देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
देश 11 बार पढ़ी गई

डरा रहा कोरोना, 14 दिन में पॉजिटिविटी रेट दोगुना:12 राज्यों में संक्रमण दर 10% से ज्यादा, WHO ने कहा- 5% से ज्यादा दर चिंता की बात

देश में कोरोना अब डरा रहा है। पिछले 14 दिन में पॉजिटिविटी रेट लगभग दोगुना से ज्यादा बढ़ गया है। सिर्फ 168 दिन बाद पॉजिटिविटी रेट 7% के पार हो चुका है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी।

Abhishek Raghuvanshi27 जुलाई 2022 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

देश में कोरोना अब डरा रहा है। पिछले 14 दिन में पॉजिटिविटी रेट लगभग दोगुना से ज्यादा बढ़ गया है। सिर्फ 168 दिन बाद पॉजिटिविटी रेट 7% के पार हो चुका है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी। WHO के मुताबिक, 5% से ज्यादा पॉजिटिविटी रेट चिंता की बात है। बीते 24 घंटे में देश में 14,830 नए केस आए। 18,159 मरीज ठीक हुए, जबकि 36 संक्रमितों की मौत हो गई। एक्टिव केस 1,47,512 हैं।

उधर, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कोरोना पॉजिटव हो गए हैं। उन्हें कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। अब उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

तस्वीरों में खबर4 फोटो

7 करोड़ से ज्यादा को बूस्टर डोज लगी
देश में कुल 7.37 करोड़ लोगों को बूस्टर डोज लग चुकी है। 13 जुलाई को सरकार ने 18+ वालों को मुफ्त में बूस्टर लगाने की घोषणा की थी। इसके बाद महज 13 दिनों में (13 से 25 जुलाई के बीच) 2 करोड़ लोग प्रिकॉशन डोज लगवा चुके हैं। 1 से 12 जुलाई के बीच 53 लाख लोगों ने ही बूस्टर डोज लगवाई थी यानी रफ्तार 4 गुना तक बढ़ गई है।

फिर भी हम अभी पीछे हैं, क्योंकि 69 करोड़ लोगों को दूसरी डोज लगवाए हुए 6 महीने हो चुके हैं, लेकिन इनमें से करीब 90% ने अब तक बूस्टर नहीं लगवाई। सबसे ज्यादा 2.45 करोड़ बूस्टर डोज 60 से ऊपर वालों को लगी हैं।

24 जुलाई के आंकड़ें देखें तो 12 राज्यों में संक्रमण दर 10% जबकि मेघालय, मिजोरम और नागालैंड में संक्रमण दर तो 20% के भी ऊपर पहुंच गई है। वहीं, 12 अन्य राज्यों में राहत की बात है, यहां संक्रमण दर 5% से कम है। 11 जुलाई को पॉजिटिविटी रेट 3.2% था।

सिर्फ 2 डोज 6 महीने में बेअसर, बूस्टर से 52% सुरक्षा
वैक्सीन की दोनों डोज लगवाने से मिली इम्युनिटी 4-6 महीने में कम होने लगती है। यानी दोबारा संक्रमण से सुरक्षा लगभग खत्म हो जाती है। इसलिए बूस्टर लगवाना जरूरी है। कतर के स्वास्थ्य मंत्रालय के सहयोग से हुई रिसर्च कहती है कि तीसरा डोज यानी बूस्टर लगवाने से संक्रमण का खतरा 52% तक कम हो जाता है।

हार्वर्ड मेडिकल स्कूल के डॉ. राम एस. उपाध्याय ने भास्कर से बातचीत में बताया कि बूस्टर डोज इम्युनिटी को कई गुना बढ़ा देती है और दोबारा संक्रमण का खतरा कम हो जाता है। पुराने संक्रमण से आई इम्युनिटी 14 महीने तक सुरक्षित रखती है।

दो महीने बाद महाराष्ट्र में नए केस 1000 से नीचे
तमिलनाडु, केरल, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक और महाराष्ट्र ये पांच ऐसे बड़े राज्य हैं, जहां संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। हालांकि, महाराष्ट्र में करीब दो महीने बाद नए केस में जबरदस्त गिरावट आई। पिछले 24 घंटे में राज्य में 785 नए मामले सामने आए, 935 मरीज ठीक हुए। जबकि 6 संक्रमितों की मौत हो गई। इससे पहले 31 मई को महाराष्ट्र में 711 नए केस मिले थे।

वहीं, महाराष्ट्र में नए केस में कमी के बाद तमिलनाडु नए संक्रमण के मामले में टॉप पर पहुंच गया है। तमिलनाडु में पिछले 24 घंटे में 1903 नए केस आए। किसी भी कोरोना मरीज की मौत नहीं हुई।

सिर्फ तीन राज्यों में 1000 से ज्यादा मामले
देश में सिर्फ तीन ही राज्य ऐसे हैं जहां 1000 से ज्यादा मामले दर्ज किए गए। इन राज्यों में तमिलनाडु, केरल और पश्चिम बंगाल हैं। सोमवार से पहले इस लिस्ट में महाराष्ट्र, कर्नाटक और ओडिशा भी शामिल थे। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकडों के मुताबिक बीते 24 घंटे में केरल में 1700, पश्चिम बंगाल में 1094 नए संक्रमित मिले। वहीं, कर्नाटक में 939, और ओडिशा में 739 नए मामले रिकॉर्ड किए गए।

राजधानी दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट भले ही 8.18% हो, लेकिन यहां कोरोना के नए केस 500 से नीचे है। सोमवार को राजधानी में 463 नए मामले दर्ज किए गए। पॉजिटिविटी रेट 8.18% का मतलब हुआ कि 100 में से 8 या 9 लोग ही संक्रमित मिल रहे हैं।

10 राज्यों में पॉजिटिविटी रेट 10% के ऊपर
देश के 10 राज्यों में पॉजिटिविटी रेट 10% से ऊपर है। इनमें पश्चिम बंगाल, राजस्थान, केरल, उत्तराखंड, पुदुचेरी, सिक्किम, मणिपुर, हिमाचल प्रदेश, नागालैंड और मेघालय शामिल हैं। पश्चिम बंगाल में पॉजिटिविटी रेट-12.65%, राजस्थान में 11.11% , केरल में 11.46%, उत्तराखंड में 14.35%, पुदुचेरी-10.06%, सिक्किम में 21.28%, मणिपुर में 11.64%, हिमाचल प्रदेश में 16.95%, नागालैंड में 17.20% और मेघालय में 14.93% रिकॉर्ड की गई।

भारतीय यात्रियों पर सख्त निगरानी रखेगा पाक
कोरोना के ओमिक्रॉन वेरिएंट BA-275 के बढ़ते मामलों के चलते पाकिस्तान ने सख्ती बढ़ा दी है। अब देश में भारतीय यात्रियों पर सख्त निगरानी रखेगा। यह नियम हवाई और भूमि दोनों रास्तों से आने वाले यात्रियों पर लागू होता है। देश में बीते 24 घंटे में 16,866 नए केस आए और 17,477 मरीज ठीक हुए। इस दौरान 41 मरीजों की मौत हो गई।

इन नए मामलों के साथ ही कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 1 लाख 46 हजार 213 पहुंच गई। इससे पहले शनिवार को देश में 19,100 नए केस मिले थे, जबकि 35 लोगों की मौत हो गई थी।

ePaper
आज का अंक23 november

23 नवंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
जनजातीय नायक टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर होंगे छात्रावासों में संवाद कार्यक्रम : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshजनजातीय नायक टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर होंगे छात्रावासों में संवाद कार्यक्रम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 2 घंटे पहलेआईएफएमआईएस केयर्स थीम पर आहरण एवं संवितरण अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभMadhyaPradeshआईएफएमआईएस केयर्स थीम पर आहरण एवं संवितरण अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 2 घंटे पहलेखजराना गणेश मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान श्री गणेश को अर्पित किया गया 56 व्यंजनों का भोगIndoreखजराना गणेश मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान श्री गणेश को अर्पित किया गया 56 व्यंजनों का भोग 6 घंटे पहलेइन्दौर में मानवता की मिसाल: एक ही दिन में हुए दो देहदान, चिकित्सा शिक्षा और शोध को मिला संबलIndoreइन्दौर में मानवता की मिसाल: एक ही दिन में हुए दो देहदान, चिकित्सा शिक्षा और शोध को मिला संबल 6 घंटे पहलेइंदौर के वृत्त सांवेर क्षेत्र में अवैध मदिरा के परिवहन के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाईIndoreइंदौर के वृत्त सांवेर क्षेत्र में अवैध मदिरा के परिवहन के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई 6 घंटे पहलेइंदौर-अहमदाबाद रोड पर यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त, डायल-112 ने 08 घायलों को पहुंचाया अस्पतालIndoreइंदौर-अहमदाबाद रोड पर यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त, डायल-112 ने 08 घायलों को पहुंचाया अस्पताल 6 घंटे पहले10-10 हजार में बैंक खाते खरीदकर देशभर में साइबर ठगी:रतलाम का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तमिलनाडु-तेलंगाना में भी दर्ज हैं केसIndia News10-10 हजार में बैंक खाते खरीदकर देशभर में साइबर ठगी:रतलाम का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तमिलनाडु-तेलंगाना में भी दर्ज हैं केस 1 दिन पहलेइंदौर में बिल्डर से मारपीट, ICU में भर्ती:​दुकान कम कीमत में खरीदने का दबाव, बिल्डर को 8-10 लोगों ने पीटाIndoreइंदौर में बिल्डर से मारपीट, ICU में भर्ती:​दुकान कम कीमत में खरीदने का दबाव, बिल्डर को 8-10 लोगों ने पीटा 1 दिन पहले
खाद्य सुरक्षा प्रशासन की तीन प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई, 9 खाद्य नमूने जांच हेतु लिए गएIndoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की तीन प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई, 9 खाद्य नमूने जांच हेतु लिए गए 1 दिन पहलेनगरीय निकायों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति पर दें विशेष ध्यान : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreनगरीय निकायों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति पर दें विशेष ध्यान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 दिन पहलेसिंचाई परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में करें पूर्ण : जल संसाधन मंत्री श्री सिलावटIndoreसिंचाई परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में करें पूर्ण : जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट 1 दिन पहलेमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट के प्रयासों से सांवेर विधानसभा के 15 स्कूलों को मिली 28 करोड़ रुपये की सौगातIndoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट के प्रयासों से सांवेर विधानसभा के 15 स्कूलों को मिली 28 करोड़ रुपये की सौगात 1 दिन पहलेजनजातीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने का प्रभावी माध्यम बनेगा “आदि बाजार” : केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उईकेIndoreजनजातीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने का प्रभावी माध्यम बनेगा “आदि बाजार” : केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उईके 1 दिन पहलेअधिकारियों को फोन लगाती रही नेता प्रतिपक्ष:दुकान लगाने वाले बोले –एरिया अच्छा नहीं, जहां जगह दी वहां कई परेशानियां, कांग्रेस ने दी चेतावनीIndoreअधिकारियों को फोन लगाती रही नेता प्रतिपक्ष:दुकान लगाने वाले बोले –एरिया अच्छा नहीं, जहां जगह दी वहां कई परेशानियां, कांग्रेस ने दी चेतावनी 2 दिन पहलेइंदौर बायपास पर मौत बनकर दौड़ी कार, दो बाइकों को मारी टक्कर, इलेक्ट्रिक ठेकेदार की मौत; बेटा गंभीरIndoreइंदौर बायपास पर मौत बनकर दौड़ी कार, दो बाइकों को मारी टक्कर, इलेक्ट्रिक ठेकेदार की मौत; बेटा गंभीर 2 दिन पहलेसड़क निर्माण में बाधक 09 भवनों पर रिमूवल कार्रवाईIndoreसड़क निर्माण में बाधक 09 भवनों पर रिमूवल कार्रवाई 2 दिन पहले
इंदौर के युवक के बैंक खाते से लाखों का संदिग्ध लेनदेन, पांच राज्यों से मिली थीं शिकायतेंIndoreइंदौर के युवक के बैंक खाते से लाखों का संदिग्ध लेनदेन, पांच राज्यों से मिली थीं शिकायतें 7 दिन पहलेइंदौर में कृषि कॉलेज के पास चार्टर्ड बस डिपो में लगी आग, 4 से 5 बसें जलींIndoreइंदौर में कृषि कॉलेज के पास चार्टर्ड बस डिपो में लगी आग, 4 से 5 बसें जलीं 7 दिन पहलेइंदौर के लालबाग में मिली होलकरकालीन तिजोरी, खोलकर देखा जाएगा क्या है उसमेंIndoreइंदौर के लालबाग में मिली होलकरकालीन तिजोरी, खोलकर देखा जाएगा क्या है उसमें 7 दिन पहलेआयुक्त द्वारा निगम मुख्यालय में जनसुनवाई 42 आवेदनों पर तत्काल निराकरण के दिए निर्देशIndoreआयुक्त द्वारा निगम मुख्यालय में जनसुनवाई 42 आवेदनों पर तत्काल निराकरण के दिए निर्देश 7 दिन पहलेनिजी कंपनी के जनरल मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:25 दिन पहले ही केरल से इंदौर आए थे; पैर में दर्द के बाद बिगड़ी तबीयतIndoreनिजी कंपनी के जनरल मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:25 दिन पहले ही केरल से इंदौर आए थे; पैर में दर्द के बाद बिगड़ी तबीयत 8 दिन पहलेइंदौर में नशेड़ी कार सवारों का उत्पात, सिग्नल पर कार को मारी टक्कर, महिला से बदसलूकी व युवकों को पीटाIndoreइंदौर में नशेड़ी कार सवारों का उत्पात, सिग्नल पर कार को मारी टक्कर, महिला से बदसलूकी व युवकों को पीटा 8 दिन पहलेकलेक्टर श्री वर्मा ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में लापरवाही बरतने पर सेक्शन प्रभारी को किया निलंबित, बीएमओ और प्रोफेसर के पांच-पांच दिन के वेतन कटौती के दिये निर्देशIndoreकलेक्टर श्री वर्मा ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में लापरवाही बरतने पर सेक्शन प्रभारी को किया निलंबित, बीएमओ और प्रोफेसर के पांच-पांच दिन के वेतन कटौती के दिये निर्देश 8 दिन पहलेकलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर नियम विरुद्ध बाइक टैक्सी संचालन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाईIndoreकलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर नियम विरुद्ध बाइक टैक्सी संचालन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 8 दिन पहले
↑