MP Politics: मध्य प्रदेश के नहीं रहे नाथ, 'कमल' से मिले शिवराज
सीएम आवास पर कमलनाथ के साथ बीजेपी नेता शिवराज सिंह. मध्य प्रदेश की राजनीति में आज का दिन काफी महत्वपूर्ण रहा. कमलनाथ ने फ्लोर टेस्ट के पहले मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया.
सीएम आवास पर कमलनाथ के साथ बीजेपी नेता शिवराज सिंह.
मध्य प्रदेश की राजनीति में आज का दिन काफी महत्वपूर्ण रहा. कमलनाथ ने फ्लोर टेस्ट के पहले मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया. उसके बाद बीजेपी नेता शिवराज सिंह ने कमलनाथ से मुलाकात भी की.
भोपाल. मध्य प्रदेश की राजनीति में आज का दिन काफी महत्वपूर्ण रहा. कमलनाथ ने फ्लोर टेस्ट के पहले मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया. उसके बाद बीजेपी नेता शिवराज सिंह ने सीएम कमलनाथ से सीएम आवास पर मुलाकात की. बता दें, राज्यपाल लालजी टंडन ने सीएम कमलनाथ और उनके पूरे कैबिनेट का इस्तीफा शुक्रवार को मंजूर कर लिया है. इस दौरान राज्यपाल ने नए सीएम के चुने जाने तक पद पर बने रहने का अनुरोध किया. जानकारी मिल रही है कि बीजेपी विधायक दल की बैठक शनिवार शाम को होने जा रही है. इस बैठक में बीजेपी विधायक दल के नेता का चुनाव होगा.शनिवार को राज्यपाल से मिलेंगे बीजेपी नेतामाना जा रहा है कि इस बैठक के बाद बीजेपी राज्यपाल से मुलाकात करेंगे. इस दौरान सरकार बनाने का दावा पेश होगा.महाधिवक्ता ने दिया इस्तीफाइसके साथ ही प्रदेश में इस्तीफों का सिलसिला जारी है. जानकारी मिल रही है कि प्रदेश के महाधिवक्ता शशांक शेखर ने अपने पद से इस्तीफे दे दिया है. उन्होंने अपना इस्तीफा विधि एवं विधाई कार्य विभाग के प्रमुख सचिव को सौंपा है. सीएम के इस्तीफे के बाद उन्होंने यह कदम उठाया. वहीं, कमलनाथ से मुलाकात करने के बाद पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मीडिया से किसी भी तरह की बातचीत नहीं की.इस्तीफे के बाद विधानसभा पहुंचे बीजेपी नेतासीएम कमलनाथ के राज्यपाल को इस्तीफा सौंपने के बाद बीजेपी विधायक, नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव, बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा, पूर्व सीएम शिवराज सिंह की अगुवाई में विधानसभा पहुंचे. वहीं, विधानसभा स्पीकर ने सदन में कहा कि सीएम कमलनाथ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. इसलिए अब विश्वास मत की जरूरत नहीं है. लगभग 7 मिनट की औपचारिक कार्यवाही के बाद विधानसभा को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया.वरिष्ठ नेताओं के साथ हुई BJP विधायकों की बैठक
विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित होने के बाद बीजेपी कार्यालय में एक बैठक हुई. इस बैठक में विधायकों के अलावा बीजेपी के बड़े नेता भी मौजूद थे. इन नेताओं की मौजूदगी में बीजेपी कार्यालय में जश्न मनाया गया. सीएम पद को लेकर पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि संगठन ही तय करेगा कि अगला सीएम कौन होगा.
(इनपुट: शरद श्रीवास्तव) ये भी पढ़ें:खत्म नहीं हुए हैं कमलनाथ के मौके, अब भी सज सकता है ताज, बस करना होगा ये कामत्वरित टिप्पणी-क्या सिंधिया समर्थकों की निष्ठा को भांपने में नाकाम रहे कमलनाथ?
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए भोपाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: March 20, 2020, 8:13 PM IST

23 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
MadhyaPradeshजनजातीय नायक टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर होंगे छात्रावासों में संवाद कार्यक्रम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 घंटा पहले
MadhyaPradeshआईएफएमआईएस केयर्स थीम पर आहरण एवं संवितरण अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 1 घंटा पहले
Indoreखजराना गणेश मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान श्री गणेश को अर्पित किया गया 56 व्यंजनों का भोग 6 घंटे पहले
Indoreइन्दौर में मानवता की मिसाल: एक ही दिन में हुए दो देहदान, चिकित्सा शिक्षा और शोध को मिला संबल 6 घंटे पहले
Indoreइंदौर के वृत्त सांवेर क्षेत्र में अवैध मदिरा के परिवहन के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई 6 घंटे पहले
Indoreइंदौर-अहमदाबाद रोड पर यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त, डायल-112 ने 08 घायलों को पहुंचाया अस्पताल 6 घंटे पहले
India News10-10 हजार में बैंक खाते खरीदकर देशभर में साइबर ठगी:रतलाम का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तमिलनाडु-तेलंगाना में भी दर्ज हैं केस 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में बिल्डर से मारपीट, ICU में भर्ती:दुकान कम कीमत में खरीदने का दबाव, बिल्डर को 8-10 लोगों ने पीटा 1 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की तीन प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई, 9 खाद्य नमूने जांच हेतु लिए गए 1 दिन पहले
Indoreनगरीय निकायों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति पर दें विशेष ध्यान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 दिन पहले
Indoreसिंचाई परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में करें पूर्ण : जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट 1 दिन पहले
Indoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट के प्रयासों से सांवेर विधानसभा के 15 स्कूलों को मिली 28 करोड़ रुपये की सौगात 1 दिन पहले
Indoreजनजातीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने का प्रभावी माध्यम बनेगा “आदि बाजार” : केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उईके 1 दिन पहले
Indoreअधिकारियों को फोन लगाती रही नेता प्रतिपक्ष:दुकान लगाने वाले बोले –एरिया अच्छा नहीं, जहां जगह दी वहां कई परेशानियां, कांग्रेस ने दी चेतावनी 2 दिन पहले
Indoreइंदौर बायपास पर मौत बनकर दौड़ी कार, दो बाइकों को मारी टक्कर, इलेक्ट्रिक ठेकेदार की मौत; बेटा गंभीर 2 दिन पहले
Indoreसड़क निर्माण में बाधक 09 भवनों पर रिमूवल कार्रवाई 2 दिन पहले
Indoreइंदौर के लालबाग में मिली होलकरकालीन तिजोरी, खोलकर देखा जाएगा क्या है उसमें 7 दिन पहले
Indoreआयुक्त द्वारा निगम मुख्यालय में जनसुनवाई 42 आवेदनों पर तत्काल निराकरण के दिए निर्देश 7 दिन पहले
Indoreनिजी कंपनी के जनरल मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:25 दिन पहले ही केरल से इंदौर आए थे; पैर में दर्द के बाद बिगड़ी तबीयत 8 दिन पहले
Indoreइंदौर में नशेड़ी कार सवारों का उत्पात, सिग्नल पर कार को मारी टक्कर, महिला से बदसलूकी व युवकों को पीटा 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर श्री वर्मा ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में लापरवाही बरतने पर सेक्शन प्रभारी को किया निलंबित, बीएमओ और प्रोफेसर के पांच-पांच दिन के वेतन कटौती के दिये निर्देश 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर नियम विरुद्ध बाइक टैक्सी संचालन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 8 दिन पहले
Indoreकलारिया से झलारिया तक 10 ई-बसों का शुभारंभ, केंद्र सरकार के सहयोग से इंदौर को मिली 150 आधुनिक लोक परिवहन बसों की सौगात, ग्रामीण क्षेत्रों की शहरों से कनेक्टिविटी होगी मजबूत 8 दिन पहले
Indoreइंदौर में जलप्रदाय व्यवस्था की समीक्षा, लंबित पाइपलाइन कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश 8 दिन पहले