देश की बात, आपके शहर से
Indore34°CMostly clear
TimeNewsTODAYअभीRight news, better tomorrow
E-Paper
खाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया
इंदौर 3 बार पढ़ी गई

खाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया

शिकायतों पर रेस्टोरेंट एवं खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण; मामाजी गृह उद्योग सहित विभिन्न इकाइयों से खाद्य नमूने लिए गए आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, मध्य प्रदेश, भोपाल के निर्देशन में तथा कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा प्रशासन, जिला इंदौर द्वारा खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने, खाद्य प्रतिष्ठानों में स्वच्छता बनाए रखने तथा आगामी त्योहारी अवधि के दृष्टिगत निरंतर निरीक्षण एवं नमूना कार्रवाई की जा रही है।

Abhishek Raghuvanshi10 अक्टूबर 2026 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

शिकायतों पर रेस्टोरेंट एवं खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण; मामाजी गृह उद्योग सहित विभिन्न इकाइयों से खाद्य नमूने लिए गए

आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, मध्य प्रदेश, भोपाल के निर्देशन में तथा कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा प्रशासन, जिला इंदौर द्वारा खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने, खाद्य प्रतिष्ठानों में स्वच्छता बनाए रखने तथा आगामी त्योहारी अवधि के दृष्टिगत निरंतर निरीक्षण एवं नमूना कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आज खाद्य निर्माण इकाइयों, रेस्टोरेंट एवं अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर नियमानुसार कार्रवाई की गई। साथ ही चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला के माध्यम से खाद्य कारोबारकर्ताओं को जागरूक भी किया गया।

तस्वीरों में खबर5 फोटो

अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में बिना वैध पंजीयन खाद्य निर्माण, कार्य बंद कराया

आज  09 अक्टूबर 2026 को 84, उद्योग नगर, मूसाखेड़ी, नेमावर रोड, इंदौर स्थित अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज का निरीक्षण किया गया। मौके पर प्रतिष्ठान प्रभारी श्री जितेंद्र कुमार जोशी उपस्थित पाए गए। निरीक्षण के दौरान परिसर में गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण एवं पैकिंग किया जाना पाया गया।
जांच के दौरान प्रतिष्ठान का खाद्य पंजीयन समाप्त पाया गया। इसके अतिरिक्त खाद्य कारोबारकर्ता के पते में भी अंतर पाया गया, जिसमें पंजीयन में दर्ज निवास का पता वर्तमान परिसर के पते से भिन्न था। इस प्रकार प्रतिष्ठान में वैध खाद्य पंजीयन के बिना खाद्य पदार्थों का निर्माण किया जाना पाया गया।
मौके से गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स के दो अलग-अलग ब्रांड के नमूने जांच हेतु लिए गए। खाद्य कारोबार को वैध पंजीयन के बिना संचालित किए जाने के दृष्टिगत वैध खाद्य पंजीयन प्राप्त होने तक प्रतिष्ठान में खाद्य पदार्थों के निर्माण का कार्य बंद करा दिया गया।

बस स्टैंड एवं नवलखा क्षेत्र के रेस्टोरेंट का निरीक्षण

आगामी त्योहारी अवधि को ध्यान में रखते हुए बस स्टैंड एवं नवलखा क्षेत्र में संचालित खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान शिवसागर भोजनालय एवं शिवसागर रेस्टोरेंट एंड कैफे, नवलखा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान किचन में खाद्य पदार्थों का रखरखाव व्यवस्थित नहीं पाया गया। मौके पर पानी की जांच रिपोर्ट, पेस्ट कंट्रोल प्रमाण-पत्र एवं खाद्य कर्मियों के मेडिकल फिटनेस प्रमाण-पत्र उपलब्ध नहीं पाए गए। किचन में उपयोग किए जा रहे जंग लगे बर्तन एवं चॉपिंग बोर्ड तत्काल हटवाए गए। किचन का फर्श चिकना एवं टूटा हुआ पाए जाने पर आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए गए।
शिवसागर रेस्टोरेंट से क्रीम (Flexi Creme Delight) का नमूना जांच हेतु लिया गया। इसके अतिरिक्त, शिकायत के आधार पर शिवसागर रेस्टोरेंट का निरीक्षण भी किया गया था। शिकायतकर्ता द्वारा भोजन की टेबल पर कॉकरोच दिखाई देने तथा शिकायत किए जाने के बावजूद उचित ध्यान नहीं दिए जाने की बात बताई गई थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए किचन का निरीक्षण किया गया तथा पेस्ट कंट्रोल का कार्य नियमानुसार एवं प्रशिक्षित व्यक्ति से करवाने के निर्देश दिए गए। की गई कार्रवाई से शिकायतकर्ता को अवगत कराया गया, जिस पर शिकायतकर्ता ने संतुष्टि व्यक्त की।

लोकेलाइट किचन प्राइवेट लिमिटेड का निरीक्षण

शिकायत के आधार पर लोकेलाइट किचन प्राइवेट लिमिटेड, नरसिंह बाजार, नरसिंह मंदिर के पास, इंदौर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान की प्रोपराइटर श्रीमती अनुष्का जैन की उपस्थिति में जांच की गई। निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान में साफ-सफाई एवं खाद्य स्वच्छता बनाए रखने तथा पेस्ट कंट्रोल की कार्रवाई नियमानुसार करवाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पाई गई कमियों के संबंध में प्रतिष्ठान को नोटिस जारी किया जा रहा है। मौके से पनीर, दाल, छोला एवं भटूरा के नमूने जांच हेतु लिए गए, जिन्हें प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात उसके निष्कर्षों के आधार पर नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। प्रतिष्ठान पर की गई कार्रवाई से शिकायतकर्ता को अवगत कराया गया तथा शिकायतकर्ता ने कार्रवाई पर संतुष्टि व्यक्त की।

मामाजी गृह उद्योग में कन्फेक्शनरी निर्माण इकाई का निरीक्षण

आज  उद्योग नगर, मूसाखेड़ी, इंदौर स्थित मामाजी गृह उद्योग का निरीक्षण किया गया। मौके पर प्रोपराइटर श्री संतोष पाटीदार उपस्थित पाए गए। निरीक्षण के दौरान परिसर में कन्फेक्शनरी उत्पादों, लॉलीपॉप एवं टॉफी का निर्माण किया जाना पाया गया।
निरीक्षण के दौरान परिसर में साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक नहीं पाई गई। कच्ची खाद्य सामग्री बिना पैलेट के सीधे जमीन के संपर्क में रखी हुई थी। खाद्य कर्मियों के मेडिकल फिटनेस प्रमाण-पत्र उपलब्ध नहीं पाए गए तथा खाद्य पदार्थों के निर्माण क्षेत्र में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था भी नहीं पाई गई। मौके से लॉलीपॉप एवं काजू मलाई टॉफी के कुल दो खाद्य नमूने जांच हेतु लिए गए। नमूनों को राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स के माध्यम से जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम

खाद्य सुरक्षा प्रशासन, इंदौर द्वारा चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला वाहन क्रमांक MP02AV7408 के माध्यम से आज लोकेलाइट किचन प्राइवेट लिमिटेड, शीतला माता बाजार तथा शिवसागर रेस्टोरेंट, नवलखा चौराहा, इंदौर में खाद्य सुरक्षा संबंधी जागरूकता एवं प्रशिक्षण गतिविधियां संचालित की गईं।

इस दौरान खाद्य कारोबारकर्ताओं एवं खाद्य कर्मियों को निम्न विषयों पर जानकारी दी गई—

  • खाद्य पदार्थों के निर्माण एवं भंडारण में उचित साफ-सफाई बनाए रखना।
  • खाद्य कर्मियों द्वारा हेड कैप, दस्ताने एवं एप्रन का उपयोग तथा व्यक्तिगत स्वच्छता का पालन।
  • खाद्य पदार्थों की पैकेजिंग एवं लेबल पर अंकित निर्माण तिथि, समाप्ति तिथि तथा एफएसएसएआई लाइसेंस नंबर की जांच।
  • खाद्य एवं अखाद्य उत्पादों की पहचान तथा सामग्री के संघटकों (Ingredients) की जानकारी लेकर ही उनका उपयोग करना।
  • खाद्य सामग्री के सुरक्षित रखरखाव एवं खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन।

चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला के माध्यम से खाद्य कारोबारकर्ताओं को जागरूक करने के साथ खाद्य कर्मियों को मौके पर आवश्यक प्रशिक्षण भी दिया गया।

खाद्य नमूनों की जांच एवं आगे की कार्रवाई

आज की कार्रवाई के दौरान विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों से खाद्य नमूने लिए गए। नमूनों को जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात रिपोर्ट में पाए गए निष्कर्षों के आधार पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 तथा उसके अंतर्गत बनाए गए नियमों एवं विनियमों के अनुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं सुरक्षित निर्माण सुनिश्चित करने के लिए निरीक्षण, नमूना संग्रहण, शिकायतों के निराकरण तथा जनजागरूकता गतिविधियां निरंतर जारी रहेंगी।
ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
इंदौर-उज्जैन बायपास पर बस बनी आग का गोला धू-धूकर जली सुगम परिवहन सेवा की बसNewsइंदौर-उज्जैन बायपास पर बस बनी आग का गोला धू-धूकर जली सुगम परिवहन सेवा की बस 31 मिनट पहलेराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया इंदौर जिले के ग्रामों का सघन भ्रमणIndoreराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया इंदौर जिले के ग्रामों का सघन भ्रमण 1 घंटा पहलेधार जिले के बाग में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय शिविर आयोजितIndoreधार जिले के बाग में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय शिविर आयोजित 1 घंटा पहलेएडिशनल डायरेक्टर डॉ. संध्या व्यास ने किया अशासकीय संस्था संजीवनी का अवलोकनIndoreएडिशनल डायरेक्टर डॉ. संध्या व्यास ने किया अशासकीय संस्था संजीवनी का अवलोकन 1 घंटा पहलेसांवेर में विशाल शिविर सम्पन्न- मंत्री श्री सिलावट और कलेक्टर श्री वर्मा ने नागरिकों से रूबरू होकर सुनी उनकी समस्याएं और किया हाथों-हाथ निराकरणIndia Newsसांवेर में विशाल शिविर सम्पन्न- मंत्री श्री सिलावट और कलेक्टर श्री वर्मा ने नागरिकों से रूबरू होकर सुनी उनकी समस्याएं और किया हाथों-हाथ निराकरण 1 घंटा पहलेशासकीय महाविद्यालय खजराना में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreशासकीय महाविद्यालय खजराना में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 घंटा पहलेहाईवे पर कार में लगी आग, डायल-112 की तत्परता से 07 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल कर अस्पताल पहुँचायाMadhyaPradeshहाईवे पर कार में लगी आग, डायल-112 की तत्परता से 07 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल कर अस्पताल पहुँचाया 1 घंटा पहलेइंदौर पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, दोस्त ने ही घर से चुराया करीब डेढ़ करोड़ रुपये का सोनाIndoreइंदौर पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, दोस्त ने ही घर से चुराया करीब डेढ़ करोड़ रुपये का सोना 1 घंटा पहले
सनावदिया में पट्टे की भूमि पर अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर कार्रवाईIndoreसनावदिया में पट्टे की भूमि पर अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर कार्रवाई 1 घंटा पहलेविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौरIndoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 5 दिन पहलेविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 6 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 7 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 7 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 8 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 8 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 9 दिन पहले
इंदौर में अवैध कॉलोनी पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाईIndoreइंदौर में अवैध कॉलोनी पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई 16 दिन पहलेसाइन लैंग्वेज दिवस पर निकाली गई रैलीIndoreसाइन लैंग्वेज दिवस पर निकाली गई रैली 16 दिन पहलेसंभाग के सभी जिलों में अवैध कटाई, अतिक्रमण एवं अन्य अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए विशेष कार्ययोजना बनाकर करें कार्यवाहीIndoreसंभाग के सभी जिलों में अवैध कटाई, अतिक्रमण एवं अन्य अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए विशेष कार्ययोजना बनाकर करें कार्यवाही 16 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के 8 वर्ष पूर्ण होने पर बधाई दीIndoreमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के 8 वर्ष पूर्ण होने पर बधाई दी 16 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एशियन गेम्स-2026 में स्वर्ण पदक जीतने पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को दी बधाईIndoreमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एशियन गेम्स-2026 में स्वर्ण पदक जीतने पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को दी बधाई 17 दिन पहलेएक दिवसीय युवा संगम कार्यक्रम (रोजगार एवं स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेला) 29 सितम्बर कोIndoreएक दिवसीय युवा संगम कार्यक्रम (रोजगार एवं स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेला) 29 सितम्बर को 17 दिन पहलेखराब एवं फटी साड़ियों की शिकायत पर उपभोक्ता को वापस मिली पूरी राशिIndoreखराब एवं फटी साड़ियों की शिकायत पर उपभोक्ता को वापस मिली पूरी राशि 17 दिन पहलेजनसुनवाई में प्रशासनिक संवेदनशीलता की मिसाल: कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने सुनी आमजन की समस्याएं, किया त्वरित निराकरणIndoreजनसुनवाई में प्रशासनिक संवेदनशीलता की मिसाल: कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने सुनी आमजन की समस्याएं, किया त्वरित निराकरण 17 दिन पहले
↑