‘कमाई उजड़ गई, बच्चों को लेकर कहां जाएं’; इंदौर की कृष्णबाग कॉलोनी के लोगों का दर्द
इंदौर की कृष्णबाग कॉलोनी में प्रशासन की कार्रवाई के दौरान 42 मकान टूटने से रहवासियों के सामने गंभीर संकट खड़ा हो गया है।
इंदौर की कृष्णबाग कॉलोनी में प्रशासन की कार्रवाई के दौरान 42 मकान टूटने से रहवासियों के सामने गंभीर संकट खड़ा हो गया है।
वर्षों तक संपत्ति कर भरने और रजिस्ट्री होने के बाद भी घर टूटने से लोगों में गहरा आक्रोश है
पुश्तैनी जमीन बेचकर और कर्ज लेकर बनाए गए मकानों के मलबे में परिवारों की उम्मीदें दब गई
बिना किसी वैकल्पिक व्यवस्था और मुआवजे के बच्चों को लेकर सुरक्षित ठिकाना ढूंढना चुनौती
घर की दीवारें गिर रही थीं और उन्हें बनते देखने वाले लोगों की आंखों से आंसू बह रहे थे। कोई अपने परिवार को संभाल रहा था तो कोई टूटते मकान को आखिरी बार निहार रहा था। कृष्णबाग कालोनी में सोमवार को प्रशासन की कार्रवाई में 42 मकान जमींदोज हो गए। पोकलेन के पंजे ने ईंट-सीमेंट की दीवारें तोड़ दीं, लेकिन रहवासियों के लिए यह सिर्फ मकान टूटने का मंजर नहीं था। किसी की 20 साल की कमाई मलबे में बदल गई तो किसी के बच्चों का बचपन और परिवार का भविष्य छिन गया। महिलाएं फूट-फूटकर रोती रहीं। कई लोग आखिरी समय तक घर से बाहर आने को तैयार नहीं थे। पुलिस और प्रशासन ने बाहर निकाला तो रोते हुए निकले, लेकिन कदम अपने ही घर से दूर जाने को तैयार नहीं थे।
राजेश बैरागी ने रुआंसे स्वर में बताया कि वे करीब 20 साल से यहां रह रहे हैं। वर्ष 2000 से संपत्ति कर जमा कर रहे हैं। उनके पास इसकी रसीदें भी हैं। कई लोगों के पास मकानों की रजिस्ट्री है। नगर निगम को टैक्स देने के बावजूद आज घर टूट गया। मकान बनाने में जीवनभर की जमा पूंजी लगा दी थी। अब न घर बचा और न कोई मुआवजा मिला। परिवार को लेकर कहां जाएं, यही समझ नहीं आ रहा।
गांव की जमीन बेची, प्लाट खरीदा, सब उजड़ गया
रहवासी राजेश यादव ने कहा कि कई परिवारों ने गांव की जमीन बेचकर यहां प्लाट खरीदे और बैंक से कर्ज लेकर मकान बनाए। लोगों ने पैसे देकर रजिस्ट्री कराई थी। यदि जमीन को लेकर विवाद था तो प्लाट बिकते और मकान बनते समय कार्रवाई क्यों नहीं हुई। मकान खरीदने वालों को विवाद की जानकारी नहीं थी। आज उनका घर भी टूट गया और परिवार की उम्मीदें भी।
छोटे-छोटे बच्चों को लेकर कहां जाएं, कैसे पालेंगे
कृष्णा बाई अपने मकान को टूटता देख बिलख पड़ीं। उन्होंने कहा कि घर में छोटे-छोटे बच्चे हैं, अब उन्हें लेकर कहां जाएं। दो-तीन लाख रुपये देकर प्लाट खरीदा और फिर मकान बनाने में सब कुछ लगा दिया। इसी घर में बच्चे बड़े हुए। अब परिवार कहां रहेगा और मेरे बच्चे उनके बच्चों को कैसे पालेंगे। एक कार्रवाई ने पूरी जिंदगी तबाह कर दी।

23 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
India News10-10 हजार में बैंक खाते खरीदकर देशभर में साइबर ठगी:रतलाम का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तमिलनाडु-तेलंगाना में भी दर्ज हैं केस 5 घंटे पहले
Indoreइंदौर में बिल्डर से मारपीट, ICU में भर्ती:दुकान कम कीमत में खरीदने का दबाव, बिल्डर को 8-10 लोगों ने पीटा 5 घंटे पहले
Indoreचालान का 45 हजार में सेटलमेंट……:जूनियर इंजीनियर के लिए घूस लेता रीडर पकड़ाया 5 घंटे पहले
Indoreगर्मी से पहले पानी का मेगा प्लान: इंदौर ने मांगे 110 करोड़ रुपए 5 घंटे पहले
MadhyaPradeshश्रम विभाग की ‘कॉल कारीगर’ ऐप से अब घर बैठे मिलेगी कुशल एवं सत्यापित कामगारों की सेवाएं 5 घंटे पहले
Indoreजनजातीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने का प्रभावी माध्यम बनेगा “आदि बाजार” : केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उईके 8 घंटे पहले
Indoreअधिकारियों को फोन लगाती रही नेता प्रतिपक्ष:दुकान लगाने वाले बोले –एरिया अच्छा नहीं, जहां जगह दी वहां कई परेशानियां, कांग्रेस ने दी चेतावनी 1 दिन पहले
Indoreइंदौर बायपास पर मौत बनकर दौड़ी कार, दो बाइकों को मारी टक्कर, इलेक्ट्रिक ठेकेदार की मौत; बेटा गंभीर 1 दिन पहले
Indoreसंतों का सानिध्य हमें ईश्वर से संवाद का अवसर देता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 5 घंटे पहले
Indoreप्रदेश के समग्र विकास, बुनियादी ढांचे के विस्तार और जनकल्याण के लिए 7 हजार करोड़ रूपये से अधिक की स्वीकृति 5 घंटे पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की तीन प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई, 9 खाद्य नमूने जांच हेतु लिए गए 5 घंटे पहले
Indoreनगरीय निकायों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति पर दें विशेष ध्यान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 घंटे पहले
Indoreसिंचाई परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में करें पूर्ण : जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट 6 घंटे पहले
Indoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट के प्रयासों से सांवेर विधानसभा के 15 स्कूलों को मिली 28 करोड़ रुपये की सौगात 6 घंटे पहले
Indoreआयुक्त के निरीक्षण में सफाई व्यवस्था में लापरवाही, अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई 1 दिन पहले
Indoreनरसिंहपुर में ट्रांसमिशन लाइनों के प्रतिबंधित कॉरिडोर में बने 51 निर्माण चिह्नित 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में जलप्रदाय व्यवस्था की समीक्षा, लंबित पाइपलाइन कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश 7 दिन पहले
Indoreदिलजीत : अमेरिकी नागरिक हमें नबताए कि हिन्दुस्तान किसके बाप का है ! 8 दिन पहले
Indoreइंदौर में मल्हारगंज अस्पताल की सोनोग्राफी मशीन खराब, गर्भवती महिलाएं हो रहीं परेशान 8 दिन पहले
Indoreम्यूल अकाउंट से संदिग्ध लेनदेन, युवक गिरफ्तार 8 दिन पहले
Indoreदिलजीत के कॉन्सर्ट में मोबाइल चुराने वाले दो बदमाश गिरफ्तार:गोल्ड-सिल्वर पास से एंट्री; 3 आईफोन समेत 6 मोबाइल बरामद, दूसरे राज्यों में भी करते थे वारदात 8 दिन पहले
Indoreपति-पत्नी के बीच कहासुनी के बाद महिला ने लगाई फांसी:रात में पति की नींद खुली तो फंदे पर लटकी मिली; अस्पताल लेकर पहुंचे परिजन, मौत 8 दिन पहले
Indoreगैंगस्टर रोहित गोदारा के नाम पर इंदौर के कारोबारी से मांगी 10 करोड़ की फिरौती, SIT जांच शुरू 8 दिन पहले
Indoreइंदौर की कृष्णबाग कॉलोनी में 70 से ज्यादा मकानों को हटाने की तैयारी, धरने पर बैठे रहवासी 8 दिन पहले