
कर्नाटक में सोमवार रात एक भाजपा नेता की हत्या कर दी गई। इस नेता की हत्या का उदयपुर से कनेक्शन सामने आ रहा है हालांकि पुलिस हर पहलु पर जांच कर रही है। इस नेता ने उदयपुर में हुई कन्हैयालाल की हत्या के विरोध में पोस्ट डाली थी।
दक्षिण कन्नड़ जिले में भाजपा के कार्यकर्ता प्रवीण नेट्टारू की हत्या कर दी गई। प्रवीण बेल्लारी क्षेत्र के पास पोल्ट्री की दुकान संचालित करता था। वह भाजपा युवा मोर्चा का कार्यकर्ता था। प्रवीण ने 29 जून को टेलर कन्हैयालाल की हत्या के विरोध में सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली थी। इसमें उन्होंने एक फोटो भी शेयर की थी। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा था कि सिर्फ राष्ट्रवादी विचारधारा का समर्थन करने के लिए एक टेलर की गला काटकर हत्या कर दी गई और इसका वीडियो भी बनाया गया। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है कि क्या प्रवीण की हत्या का उदयपुर कनेक्शन है या किसी अन्य कारण से उनकी हत्या की गई है।
