भोपाल: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने BJP ऑफिस पर किया विरोध प्रदर्शन
प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता भूपेन्द्र गुप्ता ने भाजपा के इस आरोप से इंकार किया.
प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता भूपेन्द्र गुप्ता ने भाजपा के इस आरोप से इंकार किया. (फाइल फोटो)
कांग्रेस के प्रवक्ता भूपेन्द्र गुप्ता (Bhupendra Gupta) ने आरोप लगाया कि शांतिपूर्वक विरोध प्रदर्शन पर भाजपा एक झूठी कहानी परोसने का नाटक कर रही है.
भोपाल. कांग्रेस (Congress) के नाराज कार्यकर्ताओं ने बुधवार शाम को यहां प्रदेश भाजपा कार्यालय (BJP Office) के बाहर विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस ने कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है. जबकि भाजपा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हमला करने का आरोप लगाया है. बेंगलुरु में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) सहित प्रदेश कांग्रेस के मंत्रियों को कर्नाटक पुलिस द्वारा बुधवार सुबह कथित रूप से हिरासत में लिए जाने के विरोध में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय का घेराव करने जमा हो गए और नारेबाजी करने लगे.मालूम हो कि बेंगलुरु में बुधवार की सुबह उस रिसॉर्ट के पास नाटकीय घटनाक्रम देखने को मिला था जहां मध्य प्रदेश के बागी कांग्रेस विधायक ठहरे हुए हैं. पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने पुलिस पर विधायकों से मुलाकात न करने देने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया, जिसके बाद पुलिस ने सिंह सहित अन्य कांग्रेस नेताओं को हिरासत में ले लिया. प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता राहुल कोठारी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार मध्य प्रदेश में जल्द ही जाने वाली है. इसलिए भाजपा कार्यालय पर हमला किया गया है. उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘‘हम अपने कार्यालय में शांतिपूर्वक बैठे हुए थे. तभी कांग्रेस के लोगों ने पत्थरों और लाठियों से हमारे ऊपर हमला कर दिया.’’भूपेन्द्र गुप्ता ने भाजपा के इस आरोप से इंकार कियाप्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता भूपेन्द्र गुप्ता ने भाजपा के इस आरोप से इंकार किया और कहा कि कार्यकर्ता वहां गए थे लेकिन विरोध करने से पहले ही पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता कर्नाटक की भाजपा सरकार के खिलाफ शांतिपूर्वक प्रदर्शन करना चाहते थे जिसने बेंगलुरु में हमारे नेता दिग्विजय सिंह को हमारे विधायकों से ही नहीं मिलने दिया.गुप्ता ने आरोप लगाया कि शांतिपूर्वक विरोध प्रदर्शन पर भाजपा एक झूठी कहानी परोसने का नाटक कर रही है. आधारहीन आरोप लगाने के बजाय वह एक भी ऐसे व्यक्ति के बारे में बताए जो इस शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन में आहत हुआ हो. घटनास्थल पर मौजूद हबीबगंज पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक राकेश श्रीवास्तव ने बताया कि घटना में किसी को चोट नहीं आई है. विरोध प्रदर्शन में हमें हिंसा की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है.10 मार्च को सिंधिया ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया थागौरतलब है कि कांग्रेस द्वारा कथित तौर पर उपेक्षा किये जाने से परेशान होकर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 10 मार्च को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था और 11 मार्च को भाजपा में शामिल हो गये. इसके बाद ही मध्य प्रदेश के 22 कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था, जिनमें से अधिकांश सिंधिया के कट्टर समर्थक हैं. 14 मार्च, शनिवार को विधानसभा अध्यक्ष ने छह विधायकों के त्यागपत्र मंजूर कर लिए जबकि शेष 16 विधायकों के त्यागपत्र पर अध्यक्ष ने फिलहाल कोई निर्णय नहीं लिया है. इससे प्रदेश में कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार पर संकट गहरा गया है. ये सभी 22 सिंधिया समर्थक विधायक एवं पूर्व विधायक बेंगलुरु में डेरा डाले हुए हैं.ये भी पढ़ें- Covid 19: शाहीन बाग में नवजात-छोटे बच्चों की मौजूदगी पर दर्ज हुई शिकायत
Covid 19: शाहीन बाग में नवजात-छोटे बच्चों की मौजूदगी पर दर्ज हुई शिकायत
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए भोपाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: March 18, 2020, 8:48 PM IST

23 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
MadhyaPradeshजनजातीय नायक टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर होंगे छात्रावासों में संवाद कार्यक्रम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 घंटा पहले
MadhyaPradeshआईएफएमआईएस केयर्स थीम पर आहरण एवं संवितरण अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 1 घंटा पहले
Indoreखजराना गणेश मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान श्री गणेश को अर्पित किया गया 56 व्यंजनों का भोग 6 घंटे पहले
Indoreइन्दौर में मानवता की मिसाल: एक ही दिन में हुए दो देहदान, चिकित्सा शिक्षा और शोध को मिला संबल 6 घंटे पहले
Indoreइंदौर के वृत्त सांवेर क्षेत्र में अवैध मदिरा के परिवहन के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई 6 घंटे पहले
Indoreइंदौर-अहमदाबाद रोड पर यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त, डायल-112 ने 08 घायलों को पहुंचाया अस्पताल 6 घंटे पहले
India News10-10 हजार में बैंक खाते खरीदकर देशभर में साइबर ठगी:रतलाम का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तमिलनाडु-तेलंगाना में भी दर्ज हैं केस 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में बिल्डर से मारपीट, ICU में भर्ती:दुकान कम कीमत में खरीदने का दबाव, बिल्डर को 8-10 लोगों ने पीटा 1 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की तीन प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई, 9 खाद्य नमूने जांच हेतु लिए गए 1 दिन पहले
Indoreनगरीय निकायों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति पर दें विशेष ध्यान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 दिन पहले
Indoreसिंचाई परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में करें पूर्ण : जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट 1 दिन पहले
Indoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट के प्रयासों से सांवेर विधानसभा के 15 स्कूलों को मिली 28 करोड़ रुपये की सौगात 1 दिन पहले
Indoreजनजातीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने का प्रभावी माध्यम बनेगा “आदि बाजार” : केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उईके 1 दिन पहले
Indoreअधिकारियों को फोन लगाती रही नेता प्रतिपक्ष:दुकान लगाने वाले बोले –एरिया अच्छा नहीं, जहां जगह दी वहां कई परेशानियां, कांग्रेस ने दी चेतावनी 2 दिन पहले
Indoreइंदौर बायपास पर मौत बनकर दौड़ी कार, दो बाइकों को मारी टक्कर, इलेक्ट्रिक ठेकेदार की मौत; बेटा गंभीर 2 दिन पहले
Indoreसड़क निर्माण में बाधक 09 भवनों पर रिमूवल कार्रवाई 2 दिन पहले
Indoreइंदौर के लालबाग में मिली होलकरकालीन तिजोरी, खोलकर देखा जाएगा क्या है उसमें 7 दिन पहले
Indoreआयुक्त द्वारा निगम मुख्यालय में जनसुनवाई 42 आवेदनों पर तत्काल निराकरण के दिए निर्देश 7 दिन पहले
Indoreनिजी कंपनी के जनरल मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:25 दिन पहले ही केरल से इंदौर आए थे; पैर में दर्द के बाद बिगड़ी तबीयत 8 दिन पहले
Indoreइंदौर में नशेड़ी कार सवारों का उत्पात, सिग्नल पर कार को मारी टक्कर, महिला से बदसलूकी व युवकों को पीटा 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर श्री वर्मा ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में लापरवाही बरतने पर सेक्शन प्रभारी को किया निलंबित, बीएमओ और प्रोफेसर के पांच-पांच दिन के वेतन कटौती के दिये निर्देश 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर नियम विरुद्ध बाइक टैक्सी संचालन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 8 दिन पहले
Indoreकलारिया से झलारिया तक 10 ई-बसों का शुभारंभ, केंद्र सरकार के सहयोग से इंदौर को मिली 150 आधुनिक लोक परिवहन बसों की सौगात, ग्रामीण क्षेत्रों की शहरों से कनेक्टिविटी होगी मजबूत 8 दिन पहले
Indoreइंदौर में जलप्रदाय व्यवस्था की समीक्षा, लंबित पाइपलाइन कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश 8 दिन पहले