पूर्व सीएम कमलनाथ ने शिवराज के CM बनते ही उनसे की यह अपील
पूर्व सीएम कमलनाथ ने सीएम शिवराज सिंह से की अपीलphoto. PTI शपथ ग्रहण के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) ने कहा कि कोराना गंभीर मामला है. इससे निपटने के लिए तमाम उपाय और इंतज़ाम किए जाएंगे.
पूर्व सीएम कमलनाथ ने सीएम शिवराज सिंह से की अपीलphoto. PTI
शपथ ग्रहण के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) ने कहा कि कोराना गंभीर मामला है. इससे निपटने के लिए तमाम उपाय और इंतज़ाम किए जाएंगे.
भोपाल.शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamal Nath) ने राजभवन से निकलने के बाद सबसे पहले सीएम शिवराज सिंह चौहान को बधाई दी. साथ ही उन्होंने शिवराज से एक राहत पैकेज की तत्काल घोषणा करने की अपील भी कर दी. वहीं, शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे सिंधिया खेमे के पूर्व कांग्रेसी मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने कहा कि मुझे बीजेपी मौका देगी तो मैं चुनाव लड़ूंगा.कमलनाथ ने मीडिया से बातचीत करते हुए सीएम शिवराज को बधाई दी. उन्होंने कहा, ‘मैंने जो विकास शुरू किए थे, उन्हें आगे बढ़ाया जाए और जो शुरू होने थे, उनकी शुरुआत करें.’ कमलनाथ ने ट्वीट में लिखा कि प्रदेश के नए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्पष्ट किया है कि कोरोना से बचाव उनकी पहली प्राथमिकता है. यह सही है कि आज के हालात में कोरोना के संक्रमण से प्रदेश की जनता की सुरक्षा के लिये कड़े कदम उठाने की बेहद आवश्यकता है. कोरोना के संक्रमण की रोकथाम के लिये किए जा रहे लॉकडाउन और अन्य निर्णयों से छोटे-छोटे खुदरा व्यवसाइयों, ठेले-गुमटी वालों की आर्थिक क्षति को लेकर मैं बेहद चिंतित हूं. मैं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से अपील करता हूं कि उनके नुक़सान की भरपाई का इंतज़ाम नयी सरकार प्राथमिकता से करे. उनके लिए तत्काल राहत पैकेज की घोषणा हो.सिंधिया खेमे के कई नेता मौजूद
शिवराज के शपथ ग्रहण समारोह में सिंधिया खेमे से आने वाले पूर्व कांग्रेस विधायक एवं मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया और गोविंद सिंह राजपूत मौजूद थे. सिसोदिया ने कहा मैं पार्टी का कार्यकर्ता हूं, मौका मिलेगा तो चुनाव लड़ूंगा. पार्टी जो कहेगी वही करूंगा. मेरा आमना सामना कमलनाथ से नहीं हुआ.शिवराज बोले- कोरोना गंभीर मामला
शपथ ग्रहण समारोह से लौटने के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि कोराना गंभीर मामला है. इससे निपटने के लिए तमाम उपाय और इंतज़ाम किए जाएंगे. शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रालय में विभाग के तमाम अधिकारियों से कोरोना को लेकर चर्चा की और आवश्यक निर्देश दिए.ये भी पढ़ें-CM बनते ही एक्शन में शिवराज, भोपाल और जबलपुर में लगाया कर्फ्यू
इंदौर सहित मालवा के 6 जिले 25 मार्च तक लॉकडाउन, इमरजेंसी सेवाएं चालू
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए भोपाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: March 24, 2020, 8:25 AM IST

23 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
MadhyaPradeshजनजातीय नायक टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर होंगे छात्रावासों में संवाद कार्यक्रम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 घंटा पहले
MadhyaPradeshआईएफएमआईएस केयर्स थीम पर आहरण एवं संवितरण अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 1 घंटा पहले
Indoreखजराना गणेश मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान श्री गणेश को अर्पित किया गया 56 व्यंजनों का भोग 6 घंटे पहले
Indoreइन्दौर में मानवता की मिसाल: एक ही दिन में हुए दो देहदान, चिकित्सा शिक्षा और शोध को मिला संबल 6 घंटे पहले
Indoreइंदौर के वृत्त सांवेर क्षेत्र में अवैध मदिरा के परिवहन के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई 6 घंटे पहले
Indoreइंदौर-अहमदाबाद रोड पर यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त, डायल-112 ने 08 घायलों को पहुंचाया अस्पताल 6 घंटे पहले
India News10-10 हजार में बैंक खाते खरीदकर देशभर में साइबर ठगी:रतलाम का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तमिलनाडु-तेलंगाना में भी दर्ज हैं केस 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में बिल्डर से मारपीट, ICU में भर्ती:दुकान कम कीमत में खरीदने का दबाव, बिल्डर को 8-10 लोगों ने पीटा 1 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की तीन प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई, 9 खाद्य नमूने जांच हेतु लिए गए 1 दिन पहले
Indoreनगरीय निकायों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति पर दें विशेष ध्यान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 दिन पहले
Indoreसिंचाई परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में करें पूर्ण : जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट 1 दिन पहले
Indoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट के प्रयासों से सांवेर विधानसभा के 15 स्कूलों को मिली 28 करोड़ रुपये की सौगात 1 दिन पहले
Indoreजनजातीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने का प्रभावी माध्यम बनेगा “आदि बाजार” : केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उईके 1 दिन पहले
Indoreअधिकारियों को फोन लगाती रही नेता प्रतिपक्ष:दुकान लगाने वाले बोले –एरिया अच्छा नहीं, जहां जगह दी वहां कई परेशानियां, कांग्रेस ने दी चेतावनी 2 दिन पहले
Indoreइंदौर बायपास पर मौत बनकर दौड़ी कार, दो बाइकों को मारी टक्कर, इलेक्ट्रिक ठेकेदार की मौत; बेटा गंभीर 2 दिन पहले
Indoreसड़क निर्माण में बाधक 09 भवनों पर रिमूवल कार्रवाई 2 दिन पहले
Indoreइंदौर के लालबाग में मिली होलकरकालीन तिजोरी, खोलकर देखा जाएगा क्या है उसमें 7 दिन पहले
Indoreआयुक्त द्वारा निगम मुख्यालय में जनसुनवाई 42 आवेदनों पर तत्काल निराकरण के दिए निर्देश 7 दिन पहले
Indoreनिजी कंपनी के जनरल मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:25 दिन पहले ही केरल से इंदौर आए थे; पैर में दर्द के बाद बिगड़ी तबीयत 8 दिन पहले
Indoreइंदौर में नशेड़ी कार सवारों का उत्पात, सिग्नल पर कार को मारी टक्कर, महिला से बदसलूकी व युवकों को पीटा 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर श्री वर्मा ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में लापरवाही बरतने पर सेक्शन प्रभारी को किया निलंबित, बीएमओ और प्रोफेसर के पांच-पांच दिन के वेतन कटौती के दिये निर्देश 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर नियम विरुद्ध बाइक टैक्सी संचालन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 8 दिन पहले
Indoreकलारिया से झलारिया तक 10 ई-बसों का शुभारंभ, केंद्र सरकार के सहयोग से इंदौर को मिली 150 आधुनिक लोक परिवहन बसों की सौगात, ग्रामीण क्षेत्रों की शहरों से कनेक्टिविटी होगी मजबूत 8 दिन पहले
Indoreइंदौर में जलप्रदाय व्यवस्था की समीक्षा, लंबित पाइपलाइन कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश 8 दिन पहले