मशहूर शायर राहत इंदौरी ने कोरोना को लेकर कह दी ऐसी बात, जीते करोड़ों दिल
शायर राहत इंदौरी ने देश में बढ़ते कोरोना के मरीज़ों को लेकर चिंता जताई है प्रसिद्ध शायर राहत इंदौरी ने कोरोना (Corona) पर एक ट्वीट कर करोड़ों दिलों को जीत लिया है.
शायर राहत इंदौरी ने देश में बढ़ते कोरोना के मरीज़ों को लेकर चिंता जताई है
प्रसिद्ध शायर राहत इंदौरी ने कोरोना (Corona) पर एक ट्वीट कर करोड़ों दिलों को जीत लिया है. उन्होंने लिखा है कि कोरोना के मरीजों को आइसोलेट करने के लिए सरकार उनके मकान का इस्तेमाल कर सकती है.
इंदौर. पूरे देश में कोरोना से हाहाकार मचा हुआ है. लोग अपनी अपनी हैसियत के हिसाब से पीड़ितों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं. कोई सैलरी दे रहा है तो कोई लोगों को भोजन बांट रहा है, तो कोई जरूरतमंदों तक दवाइयां पहुंचा रहा है. ऐसे में मशहूर शायर राहत इंदौरी (Rahat Indori) के एक ट्वीट ने लाखों लोगों का दिल जीत लिया है. राहत इंदौरी ने कोरोना वायरस की खिलाफत अपने अंदाज में की है.’मरीजों को आइसोलेट करने के लिए मेरा मकान हाज़िर है’
देश के सबसे साफ शहर इंदौर के रहवासी प्रख्यात शायर राहत इंदौरी ने देश में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मरीजों को लेकर चिंता जाहिर की है. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि, ‘खुदा ना करे, मुल्क में #COVID-19 के मरीज़ों की तादाद ज़्यादा हो, लेकिन अगर हो जाए और इंदौर में मरीज़ों को आइसोलेट करने के लिए अलग कमरों की ज़रूरत हो, तो मेरा मकान हाज़िर है. रब हम सबकी इस वबा से हिफाज़त करे.’ उन्होंने अपने इस ट्वीट में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को टैग किया है.खुदा ना करे, मुल्क में #COVIDー19 के मरीज़ों की तादाद ज़्यादा हो…लेकिन अगर हो जाए….और इंदौर में मरीज़ों को #isolate करने के लिए अलग कमरों की ज़रूरत हो, तो मेरा मकान हाज़िर है… ?@ChouhanShivraj@narendramodi
रब हम सबकी इस वबा से हिफाज़त करे….#StayAtHomeSaveLives
— Dr. Rahat Indori (@rahatindori) March 24, 2020राहत इंदौरी कर रहे लोगों की हौसला अफजाई
देशभर में अब तक कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 600 के ऊपर पहुंच गई है, वहीं मध्य प्रदेश में अभी तक कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 15 हो गई है जिसमें से 1 की मौत भी बुधवार को हो चुकी है. पूरे देश में 21 दिनों के लिए लॉकडाउन घोषित किया जा चुका है. अपने शहर में कोरोना वायरस से हुई पहली मौत और उसके बाद लगे कर्फ्यू ने राहत इंदौरी को भी हिलाकर रख दिया. उन्होंने धड़ाधड़ 5 ट्वीट कर लोगों से घरों में रहने की अपील की और गरीबों का ख्याल रखने की बात कही.
उन्होंने कहा कि,
‘घर की दीवारों से हम बतियाएंगे 21 दिन, शहर में सन्नाटे पर फैलाएंगे 21 दिन.’ शायर राहत इंदौरी ने कोरोना के मरीज़ों के इलाज के लिए अपना मकान देने की पेशकश की हैबाद के ट्वीट्स में उन्होंने लिखा कि,’नाविलें, किस्से, कहानी, टीवी, खबरें, सीरियल, एक एक करके अभी उड़ जाएंगे 21 दिन लॉन में रखे हुए गमले पे तुम रखना नजर, फूल बनके रोज खिलते जाएंगे 21 दिन इम्तिहां है देश और इंसानियत का इम्तिहां, देखना 2 रोज में कट जाएंगे 21 दिन अपने में हम इन्हें रखेंगे मेहमां की तरह, कुछ दिनों में हम से घुल मिल जाएंगे 21 दिन उन गरीबों का भी रखना हमें पूरा ख्याल जिनको है ये फिक्र के क्या खाएंगे 21 दिनये भी पढ़ें – COVID 19: भोपाल में दूसरा केस पॉजिटिव, बेटी के बाद पत्रकार पिता को हुआ कोरोनाघर में रहें और एक क्लिक पर मैहर की शारदा देवी के online दर्शन करें
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए इंदौर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: March 25, 2020, 10:38 PM IST

23 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
MadhyaPradeshजनजातीय नायक टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर होंगे छात्रावासों में संवाद कार्यक्रम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 घंटा पहले
MadhyaPradeshआईएफएमआईएस केयर्स थीम पर आहरण एवं संवितरण अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 1 घंटा पहले
Indoreखजराना गणेश मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान श्री गणेश को अर्पित किया गया 56 व्यंजनों का भोग 6 घंटे पहले
Indoreइन्दौर में मानवता की मिसाल: एक ही दिन में हुए दो देहदान, चिकित्सा शिक्षा और शोध को मिला संबल 6 घंटे पहले
Indoreइंदौर के वृत्त सांवेर क्षेत्र में अवैध मदिरा के परिवहन के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई 6 घंटे पहले
Indoreइंदौर-अहमदाबाद रोड पर यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त, डायल-112 ने 08 घायलों को पहुंचाया अस्पताल 6 घंटे पहले
India News10-10 हजार में बैंक खाते खरीदकर देशभर में साइबर ठगी:रतलाम का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तमिलनाडु-तेलंगाना में भी दर्ज हैं केस 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में बिल्डर से मारपीट, ICU में भर्ती:दुकान कम कीमत में खरीदने का दबाव, बिल्डर को 8-10 लोगों ने पीटा 1 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की तीन प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई, 9 खाद्य नमूने जांच हेतु लिए गए 1 दिन पहले
Indoreनगरीय निकायों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति पर दें विशेष ध्यान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 दिन पहले
Indoreसिंचाई परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में करें पूर्ण : जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट 1 दिन पहले
Indoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट के प्रयासों से सांवेर विधानसभा के 15 स्कूलों को मिली 28 करोड़ रुपये की सौगात 1 दिन पहले
Indoreजनजातीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने का प्रभावी माध्यम बनेगा “आदि बाजार” : केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उईके 1 दिन पहले
Indoreअधिकारियों को फोन लगाती रही नेता प्रतिपक्ष:दुकान लगाने वाले बोले –एरिया अच्छा नहीं, जहां जगह दी वहां कई परेशानियां, कांग्रेस ने दी चेतावनी 2 दिन पहले
Indoreइंदौर बायपास पर मौत बनकर दौड़ी कार, दो बाइकों को मारी टक्कर, इलेक्ट्रिक ठेकेदार की मौत; बेटा गंभीर 2 दिन पहले
Indoreसड़क निर्माण में बाधक 09 भवनों पर रिमूवल कार्रवाई 2 दिन पहले
Indoreइंदौर के लालबाग में मिली होलकरकालीन तिजोरी, खोलकर देखा जाएगा क्या है उसमें 7 दिन पहले
Indoreआयुक्त द्वारा निगम मुख्यालय में जनसुनवाई 42 आवेदनों पर तत्काल निराकरण के दिए निर्देश 7 दिन पहले
Indoreनिजी कंपनी के जनरल मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:25 दिन पहले ही केरल से इंदौर आए थे; पैर में दर्द के बाद बिगड़ी तबीयत 8 दिन पहले
Indoreइंदौर में नशेड़ी कार सवारों का उत्पात, सिग्नल पर कार को मारी टक्कर, महिला से बदसलूकी व युवकों को पीटा 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर श्री वर्मा ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में लापरवाही बरतने पर सेक्शन प्रभारी को किया निलंबित, बीएमओ और प्रोफेसर के पांच-पांच दिन के वेतन कटौती के दिये निर्देश 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर नियम विरुद्ध बाइक टैक्सी संचालन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 8 दिन पहले
Indoreकलारिया से झलारिया तक 10 ई-बसों का शुभारंभ, केंद्र सरकार के सहयोग से इंदौर को मिली 150 आधुनिक लोक परिवहन बसों की सौगात, ग्रामीण क्षेत्रों की शहरों से कनेक्टिविटी होगी मजबूत 8 दिन पहले
Indoreइंदौर में जलप्रदाय व्यवस्था की समीक्षा, लंबित पाइपलाइन कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश 8 दिन पहले