संविधान दिवस पर जिलेभर में हुए कार्यक्रम, संविधान की प्रस्तावना का किया गया सामूहिक वाचन
कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने अधिकारी-कर्मचारियों को दिलाई संविधान के प्रति निष्ठा, लोकतांत्रिक मूल्यों के सम्मान और कर्तव्यों के पालन की शपथ संभागायुक्त कार्यालय और विद्युत वितरण कंपनी में भी आयोजित हुए कार्यक्रम संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को इंदौर जिले में विभिन्न शासकीय कार्यालयों एवं संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने अधिकारी-कर्मचारियों को दिलाई संविधान के प्रति निष्ठा, लोकतांत्रिक मूल्यों के सम्मान और कर्तव्यों के पालन की शपथ
संभागायुक्त कार्यालय और विद्युत वितरण कंपनी में भी आयोजित हुए कार्यक्रम
संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को इंदौर जिले में विभिन्न शासकीय कार्यालयों एवं संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कर संविधान में निहित आदर्शों, मूल्यों एवं सिद्धांतों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की गई। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संविधान के प्रति निष्ठा रखते हुए अपने दायित्वों का पूरी ईमानदारी, निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने का संकल्प लिया।
इसी क्रम में कलेक्टर कार्यालय के सभागृह में संविधान की प्रस्तावना के सामूहिक वाचन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना का वाचन कराया तथा संविधान के प्रति निष्ठा, लोकतांत्रिक मूल्यों के सम्मान और अपने संवैधानिक कर्तव्यों के पालन की शपथ दिलाई। इस अवसर पर कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने कहा कि भारतीय संविधान हमारे लोकतंत्र की आधारशिला है। यह प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता, न्याय और बंधुता के मूल्यों के साथ जीवन जीने की प्रेरणा देता है। हम सभी का दायित्व है कि संविधान की भावना के अनुरूप अपने आचरण एवं कार्यशैली को बनाए रखें और देश की एकता, अखंडता तथा सामाजिक समरसता को मजबूत बनाने में योगदान दें। उन्होंने कहा कि शासकीय सेवकों की जिम्मेदारी है कि वे संविधान में निहित आदर्शों को अपने कार्य व्यवहार में अपनाएं। पूरी निष्ठा और ईमानदारी से जनसेवा करते हुए राष्ट्र की प्रगति एवं समाज के कल्याण में योगदान देना ही हमारा प्रमुख दायित्व है। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से संविधान के मूल सिद्धांतों का सम्मान करते हुए अपने कर्तव्यों का जिम्मेदारीपूर्वक पालन करने की अपील की। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री रिंकेश वैश्य सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
संभागायुक्त कार्यालय में भी दिलाई गई संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ
संविधान दिवस के अवसर पर संभागायुक्त कार्यालय इंदौर में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। संभागायुक्त श्री भास्कर लाक्षाकार ने कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना के मूल भावों एवं आदर्शों के प्रति निष्ठावान रहने की शपथ दिलाई। उन्होंने सभी से संविधान में निहित लोकतांत्रिक मूल्यों, नागरिक अधिकारों और कर्तव्यों का सम्मान करते हुए अपने शासकीय दायित्वों का पूरी जिम्मेदारी एवं ईमानदारी से निर्वहन करने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
विद्युत वितरण कंपनी में हुआ प्रस्तावना का सामूहिक वाचन
संविधान दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर में भी संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया गया। गुरुवार सुबह आयोजित कार्यक्रम में मुख्य महाप्रबंधक श्री प्रकाश सिंह चौहान सहित कंपनी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सहभागिता की। सभी ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना का वाचन करते हुए संविधान के मूल आदर्शों, लोकतांत्रिक व्यवस्था तथा राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों के निर्वहन का संकल्प लिया।

23 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indore27 नवम्बर को इंदौर में होगी सिविल डिफेंस हवाई हमले एवं ब्लैकआउट की मॉक ड्रिल 23 घंटे पहले
Indoreलोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान और जिम्मेदार नागरिकता का संदेश देंगे इंदौर के विद्यार्थी 1 दिन पहले
Indoreआबकारी विभाग की कार्रवाई में 27 बल्क लीटर अवैध विदेशी मदिरा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार 1 दिन पहले
MadhyaPradeshआईएफएमआईएस केयर्स थीम पर आहरण एवं संवितरण अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 1 दिन पहले
Indoreखजराना गणेश मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान श्री गणेश को अर्पित किया गया 56 व्यंजनों का भोग 2 दिन पहले
Indoreइन्दौर में मानवता की मिसाल: एक ही दिन में हुए दो देहदान, चिकित्सा शिक्षा और शोध को मिला संबल 2 दिन पहले
Indoreइंदौर के वृत्त सांवेर क्षेत्र में अवैध मदिरा के परिवहन के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई 2 दिन पहले
Indoreइंदौर-अहमदाबाद रोड पर यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त, डायल-112 ने 08 घायलों को पहुंचाया अस्पताल 2 दिन पहले
Indoreरील के चक्कर में ‘रियल’ फजीहत! हीरानगर पुलिस ने नशे के खिलाफ मांगा साथ, जनता ने कमेंट बॉक्स में ही उधेड़ दी खाकी की बखिया 4 घंटे पहले
Indoreसंविधान के मूल्यों को युवा व्यवहार और जीवन में उतारें – राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल 23 घंटे पहले
Indoreचालान का 45 हजार में सेटलमेंट……:जूनियर इंजीनियर के लिए घूस लेता रीडर पकड़ाया 2 दिन पहले
Indoreसंतों का सानिध्य हमें ईश्वर से संवाद का अवसर देता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 2 दिन पहले
Indoreप्रदेश के समग्र विकास, बुनियादी ढांचे के विस्तार और जनकल्याण के लिए 7 हजार करोड़ रूपये से अधिक की स्वीकृति 2 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की तीन प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई, 9 खाद्य नमूने जांच हेतु लिए गए 2 दिन पहले
Indoreनगरीय निकायों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति पर दें विशेष ध्यान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 2 दिन पहले
Indoreसिंचाई परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में करें पूर्ण : जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर छात्रा से दुष्कर्म, आपत्तिजनक फोटो भेजकर किया ब्लैकमेल, केस दर्ज 9 दिन पहले
Indoreइंदौर के युवक के बैंक खाते से लाखों का संदिग्ध लेनदेन, पांच राज्यों से मिली थीं शिकायतें 9 दिन पहले
Indoreइंदौर में कृषि कॉलेज के पास चार्टर्ड बस डिपो में लगी आग, 4 से 5 बसें जलीं 9 दिन पहले
Indoreइंदौर के लालबाग में मिली होलकरकालीन तिजोरी, खोलकर देखा जाएगा क्या है उसमें 9 दिन पहले
Indoreआयुक्त द्वारा निगम मुख्यालय में जनसुनवाई 42 आवेदनों पर तत्काल निराकरण के दिए निर्देश 9 दिन पहले
Indoreनिजी कंपनी के जनरल मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:25 दिन पहले ही केरल से इंदौर आए थे; पैर में दर्द के बाद बिगड़ी तबीयत 9 दिन पहले
Indoreइंदौर में नशेड़ी कार सवारों का उत्पात, सिग्नल पर कार को मारी टक्कर, महिला से बदसलूकी व युवकों को पीटा 9 दिन पहले
Indoreकलेक्टर श्री वर्मा ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में लापरवाही बरतने पर सेक्शन प्रभारी को किया निलंबित, बीएमओ और प्रोफेसर के पांच-पांच दिन के वेतन कटौती के दिये निर्देश 9 दिन पहले





