जेपी अस्पताल में कोरोना मरीज के लिए बने आइसोलेशन वार्ड में डॉक्टर सचिन नायक की ड्यूटी है. अपनी कार में बैठे नायक.
ऐसे ही एक सरकारी डॉक्टर हैं जिनका नाम है सचिन नायक. उन्होंने अपनी ड्यूटी कोरोना वायरस (Coronavirus) पॉजिटिव मरीजों के नाम कर दी है. वह 24 घंटे ड्यूटी करते हैं और अपने घर भी नहीं जाते हैं. उन्होंने अस्पताल में खड़ी अपनी कार को ही अपना घर बना लिया है.
भोपाल. राजधानी भोपाल (Bhopal) में कोरोना वायरस (Coronavirus) पॉजिटिव मरीजों में सबसे ज्यादा संख्या स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की है. ये वे अधिकारी-कर्मचारी हैं, जो कोरोना वायरस से इन्फेक्टेड मरीजों का इलाज कर रहे हैं या इससे जुड़ी व्यवस्थाओं को देख रहे हैं. ये अपनी जान की बाजी लगाकर लोगों की जान बचाने का काम लगातार कर रहे हैं.ऐसे ही एक सरकारी डॉक्टर हैं जिनका नाम है सचिन नायक. उन्होंने अपनी ड्यूटी कोरोना वायरस (Coronavirus) पॉजिटिव मरीजों के नाम कर दी है. वह 24 घंटे ड्यूटी करते हैं और अपने घर भी नहीं जाते हैं. उन्होंने अस्पताल के अंदर ही खड़ी अपनी कार को ही अपना घर बना लिया है. वह उसी कार में आराम करते हैं और वहीं पर अपना बचा हुआ थोड़ा समय बिताते हैं.डॉक्टर सचिन नायक का छोटा सा घर
जेपी अस्पताल में कोरोना मरीज के लिए बने आइसोलेशन वार्ड में डॉक्टर सचिन नायक की ड्यूटी है. मरीजों की संख्या लगातार बढ़ने की वजह से उन्हें घर जाने का समय भी नहीं मिल पा रहा है. यही कारण है कि उन्होंने अपनी कार को ही अपना घर बना लिया है. वह लगातार जेपी अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में मरीजों का इलाज करते हैं. वे 24 घंटे उपलब्ध रहते हैं, ताकि लोगों का समय पर इलाज किया जा सके और उन्हें समय पर दवाई दी जा सकें.पूरा समय मरीजों को देते
ड्यूटी के दौरान उनके पास जो भी थोड़ा सा समय बचता है, वह समय अस्पताल परिसर में खड़ी अपनी कार में बिताते हैं. कई दिनों से वह अपनी कार में ही रहते हैं. वह घर इसलिए नहीं जाते हैं क्योंकि उनका मानना है कि घर जाने और आने में समय लगता है और ऐसा करना परिवार की सुरक्षा के लिए ठीक भी नहीं है. यही कारण है कि उन्होंने अपनी कार को ही अपना घर बना लिया है.कार में हर जरूरी सामान
डॉक्टर सचिन नायक की कार में जरूरत का हर वह समान है जो रोजाना इस्तेमाल में आता है. उन्होंने अपनी कार के पिछले हिस्से में बिस्तर लगाया है. साथ ही कार में ही वे अपने कपड़ों को भी सुखा लेते हैं. इतना ही नहीं उनकी इस कार में नहाने का साबुन, बालों में लगाने का तेल, टूथपेस्ट और पानी भरने के लिए बर्तन भी रखा है. इतना ही नहीं नायक के इस घर में कुछ किताबें भी हैं, जिसे वे पढ़ते हैं. वे अस्पताल में मिलने वाला भोजन ही करते हैं. वहीं पर सुबह का नाश्ता भी करते हैं.ये भी पढ़ें –
COVID-19 Update: दिल्ली में 525 मामले, तबलीगी जमात के 329 केस, 7 की मृत्युTablighi Jamaat के 25000 वर्करों को किया गया क्वारंटाइन: संयुक्त गृह सचिव
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए भोपाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: April 6, 2020, 11:14 PM IST

