मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट के प्रयासों से सांवेर विधानसभा के 15 स्कूलों को मिली 28 करोड़ रुपये की सौगात
अत्याधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं के साथ होगा विद्यालयों का उन्नयन, ऑडिटोरियम, लाइब्रेरी और लैब सहित होंगे विभिन्न निर्माण कार्य मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं स्कूल शिक्षा मंत्री श्री राव उदयप्रताप सिंह का मंत्री श्री सिलावट ने माना आभार जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट के विशेष प्रयासों से सांवेर विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा सुविधाओं के विस्तार और शैक्षणिक अधोसंरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है।
अत्याधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं के साथ होगा विद्यालयों का उन्नयन, ऑडिटोरियम, लाइब्रेरी और लैब सहित होंगे विभिन्न निर्माण कार्य
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं स्कूल शिक्षा मंत्री श्री राव उदयप्रताप सिंह का मंत्री श्री सिलावट ने माना आभार
जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट के विशेष प्रयासों से सांवेर विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा सुविधाओं के विस्तार और शैक्षणिक अधोसंरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। क्षेत्र के 15 शासकीय हायर सेकेंडरी एवं हाई स्कूलों के उन्नयन और विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए लगभग 28 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इस राशि से विद्यालयों में आधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं का विस्तार होगा और विद्यार्थियों को बेहतर अध्ययन-अध्यापन का वातावरण उपलब्ध हो सकेगा।
मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने बताया कि सांवेर विधानसभा क्षेत्र के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से क्षेत्र के 25 से अधिक विद्यालयों के उन्नयन एवं विकास कार्यों के प्रस्ताव मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तथा स्कूल शिक्षा मंत्री श्री राव उदयप्रताप सिंह को भेजे गए थे। इन प्रस्तावों पर एसएफसी (SFC) की बैठक में विचार-विमर्श के उपरांत 15 विद्यालयों के लिए लगभग 28 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। उन्होंने इस महत्वपूर्ण स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं स्कूल शिक्षा मंत्री श्री राव उदयप्रताप सिंह के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है।
15 विद्यालयों में विकसित होगा आधुनिक शैक्षणिक अधोसंरचना का स्वरूप
स्वीकृत राशि से शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल कंपेल, गुरान, धरमपुरी, बुरानाखेड़ी, मांगलिया, डकाच्या, चंद्रावतीगंज, शिवनी, पीएमश्री सांवेर एवं उत्कृष्ट विद्यालय सांवेर तथा हाई स्कूल बरलाई जागीर, बूढ़ी बरलाई क्षिप्रा, सिमरोड और कदवाली बुजुर्ग में विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्य कराए जाएंगे।
इन विद्यालयों में विद्यार्थियों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए ऑडिटोरियम हॉल, अतिरिक्त कक्ष, आधुनिक लाइब्रेरी, प्रायोगिक प्रयोगशालाएं, पैंट्री, स्टोर रूम, स्टाफ रूम, प्राचार्य कक्ष एवं शौचालयों का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही रेन वाटर हार्वेस्टिंग, लैंडस्केपिंग, नलकूप खनन, सेप्टिक टैंक और ड्रेनेज लाइन जैसी सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी। विद्यालय परिसरों का समग्र उन्नयन एवं सौंदर्यीकरण कर उन्हें अधिक सुविधाजनक और व्यवस्थित स्वरूप प्रदान किया जाएगा।
80 करोड़ की लागत से दो सीएम राइज स्कूल, 3500 से अधिक विद्यार्थी ले रहे शिक्षा
मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि सांवेर विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में अधोसंरचनात्मक सुविधाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है। क्षेत्र में लगभग 80 करोड़ रुपये की लागत से सर्वसुविधायुक्त दो सीएम राइज (सांदीपनि) विद्यालय कछालिया और पाल कांकरिया में निर्मित किए गए हैं, जिनमें दो हजार से अधिक विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। इसके अतिरिक्त नगर परिषद सांवेर क्षेत्र में दो पीएमश्री विद्यालय सांवेर एवं गवला तथा एक उत्कृष्ट विद्यालय भी संचालित हो रहा है। इन विद्यालयों में लगभग 3500 से अधिक विद्यार्थी शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि नए निर्माण कार्यों की स्वीकृति से सांवेर विधानसभा क्षेत्र की शैक्षणिक अधोसंरचना को और मजबूती मिलेगी। विद्यार्थियों को आधुनिक कक्षाओं, प्रयोगशालाओं, पुस्तकालयों और अन्य आवश्यक सुविधाओं का लाभ मिलेगा, जिससे उनकी शैक्षणिक गुणवत्ता एवं सर्वांगीण विकास को नई दिशा प्राप्त होगी।
शिक्षा से ही होगा प्रत्येक समस्या का समाधान, विकसित भारत के संकल्प को मिलेगी मजबूती
मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि शिक्षा केवल ज्ञान प्राप्त करने का माध्यम नहीं है, बल्कि समाज और राष्ट्र के विकास की सबसे मजबूत नींव है। जीवन की अनेक समस्याओं का स्थायी समाधान शिक्षा के माध्यम से ही संभव है। शिक्षित और संस्कारित समाज ही विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर सकता है। इसी सोच के साथ सांवेर विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा के विस्तार, विद्यालयों के उन्नयन और विद्यार्थियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। विद्यालयों में आधुनिक भवन, बेहतर कक्षाएं, प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय और अन्य शैक्षणिक संसाधन उपलब्ध कराना इसी व्यापक सोच का हिस्सा है। सरकार का प्रयास है कि शहरी क्षेत्रों के साथ ग्रामीण अंचलों के विद्यार्थियों को भी शिक्षा के समान और बेहतर अवसर मिलें, ताकि वे अपनी प्रतिभा और क्षमता के अनुरूप आगे बढ़ सकें।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे कार्य
मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार नवीन शिक्षा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन और विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। प्रतिभावान विद्यार्थियों को लैपटॉप एवं स्कूटी वितरण, छात्रवृत्ति, साइकिल, गणवेश, कॉपी-किताब तथा परिवहन सुविधा जैसी योजनाओं के माध्यम से शिक्षा को अधिक सुलभ और प्रोत्साहनपूर्ण बनाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि राज्य शासन का लक्ष्य प्रत्येक विद्यार्थी को बेहतर शैक्षणिक वातावरण और समान अवसर उपलब्ध कराना है। सांवेर विधानसभा में 28 करोड़ रुपये की नवीन स्वीकृति इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे न केवल विद्यालयों की आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा, बल्कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के विद्यार्थियों को भी आधुनिक शैक्षणिक संसाधनों के साथ आगे बढ़ने के बेहतर अवसर मिलेंगे।

23 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreगर्मी से पहले पानी का मेगा प्लान: इंदौर ने मांगे 110 करोड़ रुपए 5 घंटे पहले
MadhyaPradeshश्रम विभाग की ‘कॉल कारीगर’ ऐप से अब घर बैठे मिलेगी कुशल एवं सत्यापित कामगारों की सेवाएं 5 घंटे पहले
Indoreसंतों का सानिध्य हमें ईश्वर से संवाद का अवसर देता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 5 घंटे पहले
Indoreप्रदेश के समग्र विकास, बुनियादी ढांचे के विस्तार और जनकल्याण के लिए 7 हजार करोड़ रूपये से अधिक की स्वीकृति 5 घंटे पहले
Indoreसिंचाई परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में करें पूर्ण : जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट 6 घंटे पहले
Indoreजनजातीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने का प्रभावी माध्यम बनेगा “आदि बाजार” : केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उईके 8 घंटे पहले
Indoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने सांवेर में 35 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन 3 दिन पहले
Indoreनरसिंहपुर में ट्रांसमिशन लाइनों के प्रतिबंधित कॉरिडोर में बने 51 निर्माण चिह्नित 4 दिन पहले
India News10-10 हजार में बैंक खाते खरीदकर देशभर में साइबर ठगी:रतलाम का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तमिलनाडु-तेलंगाना में भी दर्ज हैं केस 5 घंटे पहले
Indoreइंदौर में बिल्डर से मारपीट, ICU में भर्ती:दुकान कम कीमत में खरीदने का दबाव, बिल्डर को 8-10 लोगों ने पीटा 5 घंटे पहले
Indoreचालान का 45 हजार में सेटलमेंट……:जूनियर इंजीनियर के लिए घूस लेता रीडर पकड़ाया 5 घंटे पहले
Indore‘कमाई उजड़ गई, बच्चों को लेकर कहां जाएं’; इंदौर की कृष्णबाग कॉलोनी के लोगों का दर्द 5 घंटे पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की तीन प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई, 9 खाद्य नमूने जांच हेतु लिए गए 5 घंटे पहले
Indoreनगरीय निकायों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति पर दें विशेष ध्यान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 घंटे पहले
Indoreअधिकारियों को फोन लगाती रही नेता प्रतिपक्ष:दुकान लगाने वाले बोले –एरिया अच्छा नहीं, जहां जगह दी वहां कई परेशानियां, कांग्रेस ने दी चेतावनी 1 दिन पहले
Indoreइंदौर बायपास पर मौत बनकर दौड़ी कार, दो बाइकों को मारी टक्कर, इलेक्ट्रिक ठेकेदार की मौत; बेटा गंभीर 1 दिन पहले
Indoreआयुक्त द्वारा निगम मुख्यालय में जनसुनवाई 42 आवेदनों पर तत्काल निराकरण के दिए निर्देश 6 दिन पहले
Indoreनिजी कंपनी के जनरल मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:25 दिन पहले ही केरल से इंदौर आए थे; पैर में दर्द के बाद बिगड़ी तबीयत 7 दिन पहले
Indoreइंदौर में नशेड़ी कार सवारों का उत्पात, सिग्नल पर कार को मारी टक्कर, महिला से बदसलूकी व युवकों को पीटा 7 दिन पहले
Indoreकलेक्टर श्री वर्मा ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में लापरवाही बरतने पर सेक्शन प्रभारी को किया निलंबित, बीएमओ और प्रोफेसर के पांच-पांच दिन के वेतन कटौती के दिये निर्देश 7 दिन पहले
Indoreकलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर नियम विरुद्ध बाइक टैक्सी संचालन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 7 दिन पहले
Indoreइंदौर में जलप्रदाय व्यवस्था की समीक्षा, लंबित पाइपलाइन कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश 7 दिन पहले
Indoreदिलजीत : अमेरिकी नागरिक हमें नबताए कि हिन्दुस्तान किसके बाप का है ! 8 दिन पहले
Indoreइंदौर में मल्हारगंज अस्पताल की सोनोग्राफी मशीन खराब, गर्भवती महिलाएं हो रहीं परेशान 8 दिन पहले