असुरक्षित अन्नपूर्णा क्षेत्र:मॉर्निंग वॉक में 2 महिलाओं पर लुटेरों का हमला चाकू मारे, मंगलसूत्र नहीं छोड़े तो तोड़कर भागे
अन्नपूर्णा क्षेत्र में मार्निंग वॉक पर निकली दो महिलाओं से लूट और चाकू से वार करने का मामला सामने आया है। दोनों महिलाओं ने बदमाशों से संघर्ष भी किया। एक बदमाश ने चाकू से 3 से 4 बार किए।
अन्नपूर्णा क्षेत्र में मार्निंग वॉक पर निकली दो महिलाओं से लूट और चाकू से वार करने का मामला सामने आया है। दोनों महिलाओं ने बदमाशों से संघर्ष भी किया। एक बदमाश ने चाकू से 3 से 4 बार किए। फिर भी दोनों महिलाओं ने अपने मंगलसूत्र नहीं छोड़े तो बदमाश आधे मंगलसूत्र तोड़कर भाग गए। चाकू लगने से एक महिला के हाथों में गंभीर चोट आई है।
वहीं दूसरी ने बाल खींचने के बाद साहस दिखाकर शोर मचाया, लेकिन सुबह का वक्त होने से कोई मदद के लिए नहीं आ सका। वहीं इस दौरान पुलिस भी नजर नहीं आई। बाद में बदमाश सड़क का डिवाइडर फांदकर दूसरी लेन में पहुंचे और बाइक स्टार्ट कर खड़े अपने तीसरे साथी के साथ भाग गए। घटना के सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए हैं, जिसमें महिलाएं बदमाशों से संघर्ष करती दिख रही हैं।
यह सनसनीखेज घटना शनिवार सुबह अन्नपूर्णा मेन रोड की है। महू नाका स्थित अप्पाजी की बगीची में रहने वाली 49 वर्षीय पूर्णिमा पति नितिन वैद्य अपनी सहेली माधुरी गुप्ता (52) के साथ मॉर्निंग वॉक पर निकली थीं। सुबह करीब पौने 7 बजे वे वॉक कर घर लौट रही थीं, तभी पीछे से दो बदमाश दौड़ लगाकर उनके पास आए। एक ने माधुरी के पीछे से बाल खींचे और गले का सोने का मंगलसूत्र झपटा, लेकिन उन्होंने मंगलसूत्र का पैंडल वाला हिस्सा पकड़ लिया तो वह टूट गया।
आधा मंगलसूत्र बदमाश लूटकर ले गया। वहीं दूसरा बदमाश चाकू लेकर पूर्णिमा के पास आया और सीने पर चाकू अड़ाकर मंगलसूत्र मांगने लगा। उन्होंने शोर मचाया तो उसने चाकू से तीन-चार वार कर दिए। बचने के लिए हाथ अड़ाए, जिस पर गंभीर घाव हो गए।
इसी दौरान बदमाश ने सोने का डेढ़ तोला वजनी मंगलसूत्र झपटा तो उसे पकड़ लिया। इसमें मंगलसूत्र टूट गया और आधा हिस्सा बदमाश लूट कर ले भागा। संघर्ष करते हुए देखकर दोनों बदमाश दौड़कर सड़क के डिवाइडर को फांदकर महू नाका की ओर जाने वाले मार्ग की तरफ भागे।
4 किमी पैदल घूमने जाते हैं, कहीं पुलिस नहीं दिखती
पूर्णिमा ने बताया उनके पति एलआईसी में रीजनल मैनेजर हैं वही सहेली माधुरी के पति निजी कंपनी में हैं। दोनों करीब 3 से 4 किमी रोज वॉक करती हैं। लेकिन जिन स्थानों से वे गुजरती हैं वहां कभी पुलिस की गश्त नजर नहीं आई।
दुकानों में अलसुबह चोरी, फुटेज भी मिले, चोरों को नहीं पकड़ पाई पुलिस
क्षेत्र के व्यापारी भी घटना से आक्रोशित हैं। क्योंकि कुछ दिन पहले ही अन्नपूर्णा मेन रोड पर सुबह 4 से 5 बजे के बीच दो मेडिकल शॉप के ताले तोड़कर लाखों माल चुराकर ले गए थे। बदमाशों के फुटेज भी सामने आए, लेकिन पुलिस अब तक बदमाशों को पकड़ नहीं पाई। क्षेत्र के रहवासियों ने बताया कि रात में एक दो बार गाड़ी सायरन बजाकर निकल जाती है। सुबह 4 से 6 के बीच पुलिस कि गश्त नहीं होती। ना ही वे नजर भी आते हैं।
Q. दिनदहाड़े सरेराह बदमाश महिलाओं पर इस कदर हमला कर लूट कर रहे हैं, पुलिस का खौफ नहीं है?
जवाब– नहीं, हमारी सक्रियता है। बल के लिहाज से सभी स्थानों पर पुलिस की मौजूदगी भी संभव नहीं है।
Q. पहले इसी मार्ग पर सुबह-सुबह दो मेडिकल स्टोर में चोरियां हुई अब ये लूट की वारदात, क्या बीट के जवान नहीं रहते?
जवाब– बीट के जवान 24 घंटे मूवमेंट करते हैं। वारदात के दौरान आसपास ही थे। डायल 100 पर सूचना मिलते ही जवान स्पॉट जाने के बजाए बदमाशों के भागने के पॉइंट को ब्लॉक करने के लिए लग जाते हैं।
Q. रहवासियों, व्यापारियों का आक्रोश है कि पुलिस की मौजूदगी जनता के बीच नहीं दिखती?
जवाब- ऐसा नहीं है। रात व सुबह की गश्त की मॉनिटरिंग अधिकारी करते हैं। यदि किसी की लापरवाही होती भी है तो एक्शन लिया जाता है।
Q. बदमाशों के फुटेज आए हैं पहचान हुई या नहीं?
जवाब- लूट में तीनों बदमाशों के जवाहर मार्ग तक के फुटेज मिले हैं। चाणक्यपुरी इलाके में भी मूवमेंट मिला है। जल्द ही गिरफ्तार कर लेंगे।

23 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreखजराना गणेश मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान श्री गणेश को अर्पित किया गया 56 व्यंजनों का भोग 16 घंटे पहले
Indoreइन्दौर में मानवता की मिसाल: एक ही दिन में हुए दो देहदान, चिकित्सा शिक्षा और शोध को मिला संबल 16 घंटे पहले
Indoreइंदौर के वृत्त सांवेर क्षेत्र में अवैध मदिरा के परिवहन के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई 16 घंटे पहले
Indoreइंदौर-अहमदाबाद रोड पर यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त, डायल-112 ने 08 घायलों को पहुंचाया अस्पताल 16 घंटे पहले
India News10-10 हजार में बैंक खाते खरीदकर देशभर में साइबर ठगी:रतलाम का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तमिलनाडु-तेलंगाना में भी दर्ज हैं केस 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में बिल्डर से मारपीट, ICU में भर्ती:दुकान कम कीमत में खरीदने का दबाव, बिल्डर को 8-10 लोगों ने पीटा 1 दिन पहले
Indoreचालान का 45 हजार में सेटलमेंट……:जूनियर इंजीनियर के लिए घूस लेता रीडर पकड़ाया 1 दिन पहले
Indore‘कमाई उजड़ गई, बच्चों को लेकर कहां जाएं’; इंदौर की कृष्णबाग कॉलोनी के लोगों का दर्द 1 दिन पहले
Indoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट के प्रयासों से सांवेर विधानसभा के 15 स्कूलों को मिली 28 करोड़ रुपये की सौगात 1 दिन पहले
Indoreजनजातीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने का प्रभावी माध्यम बनेगा “आदि बाजार” : केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उईके 1 दिन पहले
Indoreअधिकारियों को फोन लगाती रही नेता प्रतिपक्ष:दुकान लगाने वाले बोले –एरिया अच्छा नहीं, जहां जगह दी वहां कई परेशानियां, कांग्रेस ने दी चेतावनी 2 दिन पहले
Indoreइंदौर बायपास पर मौत बनकर दौड़ी कार, दो बाइकों को मारी टक्कर, इलेक्ट्रिक ठेकेदार की मौत; बेटा गंभीर 2 दिन पहले
Indoreसड़क निर्माण में बाधक 09 भवनों पर रिमूवल कार्रवाई 2 दिन पहले
Indoreआयुक्त के निरीक्षण में सफाई व्यवस्था में लापरवाही, अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर भव्य नगर कीर्तन, केसरी-बसंती रंग में रंगा शहर; 38 गुरुद्वारों की संगत हुई शामिल 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए होंगे व्यापक सुधार 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में नशेड़ी कार सवारों का उत्पात, सिग्नल पर कार को मारी टक्कर, महिला से बदसलूकी व युवकों को पीटा 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर श्री वर्मा ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में लापरवाही बरतने पर सेक्शन प्रभारी को किया निलंबित, बीएमओ और प्रोफेसर के पांच-पांच दिन के वेतन कटौती के दिये निर्देश 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर नियम विरुद्ध बाइक टैक्सी संचालन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 8 दिन पहले
Indoreकलारिया से झलारिया तक 10 ई-बसों का शुभारंभ, केंद्र सरकार के सहयोग से इंदौर को मिली 150 आधुनिक लोक परिवहन बसों की सौगात, ग्रामीण क्षेत्रों की शहरों से कनेक्टिविटी होगी मजबूत 8 दिन पहले
Indoreइंदौर में जलप्रदाय व्यवस्था की समीक्षा, लंबित पाइपलाइन कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश 8 दिन पहले
Indoreदिलजीत : अमेरिकी नागरिक हमें नबताए कि हिन्दुस्तान किसके बाप का है ! 9 दिन पहले
Indoreइंदौर में मल्हारगंज अस्पताल की सोनोग्राफी मशीन खराब, गर्भवती महिलाएं हो रहीं परेशान 9 दिन पहले
Indoreम्यूल अकाउंट से संदिग्ध लेनदेन, युवक गिरफ्तार 9 दिन पहले