बतौर PM इमरान के आखिरी घंटे:दावा- ISI चीफ ने खान को थप्पड़ मारा था, आर्मी चीफ की बर्खास्तगी के ऑर्डर पर हुआ था विवाद
पाकिस्तान में 9 और 10 अप्रैल की दरमियानी रात इमरान खान की सरकार गिर गई थी। तमाम ड्रामा हुआ। कुछ सामने आया तो बहुत कुछ ऐसा भी था, जिसे दफन करने की नाकाम कोशिश की गई।
पाकिस्तान में 9 और 10 अप्रैल की दरमियानी रात इमरान खान की सरकार गिर गई थी। तमाम ड्रामा हुआ। कुछ सामने आया तो बहुत कुछ ऐसा भी था, जिसे दफन करने की नाकाम कोशिश की गई। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि 9 अप्रैल की रात इमरान के बनीगाला में मौजूद घर के लॉन में एक हेलिकॉप्टर उतरा। इसमें दो अहम शख्स थे। इन्होंने इमरान से अलग कमरे में मुलाकात की। इस्तीफा देने को कहा। इमरान भड़क गए और बदजुबानी पर उतर आए।
दावा है कि इस नाफरमानी से तमतमाए एक शख्स ने इमरान के गाल पर जोरदार थप्पड़ रसीद कर दिया। इसके बाद चीजें रास्ते पर आ गईं। वोटिंग हुई और इमरान सरकार रुखसत हो गई। बहरहाल, इस हैरतअंगेज मामले को समझने की कोशिश करते हैं। जानते हैं कि उस रात आखिर क्या, क्यों और कैसे हुआ था।
‘थप्पड़ कांड’ कैसे आया सामने
इमरान के कई एकड़ में फैले आलीशान घर (बनीगाला) में 9 और 10 अप्रैल की रात कुछ अजीब हुआ था। इसकी जानकारी पाकिस्तान के सोशल मीडिया पर खुसरपुसर के तौर पर सामने आ रही थी, फिर BBC उर्दू ने इशारों में कुछ जानकारी दी। तीन बड़े पाकिस्तानी पत्रकारों आरजू काजमी, सलीम साफी और असद अली तूर ने काफी हद तक तस्वीर साफ कर दी। सवाल उठे कि इमरान की बाईं आंख के नीचे चोट का निशान कैसे आया? वो दो दिन तक क्यों हर जगह सनग्लासेस लगाए दिखे। बिना आग के बिना धुआं कब उठता है? लिहाजा, 14 अप्रैल को फौज के प्रवक्ता ने नेशनल मीडिया पर इस बारे में सफाई तक दी।
बात कैसे शुरू हुई
असद अली तूर के मुताबिक- ये तय हो चुका था कि इमरान के पास बहुमत नहीं है और उनकी सरकार गिरना तय है। इस पर भी खान न तो वोटिंग के लिए तैयार थे और न इस्तीफे के लिए। सुप्रीम कोर्ट का ऑर्डर भी ताक पर रख दिया। इससे इमरान को प्रधानमंत्री बनाने वाली फौज की इमेज खराब हो रही थी। 9 अप्रैल की रात करीब 9 बजे उसने खान के पास पैगाम भेजा- इमरान खान साहब आप इस्तीफा दे दें।
तूर आगे कहते हैं- इमरान ने फौज का ऑर्डर मानने के बजाय विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी को आर्मी चीफ जनरल कमर जावेद बाजवा के पास एक संदेश लेकर भेजा। इसमें कहा गया- प्रधानमंत्री वोटिंग कराने या इस्तीफा देने के लिए तैयार नहीं हैं। वो नेशनल असेंबली भंग करके चुनाव कराना चाहते हैं। फौज ने इसे सख्ती से नामंजूर करते हुए कहा- सुप्रीम कोर्ट का ऑर्डर फॉलो करना ही पड़ेगा। बात यहीं से बिगड़ी।
खान की चाल
एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इमरान जनरल बाजवा को बर्खास्त करके पूर्व ISI चीफ और अपने खास दोस्त जनरल फैज हमीद को आर्मी चीफ बनाना चाहते थे। हमीद को ISI से हटाने के मामले पर ही पिछले साल अक्टूबर में बाजवा और इमरान के रिश्ते बिगड़े थे। फैज इस वक्त पेशावर के कोर कमांडर हैं। सलीम साफी कहते हैं- इमरान ने डिफेंस सेक्रेटरी को बुलाकर बाजवा की बर्खास्तगी और फैज हमीद को नया आर्मी चीफ बनाए जाने के नोटिफिकेशन तैयार करा लिए। इन पर सिर्फ नोटिफिकेशन नंबर लिखना बाकी था।
कॉल इंटरसेप्ट और खेल खत्म
9 अप्रैल की रात इमरान लॉन में किसी से फोन पर बात करने निकले। आर्मी इंटेलिजेंस ने यह कॉल इंटरसेप्ट कर ली। इधर, संसद में वोटिंग टालने के लिए स्पीकर और डिप्टी स्पीकर तमाम गैर संवैधानिक पैंतरे आजमा ही रहे थे।
रात करीब 11 बजे रावलपिंडी के आर्मी हेडक्वॉर्टर से एक हेलिकॉप्टर उड़ा। इसमें ISI चीफ लेफ्टिनेंट जनरल नदीम अंजुम और आर्मी चीफ जनरल बाजवा थे। ये चॉपर चंद मिनट बाद इमरान के घर बनीगाला के लॉन में उतरा। दोनों शख्स सीधे वहां पहुंचे, जहां इमरान अपने तीन करीबियों के साथ मौजूद थे। ISI चीफ ने इमरान से इस्तीफा देने को कहा। इमरान ने इनकार कर दिया और बदजुबानी पर उतर आए। दावा है कि बहस बढ़ी और गुस्से में ISI चीफ नदीम अंजुम ने एक करारा थप्पड़ इमरान के बाएं गाल पर जड़ दिया।
पिक्चर अभी बाकी थी
ISI चीफ ने इमरान से दो टूक कहा- हमें सब मालूम चल चुका है। अब वोटिंग कराओ वरना अंजाम बहुत बुरा होगा। अंजुम और बाजवा ने सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस उमर अता बांदियाल और इस्लामाबाद हाईकोर्ट के सख्त मिजाज चीफ जस्टिस अतहर मिनाल्लाह को मामले की जानकारी दी। दोनों ने अपने-अपने कोर्ट आधी रात को खोल दिए। एक वकील ने मिनाल्लाह के सामने जनरल बाजवा की बर्खास्तगी को रोकने से संबंधित पिटीशन दायर कर दी।
बहरहाल, स्पीकर और डिप्टी स्पीकर ने इस्तीफे दे दिए। नवाज शरीफ की पार्टी के अयाज सादिक स्पीकर की कुर्सी पर बैठे। वोटिंग हुई और इमरान पूर्व प्रधानमंत्रियों में शुमार हो गए।
अभी तो बुरे दिन शुरू हुए हैं
पाकिस्तानी पत्रकार आमना और जफर नकवी कहते हैं- 10 अप्रैल को तड़के करीब 4 बजे इस्लामाबाद के 4 आलीशान मकानों पर आर्मी ने रेड की। इनमें से एक मकान इमरान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) की सोशल मीडिया विंग के चीफ अर्सलान खालिद का था। यहां से तमाम मोबाइल, लैपटॉप्स और डिजिटल डायरीज जब्त की गईं। दरअसल, इमरान की साजिश सोशल मीडिया के जरिए फौज को बदनाम करने की थी। इस मामले में अब तक 12 लोगों को फौज उठा चुकी है। इंटेलिजेंस ब्यूरो के चीफ और इमरान के प्रिंसीपल सेक्रेटरी आजम खान देश छोड़कर जा चुके हैं। आने वाले दिनों में कुछ और लोगों की गिरफ्तारी होगी।

23 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
MadhyaPradeshजनजातीय नायक टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर होंगे छात्रावासों में संवाद कार्यक्रम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 घंटा पहले
MadhyaPradeshआईएफएमआईएस केयर्स थीम पर आहरण एवं संवितरण अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 1 घंटा पहले
Indoreखजराना गणेश मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान श्री गणेश को अर्पित किया गया 56 व्यंजनों का भोग 6 घंटे पहले
Indoreइन्दौर में मानवता की मिसाल: एक ही दिन में हुए दो देहदान, चिकित्सा शिक्षा और शोध को मिला संबल 6 घंटे पहले
Indoreइंदौर के वृत्त सांवेर क्षेत्र में अवैध मदिरा के परिवहन के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई 6 घंटे पहले
Indoreइंदौर-अहमदाबाद रोड पर यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त, डायल-112 ने 08 घायलों को पहुंचाया अस्पताल 6 घंटे पहले
India News10-10 हजार में बैंक खाते खरीदकर देशभर में साइबर ठगी:रतलाम का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तमिलनाडु-तेलंगाना में भी दर्ज हैं केस 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में बिल्डर से मारपीट, ICU में भर्ती:दुकान कम कीमत में खरीदने का दबाव, बिल्डर को 8-10 लोगों ने पीटा 1 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की तीन प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई, 9 खाद्य नमूने जांच हेतु लिए गए 1 दिन पहले
Indoreनगरीय निकायों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति पर दें विशेष ध्यान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 दिन पहले
Indoreसिंचाई परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में करें पूर्ण : जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट 1 दिन पहले
Indoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट के प्रयासों से सांवेर विधानसभा के 15 स्कूलों को मिली 28 करोड़ रुपये की सौगात 1 दिन पहले
Indoreजनजातीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने का प्रभावी माध्यम बनेगा “आदि बाजार” : केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उईके 1 दिन पहले
Indoreअधिकारियों को फोन लगाती रही नेता प्रतिपक्ष:दुकान लगाने वाले बोले –एरिया अच्छा नहीं, जहां जगह दी वहां कई परेशानियां, कांग्रेस ने दी चेतावनी 2 दिन पहले
Indoreइंदौर बायपास पर मौत बनकर दौड़ी कार, दो बाइकों को मारी टक्कर, इलेक्ट्रिक ठेकेदार की मौत; बेटा गंभीर 2 दिन पहले
Indoreसड़क निर्माण में बाधक 09 भवनों पर रिमूवल कार्रवाई 2 दिन पहले
Indoreइंदौर के युवक के बैंक खाते से लाखों का संदिग्ध लेनदेन, पांच राज्यों से मिली थीं शिकायतें 7 दिन पहले
Indoreइंदौर में कृषि कॉलेज के पास चार्टर्ड बस डिपो में लगी आग, 4 से 5 बसें जलीं 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के लालबाग में मिली होलकरकालीन तिजोरी, खोलकर देखा जाएगा क्या है उसमें 7 दिन पहले
Indoreआयुक्त द्वारा निगम मुख्यालय में जनसुनवाई 42 आवेदनों पर तत्काल निराकरण के दिए निर्देश 7 दिन पहले
Indoreनिजी कंपनी के जनरल मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:25 दिन पहले ही केरल से इंदौर आए थे; पैर में दर्द के बाद बिगड़ी तबीयत 8 दिन पहले
Indoreइंदौर में नशेड़ी कार सवारों का उत्पात, सिग्नल पर कार को मारी टक्कर, महिला से बदसलूकी व युवकों को पीटा 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर श्री वर्मा ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में लापरवाही बरतने पर सेक्शन प्रभारी को किया निलंबित, बीएमओ और प्रोफेसर के पांच-पांच दिन के वेतन कटौती के दिये निर्देश 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर नियम विरुद्ध बाइक टैक्सी संचालन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 8 दिन पहले



