देश की बात, आपके शहर से
श्रम विभाग की ‘कॉल कारीगर’ ऐप से अब घर बैठे मिलेगी कुशल एवं सत्यापित कामगारों की सेवाएं
मध्यप्रदेश 4 बार पढ़ी गई

श्रम विभाग की ‘कॉल कारीगर’ ऐप से अब घर बैठे मिलेगी कुशल एवं सत्यापित कामगारों की सेवाएं

इलेक्ट्रिशियन, प्लम्बर, बढ़ई और पेंटर सहित विभिन्न सेवाओं के लिए ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा, कामगारों को भी मिलेंगे रोजगार के बेहतर अवसर मध्यप्रदेश शासन के श्रम विभाग द्वारा नागरिकों को कुशल एवं सत्यापित कामगारों की सेवाएं आसानी से उपलब्ध कराने तथा कामगारों को रोजगार के बेहतर अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से 'कॉल कारीगर' (Call Karigar) मोबाइल ऐप विकसित किया गया है।

Abhishek Raghuvanshi24 नवंबर 2026 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

इलेक्ट्रिशियन, प्लम्बर, बढ़ई और पेंटर सहित विभिन्न सेवाओं के लिए ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा, कामगारों को भी मिलेंगे रोजगार के बेहतर अवसर

मध्यप्रदेश शासन के श्रम विभाग द्वारा नागरिकों को कुशल एवं सत्यापित कामगारों की सेवाएं आसानी से उपलब्ध कराने तथा कामगारों को रोजगार के बेहतर अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से ‘कॉल कारीगर’ (Call Karigar) मोबाइल ऐप विकसित किया गया है। इस ऐप के माध्यम से नागरिक घर बैठे अपनी आवश्यकता के अनुसार विभिन्न क्षेत्रों के कुशल कामगारों की सेवाएं प्राप्त कर सकेंगे। यह पहल नागरिकों और कामगारों के बीच डिजिटल माध्यम से सीधा संपर्क स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
‘कॉल कारीगर’ ऐप के माध्यम से इलेक्ट्रिशियन, प्लम्बर, बढ़ई, पेंटर सहित विभिन्न व्यवसायों से जुड़े कुशल कामगारों की सेवाएं ऑनलाइन बुक की जा सकेंगी। ऐप पर नागरिकों एवं कामगारों को मोबाइल ओटीपी के माध्यम से पंजीयन की सुविधा उपलब्ध होगी।

सत्यापित कामगारों की मिलेगी जानकारी
ऐप की प्रमुख विशेषता कामगारों के दस्तावेजों का सत्यापन है। इसके अंतर्गत कामगार अपने आधार कार्ड, पैन कार्ड, कौशल प्रमाण-पत्र एवं पुलिस सत्यापन से संबंधित दस्तावेज अपलोड कर सकेंगे। इससे नागरिकों को सत्यापित एवं कुशल कामगारों का चयन करने में सुविधा मिलेगी।

ऑनलाइन बुकिंग से लेकर भुगतान तक की सुविधा
नागरिक अपनी आवश्यकता के अनुसार उपलब्ध कामगारों का चयन कर ऑनलाइन सेवा बुक कर सकेंगे। बुकिंग की स्थिति भी ऐप के माध्यम से देखी जा सकेगी। इसके साथ ही एकीकृत भुगतान गेटवे के माध्यम से सुरक्षित डिजिटल भुगतान की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। सेवा प्राप्त करने के बाद नागरिक संबंधित कामगार को रेटिंग एवं फीडबैक भी दे सकेंगे।

कामगारों को मिलेगा रोजगार का बेहतर अवसर
यह ऐप कामगारों के लिए भी उपयोगी साबित होगा। इसके माध्यम से कामगार अपनी बुकिंग, कार्य आवंटन एवं अर्जित आय का विवरण देख सकेंगे। इससे उन्हें अपने कार्यों का व्यवस्थित प्रबंधन करने तथा रोजगार के नए अवसर प्राप्त करने में मदद मिलेगी।
ऐप में प्रशासनिक डैशबोर्ड की सुविधा भी दी गई है, जिसके माध्यम से बुकिंग, भुगतान, शिकायतों एवं कामगारों की गतिविधियों की ऑनलाइन निगरानी की जा सकेगी। श्रम विभाग की यह डिजिटल पहल नागरिकों को सुविधाजनक एवं विश्वसनीय सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ ही कुशल कामगारों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रोजगार से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

ePaper
आज का अंक23 november

23 नवंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
10-10 हजार में बैंक खाते खरीदकर देशभर में साइबर ठगी:रतलाम का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तमिलनाडु-तेलंगाना में भी दर्ज हैं केसIndia News10-10 हजार में बैंक खाते खरीदकर देशभर में साइबर ठगी:रतलाम का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तमिलनाडु-तेलंगाना में भी दर्ज हैं केस 4 घंटे पहलेइंदौर में बिल्डर से मारपीट, ICU में भर्ती:​दुकान कम कीमत में खरीदने का दबाव, बिल्डर को 8-10 लोगों ने पीटाIndoreइंदौर में बिल्डर से मारपीट, ICU में भर्ती:​दुकान कम कीमत में खरीदने का दबाव, बिल्डर को 8-10 लोगों ने पीटा 4 घंटे पहलेचालान का 45 हजार में सेटलमेंट……:जूनियर इंजीनियर के लिए घूस लेता रीडर ​पकड़ायाIndoreचालान का 45 हजार में सेटलमेंट……:जूनियर इंजीनियर के लिए घूस लेता रीडर ​पकड़ाया 4 घंटे पहले‘कमाई उजड़ गई, बच्चों को लेकर कहां जाएं’; इंदौर की कृष्णबाग कॉलोनी के लोगों का दर्दIndore‘कमाई उजड़ गई, बच्चों को लेकर कहां जाएं’; इंदौर की कृष्णबाग कॉलोनी के लोगों का दर्द 4 घंटे पहलेप्रदेश के समग्र विकास, बुनियादी ढांचे के विस्तार और जनकल्याण के लिए 7 हजार करोड़ रूपये से अधिक की स्वीकृतिIndoreप्रदेश के समग्र विकास, बुनियादी ढांचे के विस्तार और जनकल्याण के लिए 7 हजार करोड़ रूपये से अधिक की स्वीकृति 5 घंटे पहलेमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट के प्रयासों से सांवेर विधानसभा के 15 स्कूलों को मिली 28 करोड़ रुपये की सौगातIndoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट के प्रयासों से सांवेर विधानसभा के 15 स्कूलों को मिली 28 करोड़ रुपये की सौगात 5 घंटे पहलेजनजातीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने का प्रभावी माध्यम बनेगा “आदि बाजार” : केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उईकेIndoreजनजातीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने का प्रभावी माध्यम बनेगा “आदि बाजार” : केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उईके 7 घंटे पहलेइंदौर बायपास पर मौत बनकर दौड़ी कार, दो बाइकों को मारी टक्कर, इलेक्ट्रिक ठेकेदार की मौत; बेटा गंभीरIndoreइंदौर बायपास पर मौत बनकर दौड़ी कार, दो बाइकों को मारी टक्कर, इलेक्ट्रिक ठेकेदार की मौत; बेटा गंभीर 1 दिन पहले
गर्मी से पहले पानी का मेगा प्लान: इंदौर ने मांगे 110 करोड़ रुपएIndoreगर्मी से पहले पानी का मेगा प्लान: इंदौर ने मांगे 110 करोड़ रुपए 4 घंटे पहलेसंतों का सानिध्य हमें ईश्वर से संवाद का अवसर देता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreसंतों का सानिध्य हमें ईश्वर से संवाद का अवसर देता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 5 घंटे पहलेखाद्य सुरक्षा प्रशासन की तीन प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई, 9 खाद्य नमूने जांच हेतु लिए गएIndoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की तीन प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई, 9 खाद्य नमूने जांच हेतु लिए गए 5 घंटे पहलेनगरीय निकायों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति पर दें विशेष ध्यान : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreनगरीय निकायों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति पर दें विशेष ध्यान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 5 घंटे पहलेसिंचाई परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में करें पूर्ण : जल संसाधन मंत्री श्री सिलावटIndoreसिंचाई परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में करें पूर्ण : जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट 5 घंटे पहलेअधिकारियों को फोन लगाती रही नेता प्रतिपक्ष:दुकान लगाने वाले बोले –एरिया अच्छा नहीं, जहां जगह दी वहां कई परेशानियां, कांग्रेस ने दी चेतावनीIndoreअधिकारियों को फोन लगाती रही नेता प्रतिपक्ष:दुकान लगाने वाले बोले –एरिया अच्छा नहीं, जहां जगह दी वहां कई परेशानियां, कांग्रेस ने दी चेतावनी 1 दिन पहलेआयुक्त के निरीक्षण में सफाई व्यवस्था में लापरवाही, अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाईIndoreआयुक्त के निरीक्षण में सफाई व्यवस्था में लापरवाही, अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई 1 दिन पहलेइंदौर में गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर भव्य नगर कीर्तन, केसरी-बसंती रंग में रंगा शहर; 38 गुरुद्वारों की संगत हुई शामिलIndoreइंदौर में गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर भव्य नगर कीर्तन, केसरी-बसंती रंग में रंगा शहर; 38 गुरुद्वारों की संगत हुई शामिल 1 दिन पहले
इंदौर में जलप्रदाय व्यवस्था की समीक्षा, लंबित पाइपलाइन कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देशIndoreइंदौर में जलप्रदाय व्यवस्था की समीक्षा, लंबित पाइपलाइन कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश 7 दिन पहलेदिलजीत : अमेरिकी नागरिक हमें नबताए कि हिन्दुस्तान किसके बाप का है !Indoreदिलजीत : अमेरिकी नागरिक हमें नबताए कि हिन्दुस्तान किसके बाप का है ! 8 दिन पहलेइंदौर में मल्हारगंज अस्पताल की सोनोग्राफी मशीन खराब, गर्भवती महिलाएं हो रहीं परेशानIndoreइंदौर में मल्हारगंज अस्पताल की सोनोग्राफी मशीन खराब, गर्भवती महिलाएं हो रहीं परेशान 8 दिन पहलेम्यूल अकाउंट से संदिग्ध लेनदेन, युवक गिरफ्तारIndoreम्यूल अकाउंट से संदिग्ध लेनदेन, युवक गिरफ्तार 8 दिन पहलेदिलजीत के कॉन्सर्ट में मोबाइल चुराने वाले दो बदमाश गिरफ्तार:गोल्ड-सिल्वर पास से एंट्री; 3 आईफोन समेत 6 मोबाइल बरामद, दूसरे राज्यों में भी करते थे वारदातIndoreदिलजीत के कॉन्सर्ट में मोबाइल चुराने वाले दो बदमाश गिरफ्तार:गोल्ड-सिल्वर पास से एंट्री; 3 आईफोन समेत 6 मोबाइल बरामद, दूसरे राज्यों में भी करते थे वारदात 8 दिन पहलेपति-पत्नी के बीच कहासुनी के बाद महिला ने लगाई फांसी:रात में पति की नींद खुली तो फंदे पर लटकी मिली; अस्पताल लेकर पहुंचे परिजन, मौतIndoreपति-पत्नी के बीच कहासुनी के बाद महिला ने लगाई फांसी:रात में पति की नींद खुली तो फंदे पर लटकी मिली; अस्पताल लेकर पहुंचे परिजन, मौत 8 दिन पहलेगैंगस्टर रोहित गोदारा के नाम पर इंदौर के कारोबारी से मांगी 10 करोड़ की फिरौती, SIT जांच शुरूIndoreगैंगस्टर रोहित गोदारा के नाम पर इंदौर के कारोबारी से मांगी 10 करोड़ की फिरौती, SIT जांच शुरू 8 दिन पहलेइंदौर की कृष्णबाग कॉलोनी में 70 से ज्यादा मकानों को हटाने की तैयारी, धरने पर बैठे रहवासीIndoreइंदौर की कृष्णबाग कॉलोनी में 70 से ज्यादा मकानों को हटाने की तैयारी, धरने पर बैठे रहवासी 8 दिन पहले
↑