गर्मी से पहले पानी का मेगा प्लान: इंदौर ने मांगे 110 करोड़ रुपए
CM डॉ. मोहन यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की समीक्षा, यशवंत सागर को नर्मदा जल से भरने के प्रस्ताव को मिली मंजूरी मानसून में सामान्य से करीब 40 फीसदी कम बारिश होने के बाद आगामी गर्मी में संभावित जलसंकट से निपटने के लिए इंदौर में तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
CM डॉ. मोहन यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की समीक्षा, यशवंत सागर को नर्मदा जल से भरने के प्रस्ताव को मिली मंजूरी

मानसून में सामान्य से करीब 40 फीसदी कम बारिश होने के बाद आगामी गर्मी में संभावित जलसंकट से निपटने के लिए इंदौर में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार शाम भोपाल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इंदौर की जल उपलब्धता एवं गर्मी के मौसम की कार्ययोजना की समीक्षा की। बैठक में महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव ने जल संकट से निपटने के लिए राज्य सरकार से 110 करोड़ रुपए की विशेष सहायता मांगी।
महापौर ने प्रस्तावित कार्यों का ब्यौरा देते हुए बताया कि 110 करोड़ रुपए की राशि से 100 नए टैंकर खरीदने, नवीन ट्यूबवेल खनन, संपवेल निर्माण, राऊ-बिलावली जलप्रदाय व्यवस्था के विकास एवं टैंकरों के माध्यम से जल परिवहन और वितरण की व्यवस्था मजबूत की जाएगी।
प्रस्ताव के अनुसार 100 टैंकरों की खरीदी पर 25 करोड़ रुपए, नए ट्यूबवेल खनन पर 15 करोड़, संपवेल निर्माण पर 10 करोड़, राऊ-बिलावली जलप्रदाय व्यवस्था के विकास पर 20 करोड़ तथा टैंकरों से जल परिवहन एवं वितरण व्यवस्था पर 40 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।
बैठक में यशवंत सागर को नर्मदा जल से भरने के प्रस्ताव को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंजूरी देने की बात कही। कम बारिश के कारण यशवंत सागर का जलस्तर कम होने से पश्चिमी इंदौर के करीब डेढ़ लाख घरों की जलापूर्ति प्रभावित होने की आशंका है। नगर निगम ने यशवंत सागर को नर्मदा जल से भरने का प्रस्ताव नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण को भेजा था। इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलने से पश्चिमी क्षेत्र में जल उपलब्धता मजबूत होने की उम्मीद है।
बैठक में टैंकरों की उपलब्धता, नए ट्यूबवेल, संपवेल, जल परिवहन एवं वैकल्पिक जलस्रोतों सहित सभी संभावित व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। नगर निगम द्वारा वार्डवार जल उपलब्धता और आवश्यकता का आकलन कर संवेदनशील क्षेत्रों को चिह्नित किया जा रहा है, ताकि गर्मी के दौरान नागरिकों को पर्याप्त पानी उपलब्ध कराया जा सके।
बैठक में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, जल संसाधन मंत्री श्री तुलसी सिलावट एवं महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव भोपाल में मुख्यमंत्री के साथ मौजूद रहे। वहीं इंदौर से जलकार्य प्रभारी श्री बबलू शर्मा, कलेक्टर श्री शिवम वर्मा, निगमायुक्त श्री क्षितिज सिंघल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए। मुख्य सचिव श्री अशोक वर्णवाल एवं अपर मुख्य सचिव श्री नीरज मंडलोई भी बैठक में मौजूद रहे।

23 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
India News10-10 हजार में बैंक खाते खरीदकर देशभर में साइबर ठगी:रतलाम का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तमिलनाडु-तेलंगाना में भी दर्ज हैं केस 5 घंटे पहले
Indoreइंदौर में बिल्डर से मारपीट, ICU में भर्ती:दुकान कम कीमत में खरीदने का दबाव, बिल्डर को 8-10 लोगों ने पीटा 5 घंटे पहले
Indore‘कमाई उजड़ गई, बच्चों को लेकर कहां जाएं’; इंदौर की कृष्णबाग कॉलोनी के लोगों का दर्द 5 घंटे पहले
Indoreसंतों का सानिध्य हमें ईश्वर से संवाद का अवसर देता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 5 घंटे पहले
Indoreप्रदेश के समग्र विकास, बुनियादी ढांचे के विस्तार और जनकल्याण के लिए 7 हजार करोड़ रूपये से अधिक की स्वीकृति 5 घंटे पहले
Indoreसिंचाई परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में करें पूर्ण : जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट 6 घंटे पहले
Indoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट के प्रयासों से सांवेर विधानसभा के 15 स्कूलों को मिली 28 करोड़ रुपये की सौगात 6 घंटे पहले
Indoreजनजातीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने का प्रभावी माध्यम बनेगा “आदि बाजार” : केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उईके 8 घंटे पहले
Indoreचालान का 45 हजार में सेटलमेंट……:जूनियर इंजीनियर के लिए घूस लेता रीडर पकड़ाया 5 घंटे पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की तीन प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई, 9 खाद्य नमूने जांच हेतु लिए गए 5 घंटे पहले
Indoreनगरीय निकायों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति पर दें विशेष ध्यान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 घंटे पहले
Indoreआयुक्त के निरीक्षण में सफाई व्यवस्था में लापरवाही, अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई 1 दिन पहले
Indoreलापता किशोर की जानकारी मिलने पर थाना परदेशीपुरा पर सूचना देने की अपील 3 दिन पहले
Indoreनरसिंहपुर में ट्रांसमिशन लाइनों के प्रतिबंधित कॉरिडोर में बने 51 निर्माण चिह्नित 4 दिन पहले
Indoreबिना परमिट संचालित दो स्कूल बसों सहित तीन वाहन जब्त 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में मीट दुकानों पर निगम की कार्रवाई, 7 दुकानें सील 6 दिन पहले
Indoreदिलजीत : अमेरिकी नागरिक हमें नबताए कि हिन्दुस्तान किसके बाप का है ! 8 दिन पहले
Indoreइंदौर में मल्हारगंज अस्पताल की सोनोग्राफी मशीन खराब, गर्भवती महिलाएं हो रहीं परेशान 8 दिन पहले
Indoreम्यूल अकाउंट से संदिग्ध लेनदेन, युवक गिरफ्तार 8 दिन पहले
Indoreदिलजीत के कॉन्सर्ट में मोबाइल चुराने वाले दो बदमाश गिरफ्तार:गोल्ड-सिल्वर पास से एंट्री; 3 आईफोन समेत 6 मोबाइल बरामद, दूसरे राज्यों में भी करते थे वारदात 8 दिन पहले
Indoreपति-पत्नी के बीच कहासुनी के बाद महिला ने लगाई फांसी:रात में पति की नींद खुली तो फंदे पर लटकी मिली; अस्पताल लेकर पहुंचे परिजन, मौत 8 दिन पहले
Indoreगैंगस्टर रोहित गोदारा के नाम पर इंदौर के कारोबारी से मांगी 10 करोड़ की फिरौती, SIT जांच शुरू 8 दिन पहले
Indoreइंदौर की कृष्णबाग कॉलोनी में 70 से ज्यादा मकानों को हटाने की तैयारी, धरने पर बैठे रहवासी 8 दिन पहले
Indoreहजारों रहवासियों का मकान बनाने का सपना पूरा होगा-डाटा फॉर्म नक्शा मंजूरी शुरू 10 दिन पहले