जनजातीय समाज की मांगों और अपेक्षाओं पर सकारात्मक रूप से विचार किया जाएगा: मुख्यमंत्री श्री चौहान
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि राज्य सरकार जनजातीय समाज के सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए कृत-संकल्पित है। जनजातीय भाई-बहन देश के पुनर्निर्माण में अपना योगदान दे रहे हैं।
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि राज्य सरकार जनजातीय समाज के सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए कृत-संकल्पित है। जनजातीय भाई-बहन देश के पुनर्निर्माण में अपना योगदान दे रहे हैं। जनजातीय भाई-बहनों की मांगों और आकांक्षाओं पर गंभीरता से विचार कर सकारात्मक रूप से कदम उठाए जाएँगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास पर जनजातीय संगठनों के प्रतिनिधियों से भेंट कर रहे थे।
मुख्यमंत्री श्री चौहान का जनजातीय संगठनों के प्रतिनिधियों ने पातालपानी रेलवे स्टेशन का नाम परिवर्तित कर जननायक टंट्या भील रेलवे स्टेशन करने की अनुशंसा करने के लिए आभार माना। इसके साथ ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मानपुर और इंदौर में खंडवा रोड के भंवरकुआं चौराहे का नामकरण जननायक टंट्या मामा भील पर करने और पातालपानी स्थित जननायक टंट्या भील की समाधि स्थल के मंदिर का जीर्णोद्धार करने की घोषणा तथा इंदौर में निर्माणाधीन आईएसबीटी बस स्टैंड का नामकरण जननायक टंट्या भील बस स्टैंड करने के लिए मुख्यमंत्री श्री चौहान का आभार माना।
मुख्यमंत्री श्री चौहान से जनजातीय संगठनों ने महू में जनजाति गौरव केंद्र की स्थापना करने का अनुरोध किया। इसमें टंट्या मामा भील का जीवन परिचय, चित्रकला, ऑडियो- वीडियो माध्यमों से प्रदर्शित करने और जनजाति समाज के सभी महापुरुष, क्रांतिकारी, राष्ट्रीय नायकों की चित्र प्रदर्शनी तथा जनजाति समाज की परंपराओं, रीति-रिवाज, वेशभूषा, संस्कृति, कलाकृति, वाद्य यंत्र, शस्त्र-अस्त्र प्रदर्शित करने का अनुरोध भी किया। जनजातीय संगठनों ने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर में जनजातीय शोध पीठ की स्थापना तथा मालवा के जनजातीय क्षेत्र के लिए जनजाति शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान आरंभ करने का निवेदन भी किया। यह संस्थान वन संवर्धन, वनोपज और उसके वैल्यू एडिशन, मार्केटिंग इत्यादि विषयों पर शोध और प्रशिक्षण सुविधा उपलब्ध कराएगा। संगठनों ने निवेदन किया कि इन गतिविधियों से जनजातियों के सामाजिक सशक्तिकरण के साथ-साथ आर्थिक उन्नयन का मार्ग प्रशस्त होगा।
मुख्यमंत्री श्री चौहान से निवास पर भीमा नायक वनांचल सेवा समिति के श्री रमेश गामोड़, श्री खेम सिंह जमरा, श्री राजेश डावर, श्री राकेश कटारा, श्री जय ओमकार, भिलाला समाज के श्री संतोष बघेल, जनजाति विकास मालवा के श्री पूजा लाल निनामा, श्री गोविंद भूरिया, टंट्या मामा ग्रुप के श्री राधेश्याम जामले, श्री भाया राम भास्कर, रानी दुर्गावती गोंडवाना परिषद के श्री विक्रम मस्कुला, भील जनजाग्रति मंच के श्री श्यामा जी ताहेड़ तथा महाराणा भील सेवा समिति के श्री शंकर लाल कटारा ने भेंट की। मुख्यमंत्री श्री चौहान को प्रतिनिधि मंडल द्वारा जननायक टंट्या मामा का चित्र भेंट किया गया।

23 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
MadhyaPradeshजनजातीय नायक टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर होंगे छात्रावासों में संवाद कार्यक्रम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 2 घंटे पहले
MadhyaPradeshआईएफएमआईएस केयर्स थीम पर आहरण एवं संवितरण अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 2 घंटे पहले
Indoreखजराना गणेश मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान श्री गणेश को अर्पित किया गया 56 व्यंजनों का भोग 6 घंटे पहले
Indoreइन्दौर में मानवता की मिसाल: एक ही दिन में हुए दो देहदान, चिकित्सा शिक्षा और शोध को मिला संबल 6 घंटे पहले
Indoreइंदौर के वृत्त सांवेर क्षेत्र में अवैध मदिरा के परिवहन के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई 7 घंटे पहले
Indoreइंदौर-अहमदाबाद रोड पर यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त, डायल-112 ने 08 घायलों को पहुंचाया अस्पताल 7 घंटे पहले
India News10-10 हजार में बैंक खाते खरीदकर देशभर में साइबर ठगी:रतलाम का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तमिलनाडु-तेलंगाना में भी दर्ज हैं केस 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में बिल्डर से मारपीट, ICU में भर्ती:दुकान कम कीमत में खरीदने का दबाव, बिल्डर को 8-10 लोगों ने पीटा 1 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की तीन प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई, 9 खाद्य नमूने जांच हेतु लिए गए 1 दिन पहले
Indoreनगरीय निकायों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति पर दें विशेष ध्यान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 दिन पहले
Indoreसिंचाई परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में करें पूर्ण : जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट 1 दिन पहले
Indoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट के प्रयासों से सांवेर विधानसभा के 15 स्कूलों को मिली 28 करोड़ रुपये की सौगात 1 दिन पहले
Indoreजनजातीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने का प्रभावी माध्यम बनेगा “आदि बाजार” : केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उईके 1 दिन पहले
Indoreअधिकारियों को फोन लगाती रही नेता प्रतिपक्ष:दुकान लगाने वाले बोले –एरिया अच्छा नहीं, जहां जगह दी वहां कई परेशानियां, कांग्रेस ने दी चेतावनी 2 दिन पहले
Indoreइंदौर बायपास पर मौत बनकर दौड़ी कार, दो बाइकों को मारी टक्कर, इलेक्ट्रिक ठेकेदार की मौत; बेटा गंभीर 2 दिन पहले
Indoreसड़क निर्माण में बाधक 09 भवनों पर रिमूवल कार्रवाई 2 दिन पहले
Indoreइंदौर के लालबाग में मिली होलकरकालीन तिजोरी, खोलकर देखा जाएगा क्या है उसमें 7 दिन पहले
Indoreआयुक्त द्वारा निगम मुख्यालय में जनसुनवाई 42 आवेदनों पर तत्काल निराकरण के दिए निर्देश 7 दिन पहले
Indoreनिजी कंपनी के जनरल मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:25 दिन पहले ही केरल से इंदौर आए थे; पैर में दर्द के बाद बिगड़ी तबीयत 8 दिन पहले
Indoreइंदौर में नशेड़ी कार सवारों का उत्पात, सिग्नल पर कार को मारी टक्कर, महिला से बदसलूकी व युवकों को पीटा 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर श्री वर्मा ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में लापरवाही बरतने पर सेक्शन प्रभारी को किया निलंबित, बीएमओ और प्रोफेसर के पांच-पांच दिन के वेतन कटौती के दिये निर्देश 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर नियम विरुद्ध बाइक टैक्सी संचालन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 8 दिन पहले
Indoreकलारिया से झलारिया तक 10 ई-बसों का शुभारंभ, केंद्र सरकार के सहयोग से इंदौर को मिली 150 आधुनिक लोक परिवहन बसों की सौगात, ग्रामीण क्षेत्रों की शहरों से कनेक्टिविटी होगी मजबूत 8 दिन पहले
Indoreइंदौर में जलप्रदाय व्यवस्था की समीक्षा, लंबित पाइपलाइन कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश 8 दिन पहले