हीटवेव से दुनिया के 7 देश बेहाल:स्पेन, पुर्तगाल और ब्रिटेन में 1700 से ज्यादा मौतें; गर्मी से सड़कें, रेलवे ट्रैक और रनवे का डामर पिघला
यूरोप समेत दुनिया के 7 देश इस समय भीषण गर्मी से जूझ रहे हैं। ब्रिटेन के इतिहास में पहली बार पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। इससे पहले आखिरी बार सबसे ज्यादा तापमान 39.1 डिग्री 2019 में दर्ज किया गया था।
यूरोप समेत दुनिया के 7 देश इस समय भीषण गर्मी से जूझ रहे हैं। ब्रिटेन के इतिहास में पहली बार पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। इससे पहले आखिरी बार सबसे ज्यादा तापमान 39.1 डिग्री 2019 में दर्ज किया गया था।
रिपोर्ट के मुताबिक, फ्रांस, इटली, पुर्तगाल, स्पेन और ग्रीस में गर्मी लगातार कहर बरपा रही है। जंगल की आग काबू में नहीं आ रही है। इससे लगातार गर्मी बढ़ रही है। इससे पिछले एक हफ्ते में स्पेन और पुर्तगाल में 1700 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। ब्रिटेन में गर्मी से सड़कों पर डामर पिघल गया। स्कूलों को बंद कर दिया गया है और देश एक तरह से ठप है।
अब फोटोज में देखिए गर्मी का कहर , सबसे पहले ब्रिटेन
यूके के लिंकनशायर और हीथ्रो एयरपोर्ट पर भी मंगलवार को 40 डिग्री से ज्यादा तापमान दर्ज किया गया। वहीं, अन्य 33 जगहों पर पारा 38.7 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने राजधानी लंदन समेत मध्य, उत्तरी और दक्षिण-पूर्वी इंग्लैंड के इलाकों में रेड अलर्ट जारी किया है।
लंदन के कई इलाकों में ट्रेन सर्विस प्रभावित हुई है। मिडिलैंड्स रेलवे ने लोगों से घरों में रहने की अपील की। अलर्ट में कहा कि ट्रैक, हवा की तुलना में 20 डिग्री ज्यादा गर्म होते हैं। तापमान बढ़ा तो फिर ये ट्रैक पिचक और झुक जाएंगे। लंदन में ट्रेनें 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ती हैं। इससे ज्यादा नुकसान की खबर है। दो दिन में यहां हीटवेव से जुड़ी घटनाओं में 10 लोगों की मौत हुई।
फायर बिग्रेड टीम को कई जगह से आग लगने की जानकारी मिली। लेकिन पूर्वी लंदन का वेनिंगटन में भीषण आग लगी। यहां कई घर जलकर खाक हो गए। ल्यूटॉन एयरपोर्ट पर फ्लाइट ऑपरेशन रनवे के मरम्मत के बाद मंगलवार को फिर शुरू हो गया।
स्पेन : स्पेन में 36 जगहों पर जंगल की आग धधक रही है। 70 हजार हेक्टेयर जंगल जल चुका है। दक्षिण-पश्चिमी स्पेन में पारा 44 डिग्री सेल्सियस से ऊपर और देश के बाकी हिस्सों में 40 डिग्री तक जा चुका है।
पुर्तगाल :
पुर्तगाल के जंगल में लगी आग से 160 से अधिक लोग घायल हो गए। सैकड़ों लोगों अपना घर छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा। पुर्तगाल में 2017 के बाद ऐसे गंभीर हालात बने हैं। यहां 17 जुलाई को आग पर काबू पाने में जुटा एक फायर फाइटिंग प्लेन क्रैश हो गया था। इस दौरान पायलट की मौत हो गई थी।
फ्रांस : फ्रांस के 22 हजार एकड़ में फैले जंगल में आग लगने से 12 हजार लोगों को बचाया गया। 3000 से ज्यादा फायरफाइटर्स आग बुझाने में जुटे हुए हैं।
UN ने चेताया
एक्सट्रीम वेदर को लेकर संयुक्त राष्ट्र ने चिंता जताई है। संगठन के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि जंगल की आग और हीट वेव के चलते आधी मानवता ही सामूहिक आत्महत्या के मुहाने पर पहुंच गई है।

23 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
MadhyaPradeshजनजातीय नायक टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर होंगे छात्रावासों में संवाद कार्यक्रम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 घंटा पहले
MadhyaPradeshआईएफएमआईएस केयर्स थीम पर आहरण एवं संवितरण अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 1 घंटा पहले
Indoreखजराना गणेश मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान श्री गणेश को अर्पित किया गया 56 व्यंजनों का भोग 6 घंटे पहले
Indoreइन्दौर में मानवता की मिसाल: एक ही दिन में हुए दो देहदान, चिकित्सा शिक्षा और शोध को मिला संबल 6 घंटे पहले
Indoreइंदौर के वृत्त सांवेर क्षेत्र में अवैध मदिरा के परिवहन के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई 6 घंटे पहले
Indoreइंदौर-अहमदाबाद रोड पर यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त, डायल-112 ने 08 घायलों को पहुंचाया अस्पताल 6 घंटे पहले
India News10-10 हजार में बैंक खाते खरीदकर देशभर में साइबर ठगी:रतलाम का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तमिलनाडु-तेलंगाना में भी दर्ज हैं केस 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में बिल्डर से मारपीट, ICU में भर्ती:दुकान कम कीमत में खरीदने का दबाव, बिल्डर को 8-10 लोगों ने पीटा 1 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की तीन प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई, 9 खाद्य नमूने जांच हेतु लिए गए 1 दिन पहले
Indoreनगरीय निकायों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति पर दें विशेष ध्यान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 दिन पहले
Indoreसिंचाई परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में करें पूर्ण : जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट 1 दिन पहले
Indoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट के प्रयासों से सांवेर विधानसभा के 15 स्कूलों को मिली 28 करोड़ रुपये की सौगात 1 दिन पहले
Indoreजनजातीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने का प्रभावी माध्यम बनेगा “आदि बाजार” : केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उईके 1 दिन पहले
Indoreअधिकारियों को फोन लगाती रही नेता प्रतिपक्ष:दुकान लगाने वाले बोले –एरिया अच्छा नहीं, जहां जगह दी वहां कई परेशानियां, कांग्रेस ने दी चेतावनी 2 दिन पहले
Indoreइंदौर बायपास पर मौत बनकर दौड़ी कार, दो बाइकों को मारी टक्कर, इलेक्ट्रिक ठेकेदार की मौत; बेटा गंभीर 2 दिन पहले
Indoreसड़क निर्माण में बाधक 09 भवनों पर रिमूवल कार्रवाई 2 दिन पहले
Indoreइंदौर के युवक के बैंक खाते से लाखों का संदिग्ध लेनदेन, पांच राज्यों से मिली थीं शिकायतें 7 दिन पहले
Indoreइंदौर में कृषि कॉलेज के पास चार्टर्ड बस डिपो में लगी आग, 4 से 5 बसें जलीं 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के लालबाग में मिली होलकरकालीन तिजोरी, खोलकर देखा जाएगा क्या है उसमें 7 दिन पहले
Indoreआयुक्त द्वारा निगम मुख्यालय में जनसुनवाई 42 आवेदनों पर तत्काल निराकरण के दिए निर्देश 7 दिन पहले
Indoreनिजी कंपनी के जनरल मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:25 दिन पहले ही केरल से इंदौर आए थे; पैर में दर्द के बाद बिगड़ी तबीयत 8 दिन पहले
Indoreइंदौर में नशेड़ी कार सवारों का उत्पात, सिग्नल पर कार को मारी टक्कर, महिला से बदसलूकी व युवकों को पीटा 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर श्री वर्मा ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में लापरवाही बरतने पर सेक्शन प्रभारी को किया निलंबित, बीएमओ और प्रोफेसर के पांच-पांच दिन के वेतन कटौती के दिये निर्देश 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर नियम विरुद्ध बाइक टैक्सी संचालन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 8 दिन पहले







