मध्यप्रदेश के स्टार्टअप और उद्योगों को अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में मिला वैश्विक मंच
रेडी टू ईट इंदौरी पोहा और बुरहानपुर के केले से बने उत्पादों को मिली सराहना, बीटूबी के माध्यम से नए व्यावसायिक अवसरों की खुली राह मध्यप्रदेश के स्थानीय उत्पादों, नवाचारों, स्टार्टअप और पारंपरिक कला एवं शिल्प को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार में नई पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है।
रेडी टू ईट इंदौरी पोहा और बुरहानपुर के केले से बने उत्पादों को मिली सराहना, बीटूबी के माध्यम से नए व्यावसायिक अवसरों की खुली राह
मध्यप्रदेश के स्थानीय उत्पादों, नवाचारों, स्टार्टअप और पारंपरिक कला एवं शिल्प को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार में नई पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। नई दिल्ली में आयोजित 45वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों के उद्यमियों, स्टार्टअप और उद्योगों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन एवं विपणन का अवसर मिला है। भारत सरकार के सहयोग से आयोजित इस प्रतिष्ठित मेले में प्रदेश के करीब 60 नवाचार आधारित वेंचर्स ने अपने उत्पादों और उद्यमशीलता का प्रदर्शन किया। इससे प्रदेश के स्थानीय उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराने के साथ-साथ निवेशकों, व्यापारियों और संभावित खरीदारों से सीधे जुड़ने का अवसर भी मिल रहा है।
व्यापार एवं उद्योग विभाग के संयुक्त संचालक श्री एस.एस. मंडलोई ने बताया कि 13 नवम्बर से प्रारंभ हुए इस मेले में मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों के विशिष्ट उत्पादों, खाद्य सामग्री, हस्तशिल्प, हथकरघा और नवाचार आधारित उत्पादों को प्रदर्शित किया जा रहा है। इस वर्ष मेले की थीम ‘विकास एवं विरासत’ रखी गई है। इसी भावना के अनुरूप प्रदेश की पारंपरिक कला, स्थानीय संसाधनों पर आधारित उद्यम और आधुनिक तकनीक से तैयार उत्पादों को एक ही मंच पर प्रस्तुत किया गया है।
बुरहानपुर के केले के तने से तैयार उत्पादों को मिल रही सराहना
एक जिला एक उत्पाद (ODOP) पहल के अंतर्गत बुरहानपुर के केले से तैयार विभिन्न उत्पाद अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। बुरहानपुर के उद्यमी श्री मेहुल सराफ ने केले के तने (स्टेम) का उपयोग कर विभिन्न उपयोगी एवं आकर्षक वस्तुएं तैयार करने का नवाचार प्रारंभ किया है। उन्होंने विभाग के सहयोग से मेले में अपने उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई है।
प्रदर्शनी में केले के तने से तैयार झाड़ू, बास्केट, योगा मैट, पेपर आर्टिकल, फाइल कवर सहित अनेक उत्पाद प्रदर्शित किए गए हैं। कृषि आधारित अपशिष्ट संसाधन का उपयोग कर उपयोगी वस्तुएं तैयार करने की यह पहल पर्यावरण संरक्षण के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार और उद्यमिता को भी प्रोत्साहित कर रही है।
श्री सराफ ने बताया कि मेले में उनके उत्पादों को अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। यहां देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए व्यवसायियों और संभावित खरीदारों से सीधे संपर्क स्थापित हुआ है। बीटूबी (बिजनेस टू बिजनेस) बैठकों के माध्यम से नए व्यावसायिक संबंध विकसित करने और व्यापार का विस्तार करने की संभावनाएं बनी हैं। इससे उनके उद्यम को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।
10 मिनट में तैयार होगा इंदौर का रेडी टू ईट पोहा
इंदौर का प्रसिद्ध पोहा भी अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में अपनी विशिष्ट पहचान बना रहा है। इंदौर के पारंपरिक स्वाद को आधुनिक खाद्य प्रसंस्करण तकनीक के साथ जोड़कर रेडी टू ईट पोहे के रूप में प्रस्तुत किया गया है। इस उत्पाद की खासियत यह है कि इसे तैयार करने के लिए अधिक समय और विशेष व्यवस्था की आवश्यकता नहीं होती। केवल गर्म पानी में लगभग 10 मिनट रखने पर यह खाने के लिए तैयार हो जाता है। इसमें मसालों का मिश्रण पहले से ही शामिल किया गया है, जिससे उपभोक्ताओं को इंदौर के लोकप्रिय पोहे का स्वाद आसानी से मिल सके। सुविधाजनक पैकेजिंग और कम समय में तैयार होने की विशेषता के कारण यह उत्पाद देश के अन्य शहरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी अपनी संभावनाएं तलाश रहा है। मेले में इंदौरी पोहे को लेकर व्यापारियों और आगंतुकों में विशेष रुचि देखने को मिल रही है।
प्रदेश के विभिन्न जिलों के विशिष्ट उत्पादों का प्रदर्शन
अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों की विविधता, पारंपरिक शिल्पकला और आधुनिक उद्यमशीलता का व्यापक प्रदर्शन किया जा रहा है। इसमें छतरपुर के रेडी टू ईट फूड और डेकोरेटिव उत्पाद, भोपाल की ट्राइबल आर्ट, ओरयोनिक फूड प्रोडक्ट, जरी जम्बूरी, हर्बल मेडिसिन, हैंडलूम एवं हैंडीक्राफ्ट, इंदौर का ऑर्गेनिक हनी, सॉफ्ट बेबी वाइप्स और वुडन एजुकेशनल टॉयज प्रमुख रूप से शामिल हैं। इसी प्रकार शिवपुरी की हैंडलूम सिल्क साड़ियां, उज्जैन के कुर्ता-पायजामा एवं जैकेट, अशोकनगर की प्रसिद्ध चंदेरी साड़ियां, हरदा के हस्तनिर्मित बैग एवं दुपट्टे, आगर-मालवा के कुर्ती-सूट, बैतूल की मोजेक वॉल आर्ट एवं वुडन हैंडीक्राफ्ट, देवास के लेदर आर्टिकल्स और टीकमगढ़ के बेल मेटल उत्पाद भी प्रदर्शित किए गए हैं। इसके अलावा देवास के मिलेट आधारित नूडल्स, पास्ता, भेल एवं कुकीज, सिवनी की अगरबत्ती, बालाघाट के गुड़ उत्पाद, रतलाम के नमकीन, जबलपुर के वेजिटेबल उत्पाद, छिंदवाड़ा के सॉलिड गुड़ तथा सागर के मोरिंगा आधारित हेल्थ केयर उत्पाद भी मेले में आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।
स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की पहल
भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला प्रदेश के उद्यमियों और स्टार्टअप के लिए अपने उत्पादों की गुणवत्ता, उपयोगिता और विशिष्टता को व्यापक स्तर पर प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान कर रहा है। यहां उन्हें विभिन्न राज्यों और देशों से आए व्यापारियों, निवेशकों, वितरकों तथा संभावित खरीदारों से संवाद करने का अवसर मिल रहा है। बीटूबी बैठकों के माध्यम से व्यापारिक साझेदारी, विपणन और निर्यात की नई संभावनाएं भी विकसित हो रही हैं। मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों के स्थानीय उत्पादों को इस प्रतिष्ठित मंच पर स्थान मिलने से एक जिला एक उत्पाद की अवधारणा, स्थानीय संसाधनों पर आधारित उद्योगों, महिला एवं युवा उद्यमिता तथा स्टार्टअप संस्कृति को प्रोत्साहन मिल रहा है। यह पहल प्रदेश के पारंपरिक उत्पादों को आधुनिक बाजार से जोड़ने और स्थानीय उद्यमों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हो रही है।

23 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreवृद्धाश्रमों में वरिष्ठजनों के लिए लगाए जा रहे विशेष आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर 3 मिनट पहले
Indoreसंविधान दिवस पर एमपी ट्रांसको के कार्यालयों में हुआ संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन 4 मिनट पहले
Indoreइंदौर में पशुपालकों को मिलेगी घर पहुंच कृत्रिम गर्भाधान की सुविधा, 1962 पर कॉल करते ही पहुंचेगी ‘ई-मैत्री’ सेवा 6 मिनट पहले
Indoreसंविधान दिवस पर जिलेभर में हुए कार्यक्रम, संविधान की प्रस्तावना का किया गया सामूहिक वाचन 8 मिनट पहले
Indore27 नवम्बर को इंदौर में होगी सिविल डिफेंस हवाई हमले एवं ब्लैकआउट की मॉक ड्रिल 23 घंटे पहले
Indoreलोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान और जिम्मेदार नागरिकता का संदेश देंगे इंदौर के विद्यार्थी 1 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती सीतारमण से की सौजन्य भेंट 1 दिन पहले
Indoreआबकारी विभाग की कार्रवाई में 27 बल्क लीटर अवैध विदेशी मदिरा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार 1 दिन पहले
Indoreरील के चक्कर में ‘रियल’ फजीहत! हीरानगर पुलिस ने नशे के खिलाफ मांगा साथ, जनता ने कमेंट बॉक्स में ही उधेड़ दी खाकी की बखिया 5 घंटे पहले
Indoreसंविधान के मूल्यों को युवा व्यवहार और जीवन में उतारें – राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल 23 घंटे पहले
Indoreखजराना गणेश मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान श्री गणेश को अर्पित किया गया 56 व्यंजनों का भोग 2 दिन पहले
Indoreचालान का 45 हजार में सेटलमेंट……:जूनियर इंजीनियर के लिए घूस लेता रीडर पकड़ाया 2 दिन पहले
Indore‘कमाई उजड़ गई, बच्चों को लेकर कहां जाएं’; इंदौर की कृष्णबाग कॉलोनी के लोगों का दर्द 2 दिन पहले
Indoreगर्मी से पहले पानी का मेगा प्लान: इंदौर ने मांगे 110 करोड़ रुपए 2 दिन पहले
Indoreसंतों का सानिध्य हमें ईश्वर से संवाद का अवसर देता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 2 दिन पहले
Indoreप्रदेश के समग्र विकास, बुनियादी ढांचे के विस्तार और जनकल्याण के लिए 7 हजार करोड़ रूपये से अधिक की स्वीकृति 2 दिन पहले
Indoreलापता किशोर की जानकारी मिलने पर थाना परदेशीपुरा पर सूचना देने की अपील 5 दिन पहले
Indoreनरसिंहपुर में ट्रांसमिशन लाइनों के प्रतिबंधित कॉरिडोर में बने 51 निर्माण चिह्नित 7 दिन पहले
Indoreबिना परमिट संचालित दो स्कूल बसों सहित तीन वाहन जब्त 7 दिन पहले
Indoreइंदौर में मीट दुकानों पर निगम की कार्रवाई, 7 दुकानें सील 9 दिन पहले
Indoreविवाहिता महिलाओं से दुष्कर्म, एफआईआर दर्ज 9 दिन पहले
Indoreइंदौर में इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर छात्रा से दुष्कर्म, आपत्तिजनक फोटो भेजकर किया ब्लैकमेल, केस दर्ज 9 दिन पहले
Indoreइंदौर के युवक के बैंक खाते से लाखों का संदिग्ध लेनदेन, पांच राज्यों से मिली थीं शिकायतें 9 दिन पहले
Indoreइंदौर में कृषि कॉलेज के पास चार्टर्ड बस डिपो में लगी आग, 4 से 5 बसें जलीं 9 दिन पहले



