देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndore
इंदौर 8 बार पढ़ी गई

लापरवाही बरतने पर इंदौर सीएमएचओ समेत तीन अधिकारियों को नोटिस

सभी अधिकारी स्वास्थ्य विभाग के, कलेक्टर ने शोकाज नोटिस जारी कर तीन दिन में मांगा स्पष्टीकरण, जवाब नहीं देने पर होगी कार्रवाई।

Abhishek Raghuvanshi6 मार्च 2023 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

सभी अधिकारी स्वास्थ्य विभाग के, कलेक्टर ने शोकाज नोटिस जारी कर तीन दिन में मांगा स्पष्टीकरण, जवाब नहीं देने पर होगी कार्रवाई।

सरकारी कार्य में लापरवाही बरतने पर इंदौर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) भूरेसिंह सैत्या सहित तीन अधिकारियों को कलेक्टर ने शोकाज नोटिस जारी किया है। तीनों अधिकारियों से तीन दिन में अपना स्पष्टीकरण देने को कहा गया है।

जानकारी अनुसार, कलेक्टर इलैया राजा टी. ने सीएमएचओ सैत्या को दो मामलों में कारण बताओ नोटिस जारी किया है। एक मामला सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों के निराकरण में उदासीनता बरतने का है। वहीं, दूसरा प्रकरण आशा कार्यकर्ताओं की सभी पदों पर भर्ती करने में लापरवाही बरतने का है। कलेक्टर द्वारा जारी शोकाज नोटिस में उल्लेख किया है कि 27 फरवरी को हुई टीएम मीटिंग में सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों की समीक्षा की गई। इसमें सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर स्वास्थ्य विभाग की शिकायतों के निराकरण का प्रतिशत 48.91 रहा, जो एक सप्ताह में की गई शिकायतों के निराकरण में कम रहा। कलेक्टर ने इसे सरकारी कार्य में उदासीनता एवं लापरवाही बताया है।

सीएमएचओ को दो नोटिस, तीन दिन में मांगा जवाब
वहीं, दूसरा शोकाज नोटिस इंदौर जिले में शहरी आशा कार्यकर्ताओं के स्वीकृत पद 906 की अपेक्षा वर्तमान में कुल 627 पदों पर ही नियुक्ति है। साथ ही 279 पद रिक्त होने पर इन्हें जल्द भरा जाना था, लेकिन एक वर्ष में भी इन पदों पर भर्ती का कोई प्रयास नहीं किए जाने पर इसे सीएमएचओ की समय पर कार्य नहीं करने की इच्छाशक्ति में कमी बताया है। साथ ही इसे सरकारी कार्य में लापरवाही बताया है। इस पर भी सीएमएचओ सैत्या को शोकाज नोटिस जारी किया है। दोनों ही नोटिस पर तीन दिनों में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

जिला कार्यक्रम प्रबंधक ने नहीं किया समन्वय
स्वास्थ्य विभाग के ही जिला कार्यक्रम प्रबंधक महेश साहू को भी कलेक्टर ने शोकाज नोटिस जारी किया है। नोटिस में उल्लेख है कि 25 फरवरी को हुई जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई थी। इसमें यह सामने आया कि जिले में शहरी आशा कार्यकर्ताओं के कुल 906 पद स्वीकृत हैं और वर्तमान में 627 पदों पर ही नियुक्ति है। शेष 279 पदों पर शीघ्र नियुक्ति की जाना थी, लेकिन इन पदों को भरा जाने के लिए साहू ने महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों से समन्वय स्थापित किया जाना था। यह साहू ने नहीं किया।

आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती में बरती लापरवाही
स्वास्थ्य विभाग इंदौर के ही सहायक कार्यक्रम प्रबंधक विनय पांडे को कलेक्टर ने तीसरा शोकाज नोटिस जारी किया है। नोटिस में इनके खिलाफ भी उल्लेख किया है कि जिले में स्वीकृत आशा कार्यकर्ताओं के रिक्त 279 पदों को भरने में महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों से समन्वय स्थापित करना था, लेकिन इन्होंने भी ऐसा नहीं किया। इस पर कलेक्टर ने इसे सरकारी कार्य में लापरवाही करार देते हुए शोकाज नोटिस जारी कर दिया। पांडे से भी तीन दिनों में उपस्थित होकर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का कहा है। स्पष्टीकरण नहीं देने पर एक पक्षीय कार्रवाई करने की भी चेतावनी दी है।

ePaper
आज का अंक23 november

23 नवंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
खजराना गणेश मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान श्री गणेश को अर्पित किया गया 56 व्यंजनों का भोगIndoreखजराना गणेश मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान श्री गणेश को अर्पित किया गया 56 व्यंजनों का भोग 16 घंटे पहलेइन्दौर में मानवता की मिसाल: एक ही दिन में हुए दो देहदान, चिकित्सा शिक्षा और शोध को मिला संबलIndoreइन्दौर में मानवता की मिसाल: एक ही दिन में हुए दो देहदान, चिकित्सा शिक्षा और शोध को मिला संबल 16 घंटे पहलेइंदौर के वृत्त सांवेर क्षेत्र में अवैध मदिरा के परिवहन के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाईIndoreइंदौर के वृत्त सांवेर क्षेत्र में अवैध मदिरा के परिवहन के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई 16 घंटे पहलेइंदौर-अहमदाबाद रोड पर यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त, डायल-112 ने 08 घायलों को पहुंचाया अस्पतालIndoreइंदौर-अहमदाबाद रोड पर यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त, डायल-112 ने 08 घायलों को पहुंचाया अस्पताल 16 घंटे पहले10-10 हजार में बैंक खाते खरीदकर देशभर में साइबर ठगी:रतलाम का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तमिलनाडु-तेलंगाना में भी दर्ज हैं केसIndia News10-10 हजार में बैंक खाते खरीदकर देशभर में साइबर ठगी:रतलाम का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तमिलनाडु-तेलंगाना में भी दर्ज हैं केस 1 दिन पहलेइंदौर में बिल्डर से मारपीट, ICU में भर्ती:​दुकान कम कीमत में खरीदने का दबाव, बिल्डर को 8-10 लोगों ने पीटाIndoreइंदौर में बिल्डर से मारपीट, ICU में भर्ती:​दुकान कम कीमत में खरीदने का दबाव, बिल्डर को 8-10 लोगों ने पीटा 1 दिन पहलेचालान का 45 हजार में सेटलमेंट……:जूनियर इंजीनियर के लिए घूस लेता रीडर ​पकड़ायाIndoreचालान का 45 हजार में सेटलमेंट……:जूनियर इंजीनियर के लिए घूस लेता रीडर ​पकड़ाया 1 दिन पहले‘कमाई उजड़ गई, बच्चों को लेकर कहां जाएं’; इंदौर की कृष्णबाग कॉलोनी के लोगों का दर्दIndore‘कमाई उजड़ गई, बच्चों को लेकर कहां जाएं’; इंदौर की कृष्णबाग कॉलोनी के लोगों का दर्द 1 दिन पहले
मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट के प्रयासों से सांवेर विधानसभा के 15 स्कूलों को मिली 28 करोड़ रुपये की सौगातIndoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट के प्रयासों से सांवेर विधानसभा के 15 स्कूलों को मिली 28 करोड़ रुपये की सौगात 1 दिन पहलेजनजातीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने का प्रभावी माध्यम बनेगा “आदि बाजार” : केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उईकेIndoreजनजातीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने का प्रभावी माध्यम बनेगा “आदि बाजार” : केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उईके 1 दिन पहलेअधिकारियों को फोन लगाती रही नेता प्रतिपक्ष:दुकान लगाने वाले बोले –एरिया अच्छा नहीं, जहां जगह दी वहां कई परेशानियां, कांग्रेस ने दी चेतावनीIndoreअधिकारियों को फोन लगाती रही नेता प्रतिपक्ष:दुकान लगाने वाले बोले –एरिया अच्छा नहीं, जहां जगह दी वहां कई परेशानियां, कांग्रेस ने दी चेतावनी 2 दिन पहलेइंदौर बायपास पर मौत बनकर दौड़ी कार, दो बाइकों को मारी टक्कर, इलेक्ट्रिक ठेकेदार की मौत; बेटा गंभीरIndoreइंदौर बायपास पर मौत बनकर दौड़ी कार, दो बाइकों को मारी टक्कर, इलेक्ट्रिक ठेकेदार की मौत; बेटा गंभीर 2 दिन पहलेसड़क निर्माण में बाधक 09 भवनों पर रिमूवल कार्रवाईIndoreसड़क निर्माण में बाधक 09 भवनों पर रिमूवल कार्रवाई 2 दिन पहलेआयुक्त के निरीक्षण में सफाई व्यवस्था में लापरवाही, अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाईIndoreआयुक्त के निरीक्षण में सफाई व्यवस्था में लापरवाही, अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई 2 दिन पहलेइंदौर में गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर भव्य नगर कीर्तन, केसरी-बसंती रंग में रंगा शहर; 38 गुरुद्वारों की संगत हुई शामिलIndoreइंदौर में गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर भव्य नगर कीर्तन, केसरी-बसंती रंग में रंगा शहर; 38 गुरुद्वारों की संगत हुई शामिल 2 दिन पहलेइंदौर में यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए होंगे व्यापक सुधारIndoreइंदौर में यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए होंगे व्यापक सुधार 4 दिन पहले
इंदौर में नशेड़ी कार सवारों का उत्पात, सिग्नल पर कार को मारी टक्कर, महिला से बदसलूकी व युवकों को पीटाIndoreइंदौर में नशेड़ी कार सवारों का उत्पात, सिग्नल पर कार को मारी टक्कर, महिला से बदसलूकी व युवकों को पीटा 8 दिन पहलेकलेक्टर श्री वर्मा ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में लापरवाही बरतने पर सेक्शन प्रभारी को किया निलंबित, बीएमओ और प्रोफेसर के पांच-पांच दिन के वेतन कटौती के दिये निर्देशIndoreकलेक्टर श्री वर्मा ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में लापरवाही बरतने पर सेक्शन प्रभारी को किया निलंबित, बीएमओ और प्रोफेसर के पांच-पांच दिन के वेतन कटौती के दिये निर्देश 8 दिन पहलेकलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर नियम विरुद्ध बाइक टैक्सी संचालन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाईIndoreकलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर नियम विरुद्ध बाइक टैक्सी संचालन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 8 दिन पहलेकलारिया से झलारिया तक 10 ई-बसों का शुभारंभ, केंद्र सरकार के सहयोग से इंदौर को मिली 150 आधुनिक लोक परिवहन बसों की सौगात, ग्रामीण क्षेत्रों की शहरों से कनेक्टिविटी होगी मजबूतIndoreकलारिया से झलारिया तक 10 ई-बसों का शुभारंभ, केंद्र सरकार के सहयोग से इंदौर को मिली 150 आधुनिक लोक परिवहन बसों की सौगात, ग्रामीण क्षेत्रों की शहरों से कनेक्टिविटी होगी मजबूत 8 दिन पहलेइंदौर में जलप्रदाय व्यवस्था की समीक्षा, लंबित पाइपलाइन कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देशIndoreइंदौर में जलप्रदाय व्यवस्था की समीक्षा, लंबित पाइपलाइन कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश 8 दिन पहलेदिलजीत : अमेरिकी नागरिक हमें नबताए कि हिन्दुस्तान किसके बाप का है !Indoreदिलजीत : अमेरिकी नागरिक हमें नबताए कि हिन्दुस्तान किसके बाप का है ! 9 दिन पहलेइंदौर में मल्हारगंज अस्पताल की सोनोग्राफी मशीन खराब, गर्भवती महिलाएं हो रहीं परेशानIndoreइंदौर में मल्हारगंज अस्पताल की सोनोग्राफी मशीन खराब, गर्भवती महिलाएं हो रहीं परेशान 9 दिन पहलेम्यूल अकाउंट से संदिग्ध लेनदेन, युवक गिरफ्तारIndoreम्यूल अकाउंट से संदिग्ध लेनदेन, युवक गिरफ्तार 9 दिन पहले
↑