर्मी में जाने का सपना था। मैं इंफोसिस फाउंडेशन और भारतीय विद्या भवन को आज के इस सम्मान के लिए धन्यवाद देना चाहूंगा।”

(3). शहीद गणेश राम कुंजाम (28) के परिवार से उनकी माताजी जागेश्वरी बाई कुंजाम और छोटी बहन गंगा कुंजाम शामिल हुई थी। परिवार में पिता इतवारू राम, माता और 3 बहनें है। शहीद गणेश राम कुंजाम छत्तीसगढ़ के कांकेर जिला के गिधाली गांव के निवासी थे। उनकी छोटी बहन ने बताया कि “गणेश भैया हमसे बड़े थे और परिवार का बहुत अच्छे से ध्यान रखते थे। उनके जाने का दुख तो ताउम्र रहेगा लेकिन हमें उनपर गर्व भी हमेशा रहेगा।”

(4). नायब सूबेदार (एआईजी) मंदीप सिंह सेना मेडल (39) के परिवार से उनकी बेटी महक प्रीत कौर और उनके जीजा जसपाल सिंह सम्मिलित हुए। मंदीप सिंह जी के परिवार में पत्नी गुरदीप कौर, बेटी महक प्रीत कौर और बेटा जोबन प्रीत सिंह है। मंदीप सिंह जी पंजाब के जिला पटियाला के गांव सील से है।

(5). शहीद अंकुश ठाकुर सेना मेडल (20) के परिवार से उनके पिता अनिल कुमार ठाकुर और चाचा अजय कुमार उपस्थित थे। उनके परिवार में माँ उषारानी, छोटा भाई आदित्य ठाकुर है। शहीद अंकुश हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के कड़ोहता गांव के निवासी थे।

(6). शहीद नायाब सूबेदार सतनाम सिंह (41) के परिवार से उनके बेटे प्रभजोत सिंह और उनकी पत्नी जसविंदर कौर आई । शहीद सतनाम सिंह पंजाब के गुरदासपुर जिले के भोजराज गांव से ताल्लुकात रखते थे।

  • देशभक्ति के गीतों से सराबोर रही शिव कुमार पाठक म्यूज़िकल ग्रुप की प्रस्तुति

शिव कुमार पाठक मूजिकल ग्रुप प्रदेश का जाना-माना नाम है। सम्सकृति दर्शन के अंतिम दिन आयोजित समारोह में उन्होंने अपने ग्रुप के साथ प्रस्तुति दी। उनके ग्रुप में सिंगर्स -शिव कुमार पाठक, कविता श्रीवास्तव, प्रकाश चौहान, संध्या पाठक थी। गिटार पर विकास जैन, की-बोर्ड पर दीपेश जैन, ऑक्टोपेड पर अमित शर्मा, ढोलक और तबले पर गोलू रावल और ड्रम पर अचिन जाधव थे

गौरतलब है कि इन्फोसिस फाउंडेशन बेंगलुरु और भारतीय विद्या भवन (बेंगलुरु-इंदौर) के द्वारा संयुक्त रूप से 7 दिवसीय सांस्कृतिक एवं जीवनशैली कार्यक्रम ‘सम्सकृति दर्शन’ का आयोजन किया गया था। 27 फरवरी से 5 मार्च तक रविंद्र नाट्यगृह, इंदौर में आयोजित किए जाने वाले इस आयोजन में भारतीय जनजाति की संस्कृति और जीवनशैली के बारे में प्रतिदिन कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। आयोजन के माध्यम से इंदौर और प्रदेश के युवाओं एवं कला के प्रति समर्पित कलाकारों को भी बढ़ावा दिया गया।

ePaper
आज का अंक23 november

23 नवंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
लोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान और जिम्मेदार नागरिकता का संदेश देंगे इंदौर के विद्यार्थीIndoreलोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान और जिम्मेदार नागरिकता का संदेश देंगे इंदौर के विद्यार्थी 1 घंटा पहलेआबकारी विभाग की कार्रवाई में 27 बल्क लीटर अवैध विदेशी मदिरा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तारIndoreआबकारी विभाग की कार्रवाई में 27 बल्क लीटर अवैध विदेशी मदिरा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार 1 घंटा पहलेखजराना गणेश मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान श्री गणेश को अर्पित किया गया 56 व्यंजनों का भोगIndoreखजराना गणेश मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान श्री गणेश को अर्पित किया गया 56 व्यंजनों का भोग 1 दिन पहलेइन्दौर में मानवता की मिसाल: एक ही दिन में हुए दो देहदान, चिकित्सा शिक्षा और शोध को मिला संबलIndoreइन्दौर में मानवता की मिसाल: एक ही दिन में हुए दो देहदान, चिकित्सा शिक्षा और शोध को मिला संबल 1 दिन पहलेइंदौर के वृत्त सांवेर क्षेत्र में अवैध मदिरा के परिवहन के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाईIndoreइंदौर के वृत्त सांवेर क्षेत्र में अवैध मदिरा के परिवहन के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई 1 दिन पहलेइंदौर-अहमदाबाद रोड पर यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त, डायल-112 ने 08 घायलों को पहुंचाया अस्पतालIndoreइंदौर-अहमदाबाद रोड पर यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त, डायल-112 ने 08 घायलों को पहुंचाया अस्पताल 1 दिन पहले10-10 हजार में बैंक खाते खरीदकर देशभर में साइबर ठगी:रतलाम का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तमिलनाडु-तेलंगाना में भी दर्ज हैं केसIndia News10-10 हजार में बैंक खाते खरीदकर देशभर में साइबर ठगी:रतलाम का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तमिलनाडु-तेलंगाना में भी दर्ज हैं केस 1 दिन पहलेइंदौर में बिल्डर से मारपीट, ICU में भर्ती:​दुकान कम कीमत में खरीदने का दबाव, बिल्डर को 8-10 लोगों ने पीटाIndoreइंदौर में बिल्डर से मारपीट, ICU में भर्ती:​दुकान कम कीमत में खरीदने का दबाव, बिल्डर को 8-10 लोगों ने पीटा 1 दिन पहले
नगरीय निकायों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति पर दें विशेष ध्यान : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreनगरीय निकायों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति पर दें विशेष ध्यान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 दिन पहलेसिंचाई परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में करें पूर्ण : जल संसाधन मंत्री श्री सिलावटIndoreसिंचाई परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में करें पूर्ण : जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट 1 दिन पहलेमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट के प्रयासों से सांवेर विधानसभा के 15 स्कूलों को मिली 28 करोड़ रुपये की सौगातIndoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट के प्रयासों से सांवेर विधानसभा के 15 स्कूलों को मिली 28 करोड़ रुपये की सौगात 1 दिन पहलेजनजातीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने का प्रभावी माध्यम बनेगा “आदि बाजार” : केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उईकेIndoreजनजातीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने का प्रभावी माध्यम बनेगा “आदि बाजार” : केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उईके 1 दिन पहलेअधिकारियों को फोन लगाती रही नेता प्रतिपक्ष:दुकान लगाने वाले बोले –एरिया अच्छा नहीं, जहां जगह दी वहां कई परेशानियां, कांग्रेस ने दी चेतावनीIndoreअधिकारियों को फोन लगाती रही नेता प्रतिपक्ष:दुकान लगाने वाले बोले –एरिया अच्छा नहीं, जहां जगह दी वहां कई परेशानियां, कांग्रेस ने दी चेतावनी 2 दिन पहलेइंदौर बायपास पर मौत बनकर दौड़ी कार, दो बाइकों को मारी टक्कर, इलेक्ट्रिक ठेकेदार की मौत; बेटा गंभीरIndoreइंदौर बायपास पर मौत बनकर दौड़ी कार, दो बाइकों को मारी टक्कर, इलेक्ट्रिक ठेकेदार की मौत; बेटा गंभीर 2 दिन पहलेसड़क निर्माण में बाधक 09 भवनों पर रिमूवल कार्रवाईIndoreसड़क निर्माण में बाधक 09 भवनों पर रिमूवल कार्रवाई 2 दिन पहलेआयुक्त के निरीक्षण में सफाई व्यवस्था में लापरवाही, अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाईIndoreआयुक्त के निरीक्षण में सफाई व्यवस्था में लापरवाही, अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई 3 दिन पहले
आयुक्त द्वारा निगम मुख्यालय में जनसुनवाई 42 आवेदनों पर तत्काल निराकरण के दिए निर्देशIndoreआयुक्त द्वारा निगम मुख्यालय में जनसुनवाई 42 आवेदनों पर तत्काल निराकरण के दिए निर्देश 7 दिन पहलेनिजी कंपनी के जनरल मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:25 दिन पहले ही केरल से इंदौर आए थे; पैर में दर्द के बाद बिगड़ी तबीयतIndoreनिजी कंपनी के जनरल मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:25 दिन पहले ही केरल से इंदौर आए थे; पैर में दर्द के बाद बिगड़ी तबीयत 8 दिन पहलेइंदौर में नशेड़ी कार सवारों का उत्पात, सिग्नल पर कार को मारी टक्कर, महिला से बदसलूकी व युवकों को पीटाIndoreइंदौर में नशेड़ी कार सवारों का उत्पात, सिग्नल पर कार को मारी टक्कर, महिला से बदसलूकी व युवकों को पीटा 8 दिन पहलेकलेक्टर श्री वर्मा ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में लापरवाही बरतने पर सेक्शन प्रभारी को किया निलंबित, बीएमओ और प्रोफेसर के पांच-पांच दिन के वेतन कटौती के दिये निर्देशIndoreकलेक्टर श्री वर्मा ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में लापरवाही बरतने पर सेक्शन प्रभारी को किया निलंबित, बीएमओ और प्रोफेसर के पांच-पांच दिन के वेतन कटौती के दिये निर्देश 8 दिन पहलेकलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर नियम विरुद्ध बाइक टैक्सी संचालन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाईIndoreकलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर नियम विरुद्ध बाइक टैक्सी संचालन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 8 दिन पहलेकलारिया से झलारिया तक 10 ई-बसों का शुभारंभ, केंद्र सरकार के सहयोग से इंदौर को मिली 150 आधुनिक लोक परिवहन बसों की सौगात, ग्रामीण क्षेत्रों की शहरों से कनेक्टिविटी होगी मजबूतIndoreकलारिया से झलारिया तक 10 ई-बसों का शुभारंभ, केंद्र सरकार के सहयोग से इंदौर को मिली 150 आधुनिक लोक परिवहन बसों की सौगात, ग्रामीण क्षेत्रों की शहरों से कनेक्टिविटी होगी मजबूत 8 दिन पहलेइंदौर में जलप्रदाय व्यवस्था की समीक्षा, लंबित पाइपलाइन कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देशIndoreइंदौर में जलप्रदाय व्यवस्था की समीक्षा, लंबित पाइपलाइन कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश 8 दिन पहलेदिलजीत : अमेरिकी नागरिक हमें नबताए कि हिन्दुस्तान किसके बाप का है !Indoreदिलजीत : अमेरिकी नागरिक हमें नबताए कि हिन्दुस्तान किसके बाप का है ! 9 दिन पहले
↑