इमरान को गिफ्ट में हेलिकॉप्टर:अरबों का चूना लगाकर दुबई भागी फराह ने पेमेंट किया; खान बोले- फैन्स का तोहफा
सरकार गिरने के बाद इमरान खान पूरे पाकिस्तान में जबरदस्त रैलियां कर रहे हैं। इन रैलियों में शहबाज शरीफ हुकूमत से ज्यादा फौज को निशाना बनाया जा रहा है।
सरकार गिरने के बाद इमरान खान पूरे पाकिस्तान में जबरदस्त रैलियां कर रहे हैं। इन रैलियों में शहबाज शरीफ हुकूमत से ज्यादा फौज को निशाना बनाया जा रहा है। इसकी वजह ये है कि फौज ने जैसे ही इमरान के सिर से हाथ हटाया तो सरकार गिर गई। बहरहाल, इमरान पूरे मुल्क में ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं और हुकूमत पर फौरन नए चुनाव कराने का दबाव डाल रहे हैं। इसके लिए वो कभी प्राईवेट जेट, तो कभी किराए का हेलिकॉप्टर इस्तेमाल कर रहे हैं।
अब इमरान को एक ब्रांड न्यू हेलिकॉप्टर मिल गया है। ये कहां से आया, किसने इसका पेमेंट किया और इमरान इसे लेकर चुप क्यों हैं? यह सवाल पूछे जा रहे थे। बहरहाल, पाकिस्तान के इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट असद अली तूर ने इन सवालों से पर्दा उठा दिया है।
कहां से आया खान का उड़नखटोला
असद के मुताबिक- पूरा पाकिस्तान यह जानना चाहता है कि इमरान के पास चॉपर कहां से आया? हमने लंबी तहकीकात के बाद कुछ सबूत और दूसरी जानकारियां हासिल की हैं।
तूर कहते हैं- इमरान को यह चॉपर फराह गोगी उर्फ फराह शहजादी ने बतौर गिफ्ट दिया है। फराह गोगी वही हैं जो इमरान की सरकार के दौरान सबसे ज्यादा चर्चा में रहीं। गोगी इमरान की तीसरी पत्नी बुशरा बीबी की सबसे करीबी राजदार और दोस्त हैं। फराह ने इमरान के दौर में अरबों रुपए कमाए और जिस दिन सरकार गिरी उसी दिन प्राईवेट जेट से दुबई भाग गईं।
सच्चाई छिपा रहे खान
तूर कहते हैं- जैसे ही यह साफ हुआ कि हेलिकॉप्टर सरकार और लोगों की नजर में आ चुका है, वैसे ही खान और उनके करीबी परेशान हो गए। इस चॉपर को अमेरिका से खरीदा गया। इसकी पेमेंट दुबई के बैंक से की गई। जब यह सब साफ हुआ तो खान ने करीबियों के जरिए यह अफवाह फैलाना शुरू कर दिया कि अमेरिका और दूसरे देशों में रहने वाले उनके समर्थकों ने चंदा जुटाकर यह हेलिकॉप्टर खरीदा और उन्हें डोनेट किया, ताकि उन्हें इलेक्शन कैंपेन में दिक्कत न हो। हालांकि, सच्चाई कुछ और है।
मुल्क लूटकर फराह फरार
- ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल की एक हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, इमरान खान के सत्ता में आने के बाद से पाकिस्तान में भ्रष्टाचार और बढ़ा था।
- इस रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान को सबसे भ्रष्ट 180 देशों की सूची में 2021 में 140वां स्थान मिला था, इसमें 180वां स्थान दुनिया में सबसे भ्रष्ट देश का होता है। पाक की रैंकिंग 2018 में 117, 2019 में 120 और 2020 में 124 थी।
- वहीं पाकिस्तान मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, इमरान के शासन में भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग के मामलों में बढ़ोतरी हुई थी।
- इमरान की तीसरी पत्नी बुशरा बीबी की खास सहेली माने जाने वाली फराह खान उर्फ फराह गुज्जर उर्फ फराह शहजादी पर अरबों रुपए का भ्रष्टाचार करने का आरोप लगा। जिस दिन इमरान की कुर्सी गई, उसी दिन फराह पाकिस्तन से दुबई भाग गईं।
- नवाज शरीफ की बेटी मरियम ने फराह और बुशरा पर ट्रांसफर-पोस्टिंग के नाम पर 6 अरब रुपए की रिश्वत लेने का आरोप लगाया था।
पति से लड़कर फराह के घर ही गईं थीं बुशरा
फराह का इमरान खान के परिवार में कितना दखल है, वो इमरान के परिवार की कितनी करीबी हैं, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा है कि जब बुशरा और इमरान के बीच खटपट हुई थी, तो वो नाराज होकर अपनी इसी सहेली के घर गई थींं। हालांकि, बाद में बुशरा अपने पति के घर लौट आई थींं। इसके अलावा 2018 में इमरान और बुशरा की शादी भी फराह के घर हुई थी। इसके कई फोटोज और वीडियो मौजूद हैं।

23 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
MadhyaPradeshजनजातीय नायक टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर होंगे छात्रावासों में संवाद कार्यक्रम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 घंटा पहले
MadhyaPradeshआईएफएमआईएस केयर्स थीम पर आहरण एवं संवितरण अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 1 घंटा पहले
Indoreखजराना गणेश मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान श्री गणेश को अर्पित किया गया 56 व्यंजनों का भोग 6 घंटे पहले
Indoreइन्दौर में मानवता की मिसाल: एक ही दिन में हुए दो देहदान, चिकित्सा शिक्षा और शोध को मिला संबल 6 घंटे पहले
Indoreइंदौर के वृत्त सांवेर क्षेत्र में अवैध मदिरा के परिवहन के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई 6 घंटे पहले
Indoreइंदौर-अहमदाबाद रोड पर यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त, डायल-112 ने 08 घायलों को पहुंचाया अस्पताल 6 घंटे पहले
India News10-10 हजार में बैंक खाते खरीदकर देशभर में साइबर ठगी:रतलाम का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तमिलनाडु-तेलंगाना में भी दर्ज हैं केस 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में बिल्डर से मारपीट, ICU में भर्ती:दुकान कम कीमत में खरीदने का दबाव, बिल्डर को 8-10 लोगों ने पीटा 1 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की तीन प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई, 9 खाद्य नमूने जांच हेतु लिए गए 1 दिन पहले
Indoreनगरीय निकायों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति पर दें विशेष ध्यान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 दिन पहले
Indoreसिंचाई परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में करें पूर्ण : जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट 1 दिन पहले
Indoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट के प्रयासों से सांवेर विधानसभा के 15 स्कूलों को मिली 28 करोड़ रुपये की सौगात 1 दिन पहले
Indoreजनजातीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने का प्रभावी माध्यम बनेगा “आदि बाजार” : केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उईके 1 दिन पहले
Indoreअधिकारियों को फोन लगाती रही नेता प्रतिपक्ष:दुकान लगाने वाले बोले –एरिया अच्छा नहीं, जहां जगह दी वहां कई परेशानियां, कांग्रेस ने दी चेतावनी 2 दिन पहले
Indoreइंदौर बायपास पर मौत बनकर दौड़ी कार, दो बाइकों को मारी टक्कर, इलेक्ट्रिक ठेकेदार की मौत; बेटा गंभीर 2 दिन पहले
Indoreसड़क निर्माण में बाधक 09 भवनों पर रिमूवल कार्रवाई 2 दिन पहले
Indoreइंदौर के युवक के बैंक खाते से लाखों का संदिग्ध लेनदेन, पांच राज्यों से मिली थीं शिकायतें 7 दिन पहले
Indoreइंदौर में कृषि कॉलेज के पास चार्टर्ड बस डिपो में लगी आग, 4 से 5 बसें जलीं 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के लालबाग में मिली होलकरकालीन तिजोरी, खोलकर देखा जाएगा क्या है उसमें 7 दिन पहले
Indoreआयुक्त द्वारा निगम मुख्यालय में जनसुनवाई 42 आवेदनों पर तत्काल निराकरण के दिए निर्देश 7 दिन पहले
Indoreनिजी कंपनी के जनरल मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:25 दिन पहले ही केरल से इंदौर आए थे; पैर में दर्द के बाद बिगड़ी तबीयत 8 दिन पहले
Indoreइंदौर में नशेड़ी कार सवारों का उत्पात, सिग्नल पर कार को मारी टक्कर, महिला से बदसलूकी व युवकों को पीटा 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर श्री वर्मा ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में लापरवाही बरतने पर सेक्शन प्रभारी को किया निलंबित, बीएमओ और प्रोफेसर के पांच-पांच दिन के वेतन कटौती के दिये निर्देश 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर नियम विरुद्ध बाइक टैक्सी संचालन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 8 दिन पहले

