Covid-19 : CM शिवराज सिंह का जनता के नाम संदेश- कोरोना से डरें नहीं लड़ें
भोपाल. कल पीएम नरेन्द्र मोदी (PM MODI) के बाद अब आज मध्य प्रदेश (madhy pradesh) के सीएम शिवराज सिंह चौहान (shivraj singh chauhan) ने प्रदेश की जनता से कोरोना के खिलाफ जंग में साथ आने की अपील की है.
भोपाल. कल पीएम नरेन्द्र मोदी (PM MODI) के बाद अब आज मध्य प्रदेश (madhy pradesh) के सीएम शिवराज सिंह चौहान (shivraj singh chauhan) ने प्रदेश की जनता से कोरोना के खिलाफ जंग में साथ आने की अपील की है. प्रदेश की जनता के नाम संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा किसी को डरने की ज़रूरत नहीं है. कोरोना से डरें नहीं बल्कि लड़ें. अपने को और अपने लोगों को बचाने के लिए घर पर रहें. सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें.सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अपनी बात की शुरुआत नवरात्रि और नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए की. उन्होंने कहा कि मां इतनी शक्ति देना कि कोरोना हो ना. सब स्वस्थ रहें.लेकिन मां भी उसकी मदद करती हैं जो अपनी मदद करता है. शिवराज सिंह चौहान ने कहा संकट का समय है लेकिन इससे डरने की ज़रूरत नहीं हैं. . कोरोना को समाप्त करने का एकमात्र उपाय संपर्क क्रम तोड़ना है. इसलिए 21 दिन के इस लॉक डाउन में पीएम मोदी की अपील का पूरी तरह पालन करें.मेल-जोल ना रखें
शिवराज सिंह चौहान ने अपील की, 21 दिन के इस लॉक डाउन का 1 दिन निकल गया है. 20 दिन भी निकल जाएंगे. हमने 22 मार्च को जनता कर्फ्यू के दौरान जो संदेश दुनिया को दिया है उसे जारी रखें. पीएम मोदी ने जो लक्ष्मण रेखा बतायी है उसका पूरी तरह से पालन करें. मुख्यमंत्री ने कहा-मैं सबसे भावुक अपील करता हूं कि सब अपने को, अपने मित्रों, परिवार, प्रदेश, देश और जगत के लिए 20 दिन तक केवल अपने घर में रहें. अगर 21 दिन हम अपने घर में रह गए तो इस बीमारी की कमर तोड़ देंगे.कलेक्टर-एसपी को निर्देश
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने जानकारी दी कि कलेक्टर और एसपी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस करके उन्हें ज़रूरी दिशा निर्देश दे दिए गए हैं. 21 दिन के लॉक डाउन के दौरान दूध, किराना, दवाई की दुकानें खुली रहेंगी. अगर ज़रूरी है तो परिवार का एक सदस्य निकले. 3 मीटर का सोशल डिस्टेंस बनाएं और ज़रूरी सामान खरीदे. इस दौरान कोई धार्मिक-सामाजिक आयोजन नहीं होंगे. नवरात्रि का पर्व है. घर में साधना-उपासना करें. घर पर रहकर पढ़िए, लिखिए. परिवार को समय दीजिए.कोरोना वीरों का सम्मान करें
शिवराज सिंह चौहान ने कहा-संकट की इस घड़ी में हमारे डॉक्टर, सरकारी अमला, पुलिस और मीडिया कर्मी दिन रात काम कर रहे हैं. आप उन्हें सहयोग करें. कोरोना जानलेवा बीमारी नहीं है. हम सावधानी बरतेंगे तो कोरोना को परास्त कर देंगे. कोरोना पीड़ित चिंतित न हों. हम सरकारी, निजी अस्पताल में व्यवस्था कर रहे हैं. हर सर्दी-खांसी कोरोना नहीं होती. ज़रूरत पड़ने पर हेल्प लाइन नंबर 104 और 181 पर फोन कीजिए. सीएम ने कहा इन बीमारियों की दवाई स्वयंसेवी, वॉलियंटर्स के ज़रिए घर पर भेजी जाएगी.दान-दाताओं से अपील
सीएम शिवराज सिंह ने कहा मैं सभी समाज सेवियों, दानदाताओं से अपील करता हूं कि गरीबों के खान-पान की व्यवस्था करें. हॉस्टल में रह रहे लोग वहीं रहें. सूचना मिलने पर आवश्यकता की चीजें, खान-पान की उनके लिए वहीं व्यवस्था की जाएगी. उन्होंने बताया कि कई लोग मदद के लिए आगे आए हैं. उनके सहयोग से भोजन की व्यवस्था की जाएगी. मुख्यमंत्री ने कहा मुख्यमंत्री राहत कोष में मदद करें. बीपीएल लोगों को फिलहाल एक महीने का निशुल्क भोजन उपलब्ध कराया जाएगा.मैं हूं ना…
किसान परेशान न हों. कटाई का समय है. उनके हारवेस्टर आने से रोके नहीं जाएं. ड्राइवर की स्क्रीनिंग की जाएगी. लेकिन किसान गांव से बाहर न निकलें.थोड़े दिन संयंम रखें. शहर न आएं. गेहूं की खरीद की व्यवस्था भी जाएगी. गुरुवार को इस संबंध में दिशा निर्देश जारी हो जाएंगे. मैं हूं ना. हम मिलकर व्यवस्था बेहतर करेंगे. आपको दिक्कत और परेशानी नहीं आएगी.मनोबल बड़ा है
शिवराज सिंह चौहान ने कहा-हम कोरोना के खिलाफ मिलकर लड़ेंगे. हमारा मनोबल बड़ा है. सब लोग इस जंग में पीएम मोदी के साथ खड़े हों. इस जंग को जीतना है तो लॉक डाउन को सफल बनाएं. शिवराज सिंह चौहान ने कहा- मैं अभिनंदन करता हूं-डॉक्टर, पुलिस, मीडिया, सफाई कर्मी का. उन्होंने चेतावनी दी कि डॉक्टरों से कोई अमानवीय व्यवहार ना करें वरना उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. जमाखोरी और कालाबाज़ारी से बचें. कोरोना के खिलाफ ये जंग इंसानियत और मानवता को बचाने, परिवार को बचाने की लड़ाई है. घर पर रहकर पीएम के बताए रास्ते पर चलकर हम लड़ें और जीतें.ये भी पढ़ें-COVID 19: भोपाल में दूसरा केस पॉजिटिव, बेटी के बाद पत्रकार पिता को हुआ कोरोनाकोरोना के मरीज़ मिलने के बाद इंदौर में कर्फ्यू : ये दुकानें खुली रहेंगी…

23 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
MadhyaPradeshजनजातीय नायक टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर होंगे छात्रावासों में संवाद कार्यक्रम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 घंटा पहले
MadhyaPradeshआईएफएमआईएस केयर्स थीम पर आहरण एवं संवितरण अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 1 घंटा पहले
Indoreखजराना गणेश मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान श्री गणेश को अर्पित किया गया 56 व्यंजनों का भोग 6 घंटे पहले
Indoreइन्दौर में मानवता की मिसाल: एक ही दिन में हुए दो देहदान, चिकित्सा शिक्षा और शोध को मिला संबल 6 घंटे पहले
Indoreइंदौर के वृत्त सांवेर क्षेत्र में अवैध मदिरा के परिवहन के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई 6 घंटे पहले
Indoreइंदौर-अहमदाबाद रोड पर यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त, डायल-112 ने 08 घायलों को पहुंचाया अस्पताल 6 घंटे पहले
India News10-10 हजार में बैंक खाते खरीदकर देशभर में साइबर ठगी:रतलाम का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तमिलनाडु-तेलंगाना में भी दर्ज हैं केस 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में बिल्डर से मारपीट, ICU में भर्ती:दुकान कम कीमत में खरीदने का दबाव, बिल्डर को 8-10 लोगों ने पीटा 1 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की तीन प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई, 9 खाद्य नमूने जांच हेतु लिए गए 1 दिन पहले
Indoreनगरीय निकायों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति पर दें विशेष ध्यान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 दिन पहले
Indoreसिंचाई परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में करें पूर्ण : जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट 1 दिन पहले
Indoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट के प्रयासों से सांवेर विधानसभा के 15 स्कूलों को मिली 28 करोड़ रुपये की सौगात 1 दिन पहले
Indoreजनजातीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने का प्रभावी माध्यम बनेगा “आदि बाजार” : केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उईके 1 दिन पहले
Indoreअधिकारियों को फोन लगाती रही नेता प्रतिपक्ष:दुकान लगाने वाले बोले –एरिया अच्छा नहीं, जहां जगह दी वहां कई परेशानियां, कांग्रेस ने दी चेतावनी 2 दिन पहले
Indoreइंदौर बायपास पर मौत बनकर दौड़ी कार, दो बाइकों को मारी टक्कर, इलेक्ट्रिक ठेकेदार की मौत; बेटा गंभीर 2 दिन पहले
Indoreसड़क निर्माण में बाधक 09 भवनों पर रिमूवल कार्रवाई 2 दिन पहले
Indoreइंदौर के लालबाग में मिली होलकरकालीन तिजोरी, खोलकर देखा जाएगा क्या है उसमें 7 दिन पहले
Indoreआयुक्त द्वारा निगम मुख्यालय में जनसुनवाई 42 आवेदनों पर तत्काल निराकरण के दिए निर्देश 7 दिन पहले
Indoreनिजी कंपनी के जनरल मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:25 दिन पहले ही केरल से इंदौर आए थे; पैर में दर्द के बाद बिगड़ी तबीयत 8 दिन पहले
Indoreइंदौर में नशेड़ी कार सवारों का उत्पात, सिग्नल पर कार को मारी टक्कर, महिला से बदसलूकी व युवकों को पीटा 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर श्री वर्मा ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में लापरवाही बरतने पर सेक्शन प्रभारी को किया निलंबित, बीएमओ और प्रोफेसर के पांच-पांच दिन के वेतन कटौती के दिये निर्देश 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर नियम विरुद्ध बाइक टैक्सी संचालन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 8 दिन पहले
Indoreकलारिया से झलारिया तक 10 ई-बसों का शुभारंभ, केंद्र सरकार के सहयोग से इंदौर को मिली 150 आधुनिक लोक परिवहन बसों की सौगात, ग्रामीण क्षेत्रों की शहरों से कनेक्टिविटी होगी मजबूत 8 दिन पहले
Indoreइंदौर में जलप्रदाय व्यवस्था की समीक्षा, लंबित पाइपलाइन कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश 8 दिन पहले