देश की बात, आपके शहर से
Indore34°CMostly clear
TimeNewsTODAYअभीRight news, better tomorrow
E-Paper
राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया इंदौर जिले के ग्रामों का सघन भ्रमण
इंदौर 4 बार पढ़ी गई

राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया इंदौर जिले के ग्रामों का सघन भ्रमण

विभिन्न शासकीय योजनाओं का किया निरीक्षण, आजीविका गतिविधियों के विस्तार और महिलाओं की आय बढ़ाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विनय निगम ने इंदौर जिले के सांवेर विकासखंड के ग्राम लसूडिया परमार एवं बूड़ी बरलाई का सघन भ्रमण किया।

Abhishek Raghuvanshi10 अक्टूबर 2026 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

विभिन्न शासकीय योजनाओं का किया निरीक्षण, आजीविका गतिविधियों के विस्तार और महिलाओं की आय बढ़ाने के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विनय निगम ने इंदौर जिले के सांवेर विकासखंड के ग्राम लसूडिया परमार एवं बूड़ी बरलाई का सघन भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने शासन की विभिन्न योजनाओं तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की गतिविधियों का निरीक्षण कर उनके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
भ्रमण के दौरान ग्राम लसूडिया परमार में नल-जल योजना, पंचायत टैक्स कलेक्शन तथा स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत संचालित गतिविधियों की समीक्षा की गई। श्री निगम ने स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लखपति दीदियों से संवाद कर उनकी आजीविका गतिविधियों, आर्थिक स्थिति तथा स्वरोजगार के माध्यम से हो रही आय की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने ग्राम में संचालित सिलाई केंद्र का निरीक्षण कर वहां की गतिविधियों की समीक्षा की। साथ ही सिलाई केंद्र को अधिक वृहद स्वरूप प्रदान करने, सिलाई कार्य का विस्तार करने तथा ग्रामीण महिलाओं के लिए रोजगार के अतिरिक्त अवसर सृजित करने की संभावनाओं पर चर्चा की। उन्होंने इस दिशा में आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए।
इस दौरान वीबी-राम जी एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के संबंध में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं तथा हितग्राहियों से चर्चा कर योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी स्थिति की जानकारी ली गई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासकीय योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक प्रभावी रूप से पहुंचाया जाए तथा योजनाओं के क्रियान्वयन में आने वाली समस्याओं का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

तस्वीरों में खबर5 फोटो

इसके पश्चात श्री निगम ने संभागीय ग्रामीण हाट बाजार का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित गतिविधियों, उपलब्ध सुविधाओं तथा आजीविका मार्ट की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने लखपति दीदियों से संवाद कर उनके द्वारा संचालित आजीविका गतिविधियों, उत्पादों के विपणन तथा आय बढ़ाने की संभावनाओं पर चर्चा की। उन्होंने संभागीय हाट बाजार को अधिक उपयोगी एवं प्रभावी बनाने तथा अधिक से अधिक स्वयं सहायता समूहों और ग्रामीण शिल्पकारों को इससे जोड़ने के निर्देश दिए, ताकि ग्रामीण उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध हो सके और समूहों की आय में वृद्धि हो।
भ्रमण के अंत में श्री निगम ने आजीविका मिशन के जिला एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारियों-कर्मचारियों की बैठक लेकर योजनाओं की प्रगति और निर्धारित लक्ष्यों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों को उनकी रुचि एवं स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप आजीविका संवर्धन गतिविधियों से जोड़ा जाए तथा निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति समय-सीमा में सुनिश्चित की जाए। उन्होंने महिलाओं की आय में वृद्धि के लिए स्वयं सहायता समूहों की आर्थिक गतिविधियों का विस्तार करने तथा अधिक से अधिक महिलाओं को लखपति दीदी की श्रेणी में लाने के उद्देश्य से विशेष कार्ययोजना तैयार कर प्रभावी क्रियान्वयन करने पर जोर दिया।

श्री निगम ने कहा कि ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने, स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने तथा स्वयं सहायता समूहों की गतिविधियों को मजबूत करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आजीविका संवर्धन से संबंधित गतिविधियों की नियमित समीक्षा करते हुए उनके परिणामों का आकलन किया जाए, जिससे ग्रामीण परिवारों की आय में वृद्धि और महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता के लक्ष्यों को प्रभावी रूप से हासिल किया जा सके।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
इंदौर-उज्जैन बायपास पर बस बनी आग का गोला धू-धूकर जली सुगम परिवहन सेवा की बसNewsइंदौर-उज्जैन बायपास पर बस बनी आग का गोला धू-धूकर जली सुगम परिवहन सेवा की बस 31 मिनट पहलेखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद करायाIndoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 1 घंटा पहलेएडिशनल डायरेक्टर डॉ. संध्या व्यास ने किया अशासकीय संस्था संजीवनी का अवलोकनIndoreएडिशनल डायरेक्टर डॉ. संध्या व्यास ने किया अशासकीय संस्था संजीवनी का अवलोकन 1 घंटा पहलेसांवेर में विशाल शिविर सम्पन्न- मंत्री श्री सिलावट और कलेक्टर श्री वर्मा ने नागरिकों से रूबरू होकर सुनी उनकी समस्याएं और किया हाथों-हाथ निराकरणIndia Newsसांवेर में विशाल शिविर सम्पन्न- मंत्री श्री सिलावट और कलेक्टर श्री वर्मा ने नागरिकों से रूबरू होकर सुनी उनकी समस्याएं और किया हाथों-हाथ निराकरण 1 घंटा पहलेशासकीय महाविद्यालय खजराना में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreशासकीय महाविद्यालय खजराना में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 घंटा पहलेइंदौर पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, दोस्त ने ही घर से चुराया करीब डेढ़ करोड़ रुपये का सोनाIndoreइंदौर पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, दोस्त ने ही घर से चुराया करीब डेढ़ करोड़ रुपये का सोना 1 घंटा पहलेआईटी पार्क चौराहे के पास चलती कार में लगी भीषण आग चालक ने कूदकर बचाई जानNewsआईटी पार्क चौराहे के पास चलती कार में लगी भीषण आग चालक ने कूदकर बचाई जान 18 घंटे पहले26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथाIndia News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 20 घंटे पहले
धार जिले के बाग में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय शिविर आयोजितIndoreधार जिले के बाग में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय शिविर आयोजित 1 घंटा पहलेसनावदिया में पट्टे की भूमि पर अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर कार्रवाईIndoreसनावदिया में पट्टे की भूमि पर अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर कार्रवाई 1 घंटा पहलेविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौरIndoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 5 दिन पहलेविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 6 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 7 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 7 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 8 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 8 दिन पहले
कम वर्षा की स्थिति में कम पानी में तैयार होने वाली फ़सलों का चयन करें कृषकगण : संयुक्त संचालक कृषिIndoreकम वर्षा की स्थिति में कम पानी में तैयार होने वाली फ़सलों का चयन करें कृषकगण : संयुक्त संचालक कृषि 15 दिन पहलेइंदौर में अवैध कॉलोनी पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाईIndoreइंदौर में अवैध कॉलोनी पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई 16 दिन पहलेसाइन लैंग्वेज दिवस पर निकाली गई रैलीIndoreसाइन लैंग्वेज दिवस पर निकाली गई रैली 16 दिन पहलेसंभाग के सभी जिलों में अवैध कटाई, अतिक्रमण एवं अन्य अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए विशेष कार्ययोजना बनाकर करें कार्यवाहीIndoreसंभाग के सभी जिलों में अवैध कटाई, अतिक्रमण एवं अन्य अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए विशेष कार्ययोजना बनाकर करें कार्यवाही 16 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के 8 वर्ष पूर्ण होने पर बधाई दीIndoreमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के 8 वर्ष पूर्ण होने पर बधाई दी 16 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एशियन गेम्स-2026 में स्वर्ण पदक जीतने पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को दी बधाईIndoreमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एशियन गेम्स-2026 में स्वर्ण पदक जीतने पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को दी बधाई 17 दिन पहलेएक दिवसीय युवा संगम कार्यक्रम (रोजगार एवं स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेला) 29 सितम्बर कोIndoreएक दिवसीय युवा संगम कार्यक्रम (रोजगार एवं स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेला) 29 सितम्बर को 17 दिन पहलेखराब एवं फटी साड़ियों की शिकायत पर उपभोक्ता को वापस मिली पूरी राशिIndoreखराब एवं फटी साड़ियों की शिकायत पर उपभोक्ता को वापस मिली पूरी राशि 17 दिन पहले
↑