सांस लेने में थी तकलीफ, कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं, फिर भी कोरोना से हुई मौत
इंदौर में बुधवार को एक साथ 5 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले थे. इन सभी मरीजों की उम्र 49 से 68 वर्ष के बीच है.(प्रतीकात्मक फोटो) इंदौर (Indore) में चार कोरोना पॉजिटिव मरीजों का इलाज चल रहा है.
इंदौर में बुधवार को एक साथ 5 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले थे. इन सभी मरीजों की उम्र 49 से 68 वर्ष के बीच है.(प्रतीकात्मक फोटो)
इंदौर (Indore) में चार कोरोना पॉजिटिव मरीजों का इलाज चल रहा है. साथ ही नगर निगम ने इन मरीजों के घरों को सेनीटाइड करने के लिए दवा का छिड़काव किया है.
इंदौर. मध्य प्रदेश के इंदौर (Indore) में एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां कोरोना पीड़ित (Corona Sufferer) 65 वर्षीय एक महिला की मौत (Death) हो गई है. कहा जा रहा है कि महिला ने एमवाय अस्पताल में दम तोड़ा है. वह तीन दिन से एसवाय हॉस्पिटल में भर्ती थी. उसे सांस लेने में तकलीफ होने के चलते उज्जैन से एमवाय अस्पताल में रेफर किया गया था. उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. इंदौर में अभी 4 कोरोना पॉजिटिव मरीजों का इलाज चल रहा है.बता दें कि इंदौर में बुधवार को एक साथ 5 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले थे. इन सभी मरीजों की उम्र 49 से 68 वर्ष के बीच है. इंदौर के 13 सैंपल और आसपास के जिलों के 8 सैंपल जांच के लिए एमजीएम मेडीकल कॉलेज की वायरोलॉजी लैब भेजे गए थे, जिसमें से 5 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. इनमें से दो मरीजों की हालात ज्यादा गंभीर बताई जा रही थी, जिनमें से एक की अब मौत हो चुकी है.उज्जैन से रैफर होकर आई थी महिलाइंदौर में मिले 4 दूसरे कोरोना पॉजिटिव मरीजों में से तीन मरीज बॉम्बे अस्पताल और एक अरिहंत अस्पताल में भर्ती हैं. दो मरीज एक ही परिवार के हैं, जबकि एक इंदौर के रानीपुरा और एक चंदन नगर क्षेत्र का निवासी है. जबकि एमवाय अस्पताल में भर्ती पांचवी महिला मरीज की मौत हो गई है. उसे सांस लेने में तकलीफ हो रही थी, जिसकी रिपोर्ट एमजीएम मेडीकल कॉलेज भेजी गई थी. रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई थी. इस महिला की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है न इसने पिछले दिनों कोई विदेश यात्रा की थी.कोरोना पॉजिटिव मरीजों के घरों को किया जा रहा सेनीटाइजइंदौर में चार कोरोना पॉजिटिव मरीजों का इलाज चल रहा है. साथ ही नगर निगम ने इन मरीजों के घरों को सेनीटाइड करने के लिए दवा का छिड़काव किया है. टेंकरों के माध्यम से इनके घरों पर दवा का छिड़काव कर सेनीटाइजेशन का काम किया गया है. सीएमएचओ प्रवीण जड़िया का कहना है कि अस्पताल में इलाजरत सभी मरीजों की हालत स्थिर है. साथ ही वो पता करवा रहे हैं कि इनके संपर्क में कौन-कौन रहा है. हालांकि, इन चारों मरीजों में से भी किसी ने पिछले दिनों विदेश यात्रा नहीं की है. इनमें शामिल दो पुरुष मरीज आपस में मित्र हैं जो इसी महीने साथ में वैष्णोदेवी की तीर्थ यात्रा पर गए थे और हाल ही में लौटे हैं. ये भी पढ़े-
Coronavirus: लॉकडाउन में यह काम कर बुरे फंसे पप्पू यादव, दर्ज हुआ केसकोरोना के मरीजों के इलाज के लिए रामविलास पासवान ने बिहार को दिए एक करोड़ रुपए
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए इंदौर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: March 25, 2020, 6:48 PM IST

23 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
MadhyaPradeshजनजातीय नायक टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर होंगे छात्रावासों में संवाद कार्यक्रम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 घंटा पहले
MadhyaPradeshआईएफएमआईएस केयर्स थीम पर आहरण एवं संवितरण अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 1 घंटा पहले
Indoreखजराना गणेश मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान श्री गणेश को अर्पित किया गया 56 व्यंजनों का भोग 6 घंटे पहले
Indoreइन्दौर में मानवता की मिसाल: एक ही दिन में हुए दो देहदान, चिकित्सा शिक्षा और शोध को मिला संबल 6 घंटे पहले
Indoreइंदौर के वृत्त सांवेर क्षेत्र में अवैध मदिरा के परिवहन के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई 6 घंटे पहले
Indoreइंदौर-अहमदाबाद रोड पर यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त, डायल-112 ने 08 घायलों को पहुंचाया अस्पताल 6 घंटे पहले
India News10-10 हजार में बैंक खाते खरीदकर देशभर में साइबर ठगी:रतलाम का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तमिलनाडु-तेलंगाना में भी दर्ज हैं केस 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में बिल्डर से मारपीट, ICU में भर्ती:दुकान कम कीमत में खरीदने का दबाव, बिल्डर को 8-10 लोगों ने पीटा 1 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की तीन प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई, 9 खाद्य नमूने जांच हेतु लिए गए 1 दिन पहले
Indoreनगरीय निकायों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति पर दें विशेष ध्यान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 दिन पहले
Indoreसिंचाई परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में करें पूर्ण : जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट 1 दिन पहले
Indoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट के प्रयासों से सांवेर विधानसभा के 15 स्कूलों को मिली 28 करोड़ रुपये की सौगात 1 दिन पहले
Indoreजनजातीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने का प्रभावी माध्यम बनेगा “आदि बाजार” : केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उईके 1 दिन पहले
Indoreअधिकारियों को फोन लगाती रही नेता प्रतिपक्ष:दुकान लगाने वाले बोले –एरिया अच्छा नहीं, जहां जगह दी वहां कई परेशानियां, कांग्रेस ने दी चेतावनी 2 दिन पहले
Indoreइंदौर बायपास पर मौत बनकर दौड़ी कार, दो बाइकों को मारी टक्कर, इलेक्ट्रिक ठेकेदार की मौत; बेटा गंभीर 2 दिन पहले
Indoreसड़क निर्माण में बाधक 09 भवनों पर रिमूवल कार्रवाई 2 दिन पहले
Indoreइंदौर के लालबाग में मिली होलकरकालीन तिजोरी, खोलकर देखा जाएगा क्या है उसमें 7 दिन पहले
Indoreआयुक्त द्वारा निगम मुख्यालय में जनसुनवाई 42 आवेदनों पर तत्काल निराकरण के दिए निर्देश 7 दिन पहले
Indoreनिजी कंपनी के जनरल मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:25 दिन पहले ही केरल से इंदौर आए थे; पैर में दर्द के बाद बिगड़ी तबीयत 8 दिन पहले
Indoreइंदौर में नशेड़ी कार सवारों का उत्पात, सिग्नल पर कार को मारी टक्कर, महिला से बदसलूकी व युवकों को पीटा 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर श्री वर्मा ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में लापरवाही बरतने पर सेक्शन प्रभारी को किया निलंबित, बीएमओ और प्रोफेसर के पांच-पांच दिन के वेतन कटौती के दिये निर्देश 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर नियम विरुद्ध बाइक टैक्सी संचालन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 8 दिन पहले
Indoreकलारिया से झलारिया तक 10 ई-बसों का शुभारंभ, केंद्र सरकार के सहयोग से इंदौर को मिली 150 आधुनिक लोक परिवहन बसों की सौगात, ग्रामीण क्षेत्रों की शहरों से कनेक्टिविटी होगी मजबूत 8 दिन पहले
Indoreइंदौर में जलप्रदाय व्यवस्था की समीक्षा, लंबित पाइपलाइन कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश 8 दिन पहले